कौशांबी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के साथ भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर ने किया नामांकन

कौशांबी: कौशांबी ज़िले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्या मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। नामंकन के बाद केशव मौर्या ने विनोद सोनकर के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित कर वोट मंगा।

उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर कलेक्ट्रेट पहुच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डिप्टी सीएम बड़ी ही सादगी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग अफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक बडी संख्या में जनसभा स्थल पर पहुंच गए थे।

विरोधियों पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

मंच पर केशव प्रसाद मौर्या का जोरदार स्वगत किया गया। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्या विरोध पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा साफा है, बसपा बिल्कुल साफा है। इस लिए ये सारे लोग बौखलाए हुए है। घबड़ाए है। और रोज़ आना सैफई खानदान वाले गुस्सा मेरे ऊपर उतारते रहते है। उल्टा सीधा बात करते है। मेरे प्रधानमंत्री जी को भी कहते है, लेकिन मैंने कहा कि मैं आप की गाली का जवाब गाली से नही दुगा। मैं लोगो से अपील करूंगा कि, इनके गाली का जवाब कमल का बटन दबा कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बन कर के देना।

समाजवादी पार्टी के एक नेता है। उनकी बेटी या भतीजी ने मैं नही जानता वो कौन है। लेकिन उसने कहा अब वोट का ज़िहाद करो। पहले लव जिहाद करते थे। लड़कियों को फसाते थे। फिर ज़मीन ज़िहाद करते थे, फिर ज़मीन कब्ज़ा करते थे। अब कह रहे है वोट का ज़िहाद करो। मैं उनको कहना चाहता हु। इस देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का संकल्प ले लिया है। गरीबो के उत्थान के संकल्प ले लिया है। महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प ले लिया है। इस लिए ऐसी कोई भी तुम्हारी कोई भी कोशिश क़ामयाब नही होगी।

सपा समाप्तवादी पार्टी होने जा रही है। सपा साफा होने जा रही है, बसपा बिल्कुल साफा होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी मुक्त भारत बनने जा रहा है। इस बार कांग्रेस के सांसद इतने भी जितने नही जा रहे है। जिससे उनका नेता विपक्ष का पद मिले। उनके बहुत सारे प्रत्याशी अपनी प्रत्याशिता छोड़कर जा रहे है। 3 लोकसभा में एक लोकसभा में प्रमाण पत्र मिल गया है। दो लोकसभा में औपचारिकता बाकी है। विजय यात्रा की शुरुआत हो गयी है। महाविजय के लिए आप से अपील करने आया हु।

अगर सपा, बसपा, कांग्रेस वाले सरकार में होते तो क्या आप सब को आवास मिलता। 5 लाख करोड़ रुपया और 29 लाख करोड़ बेईमान लोग डकार गए होते। आप गरीब होते। बेघर रहते पानी के लिए तड़पते रहते। सड़क के लिए, बिजली के लिए, लेकिन आप के लिए ये सुख आज मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ईमानदार नेता के कारण मिला है। गरीब माँ बाप के बेटा के कारण मिला है।

4 जून 4 बजे 4 सौ पार मोदी सरकार बनने जा रही है। 2014 में मोदी जी की लहर, 2019 में मोदी की आंधी थी, 2024 में मोदी जी के नाम का तूफान है, सुनामी है। उत्तरप्रदेश की हम 80 की 80 सीट हम जीत रहे है। सपा , बसपा कांग्रेस यूपी में खाता नही खुल रहा है। और यह बात सपा बसपा कांग्रेस वाले भी जानते है। हम भी जानते है और आप भी जानते है। वही वैक्सीन को लेकर कहा कि मैं भी अखबार में पढ़ा है, और टीवी में देखा है। लेकिन उस पर कोई आधिकारिक बयान देने का कोई मतलब नही है। लेकिन मैं ये मानता हूं कि देश की रक्षा के लिए वैक्सीन हमारे वैज्ञानिकों ने बनाई है। हम उनका सम्मान करते है।

आरक्षण जब राहुल गांधी के पिता नही ख़त्म कर पाए, उनकी दादी खत्म नही कर पाई, उनके दादी के पिता नही ख़त्म कर पाए। मोदी के रहते हुए आरक्षण खत्म नही कर सकते। हम सब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायी है। संविधान को साक्षी मान कर के शपथ लेकर के देश को चला रहे है। अखिलेश यादव का नारा है 4 सौ हरा के नारे पर कहा कि अखिलेश यादव 2014 से हर एक प्रकार का नारे लगाए है क्या सच हुआ है। जो नारा भाजपा ने दिया है। वही सच और सिद्ध हुआ है।

शेयर करें: