27 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ अवैध टैक्सी स्टैंडों पर प्रशासन का शिकंजा, शहर में पुरानी जेल और काला आम स्थित अल्पना सिनेमा हॉल के सामने से हटवाए स्टैंड; शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट जेपी पांडे, एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा, नगर पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार और सीओ यातायात के नेतृत्व में की गई कार्रवाई। हालांकि अभियान की निरंतरता पर है सवाल, अक्सर एक-दो दिन कार्रवाई के बाद बंद हो जाता है अभियान।

2.📰✍️ जनपद में तैनात चार सीओ के गैर जनपद तबादला होने के बाद कार्यमुक्त होने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बुलंदशहर में छह सीओ के बदले कार्यक्षेत्र, प्रेमसुख दरिया बने सीओ सिटी/लाइंस;  बाहर से ट्रांसफर होकर आए अनिल कुमार पाण्डेय को खुर्जा, विवेक रंजन राय को सिकंदराबाद और अंजली कटारिया को अनूपशहर सर्किल का सौंपा चार्ज। वहीं, शशांक श्रीवास्तव को अनूपशहर से स्याना तथा प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से सीओ डिबाई की सौंपी जिम्मेदारी।

3.📰✍️ शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से उपनिरीक्षक राजवीर सिंह की मौत, नई तैनाती पर आमद कराने के बाद बाइक से जा रहे थे डिबाई; साईं धाम मंदिर के पास देर शाम रोडवेज बस ने उनकी बाइक में मार दी जोरदार टक्कर, हादसे में मौके पर ही उनकी हो गई मौत, मूलरूप से बिजनौर जिले के गांव फतेहुल्लापुर निवासी राजवीर सिंह का हाल ही में डिबाई कोतवाली से बुलंदशहर कोतवाली नगर में हुआ था स्थानांतरण, आज ही उन्होंने नई तैनाती पर कराई थी आमद।

4.📰✍️ 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन, 42 हजार रुपये मासिक वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग; कर्मचारियों ने ईपीएफ, ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाएं देने, कस्तूरबा अस्पताल में कथित वसूली, दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा जनगणना व बीएलओ कार्य का अतिरिक्त दबाव समाप्त करने की उठाई मांग। आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी ने मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान ना होने पर जिले भर में आंदोलन करने की दी चेतावनी।

5.📰✍️ जिले में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, सेक्टर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण; डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वल्नरेबिलिटी मैपिंग की समझाई गई प्रक्रिया, निरीक्षण में मिलने वाली कमियों को तत्काल दूर कराने के डीएम ने दिए निर्देश, प्रशिक्षण में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह भी रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर के नदीम अख्तर तीसरी बार बने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य, शासन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी; मोहल्ला शेख सराय निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता नदीम अख्तर इससे पहले भी दो बार अकादमी के रह चुके हैं सदस्य, वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी, उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने दी बधाई, कहा उनके अनुभव से उर्दू भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा।

📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो गौकशी के आरोपी गोली लगने से घायल, दिलशाद और गुलफाम के कब्जे से तमंचे, बाइक और पशु काटने के उपकरण बरामद; खेलिया पुल के पास देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से दिलशाद निवासी मलकपुर और गुलफाम निवासी बरारी के पैर में लगी गोली, दोनों ने क्षेत्र में गौकशी की घटना को दिया था अंजाम, दिलशाद पर गौवध, चोरी और गैंगस्टर समेत कई दर्ज हैं मुकदमे।

📰✍️ सिकंदराबाद-बराल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी समारोह से लौटकर दादरी जा रहे थे दोनों, टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; संतपुरा पुलिस चौकी के पास रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बिहार के गोपालगंज निवासी धनंजय और डिबाई निवासी हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दादरी स्थित बंसल वायर कंपनी में नौकरी करते थे। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

📰✍️ ककोड़ क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, उपचार के दौरान युवक की मौत, तीन लोग घायल; चचूरा-कासना मार्ग पर हिरनौटी गांव के पास रात हुए हादसे में झाझर निवासी अंकुश पुत्र सुंदर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह नोएडा से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दिल्ली के नजफगढ़ निवासी इरफान पुत्र संजय और आरिफ भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

📰✍️ खुर्जा नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का आरोपी फैजान पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भागने का किया था प्रयास; पुलिस के अनुसार आरोपी ने 25 नवंबर को एक युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। तमंचा बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: