बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी फंड से मिली धनराशि हड़पने का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर जांच की मांग

बुलंदशहर: जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है।
जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने प्रत्याशी शिवराम को चुनाव लड़ने हेतु पार्टी से दी गई धनराशि को राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष पर हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस वजह से प्रत्याशी का मजबूती से चुनाव प्रचार नहीं हो सका । उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है

बुलंदशहर लोकसभा सीट से शिवराम वाल्मीकि कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है पार्टी से बजट जारी होने पर प्रत्याशी की सहमति से उस वक्त तक हुए खर्च का भुगतान कर दिया था।

Advertisement

इसके बाद प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे और शेष बची धनराशि को अपने साथ ले गए। दोनों पदाधिकारियों ने अपने स्तर से खर्च करने की बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव से फोन पर बात भी कराई।

आरोप है कि धनराशि ले जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने न तो प्रचार-प्रसार के लिए कोई भुगतान किया और न किसी पार्टी पदाधिकारी को भुगतान के लिए धनराशि दी। इस वजह से प्रत्याशी का चुनाव प्रचार मजबूती से नहीं हो पाया। इससे प्रचार चुनाव में हुए खर्चों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें: