देश: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्री और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हुआ है।
कहां पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान
(प्रतिशत में)
असम : 75.1
यूपी: 57.3
कर्नाटक: 67.26
गुजरात: 56.65
गोवा: 74.27
छत्तीसगढ़: 66.99
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 65.23
पश्चिम बंगाल: 73.93
बिहार: 56.55
एमपी: 63.03
महाराष्ट्र 54.22