बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़: 25,000 के इनामी बदमाश इस्माईल से पुलिस की हुई मुठभेड़, बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

बुलंदशहर: बुलंद बायो गैस प्लांट में डकैती की घटना करने वाले 25,000/- रुपये के इनामी बदमाश से बुधवार सुबह तड़के 4:30 बजे थाना अगौता पुलिस की हुई मुठभेड़, 1 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 1 बाइक व अवैध असलहा, कारतूस बरामद।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

क्या है पूरा मामला

सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह तड़के 4:00 बजे करीब थाना अगौता पुलिस एक सूचना के आधार पर बागवाला चौराहे पर संदिग्ध वाहन की चैकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर एक व्यक्ति ग्राम खंगावली की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा तो बाइक अनियंत्रित होकर बागवाला चौराहे के पास फिसल कर गिर गयी। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया।

सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए का वीडियो

गिरफ्तार बदमाश की पहचान इस्माईल पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, व एक बाइक बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/डकैत हैं जिसने चार और पांच मार्च की रात्रि में थाना अगौता में निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना अगौता पर मुअसं-45/24 धारा 395/412 भादवि पंजीकृत हैं।

Ad

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. श्री संदीप कुमार थानाध्यक्ष अगौता
  2. व0उ0नि0 श्री महक सिंह बालियान, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह
  3. उ0नि0यू0टी0 अभिषेक मिश्रा, उ0नि0यी0टी0 रवि कुमार

अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अगौता पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बुलंदशहर की हर खबर अपने व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

न्यूज़ लेखक- धर्मेंद्र मित्तल (पीड़ित मानव न्यूज़- डिजिटल एडिशन टीम), +91 9654288338

शेयर करें: