बुलंदशहर: बुलंदशहर में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री विवेक कुमार मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं बसपा जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम मे बंद है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है।
