15 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में सरकारी कार्यालयों और बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का जाल, आए दिन सड़कों पर लगा रहता है जाम, लोगों को होती है परेशानी, जिम्मेदार अधिकारी मौन; शहर के मोतीबाग में निर्वाचन कार्यालय व फायर ब्रिगेड कार्यालय के आसपास, काला आम पुलिस चौकी, अंसारी रोड, पुरानी जेल की भूमि, जिला अस्पताल के मुख्य गेट, खुर्जा बस स्टैंड, कचहरी रोड और काला आम से अल्पना सिनेमा हॉल तक ठेले-खोमचों व ई-रिक्शाओं का कब्जा, प्रशासन से अभियान चलाकर सरकारी जमीनों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की शहर की जनता कर रही मांग।

2.📰✍️ विधानसभा चुनाव से पहले बुलंदशहर पुलिस में बड़ा फेरबदल, देर रात डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जिले में तैनात 47 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद किए तबादले; सभी इंस्पेक्टरों का मेरठ परिक्षेत्र के अन्य जिलों में किया गया है तबादला, इनमें 19 को मेरठ, 13 को हापुड़ और 15 को भेजा गया है बागपत। ट्रांसफर सूची में जिले में तैनात धर्मेंद्र सिंह राठौड़, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामफल सिंह, दिग्विजय नाथ शाही, धर्मेंद्र शर्मा, सुनीता मलिक, मोहम्मद असलम व नीरज मलिक सहित कुल 47 इंस्पेक्टर हैं शामिल। उनके स्थान पर मेरठ परिक्षेत्र के अन्य जिलों मेरठ, बागपत और हापुड़ से ट्रांसफर होकर बुलंदशहर आ रहे हैं 48 नए इंस्पेक्टर। 

3. 📰✍️ जिले के 47 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद तबादलों के बाद जिले में बड़ी संख्या में दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल; आज शाम एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बुलंदशहर में 55 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र, जिले की कई चौकियों के बदले प्रभारी,आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में फेरबदल से बुलंदशहर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।

4.📰✍️छठ महापर्व के तीसरे दिन शहर की वलीपुरा नहर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया पहला अर्घ्य; आज शाम बांस की टोकरियों में ठेकुआ, गन्ना, फल व अन्य पारंपरिक प्रसाद लेकर घाट पहुंचे  व्रती महिलाएं और पुरुष, दूध व जल से अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ मैया के पारंपरिक गीतों से भक्तिमय रहे घाट, सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही तैनात।

5.📰✍️ खुर्जा में युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी असद को पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर किया लंगड़ा; बीते कल स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर में कार्यरत खुर्जा देहात क्षेत्र निवासी असद ने रिसेप्शनिस्ट महक पर जानलेवा हमला कर चाकू से कर दिए थे ताबड़तोड़ वार, घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे कर लिया था गिरफ्तार, पुलिस के अनुसार आज आलाकत्ल चाकू की बरामदगी के लिए जाते समय आरोपी ने छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर की भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मारकर किया गिरफ्तार।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बेकाबू कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बीती शहर के अंसारी रोड चौराहे पर काटा था आतंक; बिजली का खंबा किया था क्षतिग्रस्त, पांच वाहनों को मारी थी टक्कर, घटना में तीन लोग हुए थे घायल जिनमें मूर्ति विहार निवासी नितिन शर्मा गंभीर रूप से हुए थे घायल, खुर्जा निवासी गौरव वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार।

📰✍️ बुलंदशहर में बदला मौसम, सुबह तड़के हल्की बारिश के बाद निकली धूप, कोहरे और धुंध से मिली राहत; पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में आया बदलाव, अधिकतम 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की है संभावना।

📰✍️ ऑनस्ट क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन; विनय अग्रवाल महानिदेशक, सुनील अग्रवाल महासचिव और मोहित बंसल बने कोषाध्यक्ष, क्लब कार्यालय पर हुई मीटिंग में तीनों पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से सौंपी गई जिम्मेदारी, तरुण दीप ने दी जानकारी।

📰✍️ ककोड़ में तीन शातिर पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा, 38,500 रुपये और वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद; पुलिस ने अंकुल, कुन्दन और विनोद निवासी ग्राम जखैता थाना शिकारपुर को खुर्जा रोड से पकड़ा। आरोपियों ने ककोड़ क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर माजरा और इनायतपुर से चोरी किए थे भैंसे।

📰✍️ ककोड़ क्षेत्र में मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दिल्ली-एनसीआर के दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 5 घंटे, उपकरण और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद; पुलिस धनौरा-लडूकी बंबे की पुलिया के पास से मौ० चांद और मौ० तौहीद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 26 सितंबर को ग्राम शेरपुर स्थित शिव मंदिर से चोरी किए थे घंटे।

📰✍️शहर के कृष्णा नगर में प्रेम सेवा मंडल के तत्वावधान में भजन-कीर्तन का आयोजन, मधुर भजनों पर भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु; कृष्ण गोपाल के निवास पर हुआ आयोजन, कार्यक्रम में पवन गोयल, सुनील अग्रवाल, संजय गोयल, सुमैर सिंह, नरेश वर्मा, मोहित कंसल, पवन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सोनू शर्मा, बृजमोहन गुप्ता, शिव कुमार, संजय गुप्ता, सुदेश बंसल, लक्ष्मण प्रसाद, केके गुप्ता, संजय गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, शिकार, शिखर, आरसी गोयल, पंकज गोयल, कुश कुमार और लक्ष्य कुमार सहित शकुंतला देवी, सविता गोयल, दीप्ति गर्ग, दीपशिखा गोयल, मुन्नी देवी, सोना, बाच्ची और चिन्नू सहित महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

📰✍️ स्याना के नयाबास में जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी, जागरूकता रैली और नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने लिया विकसित भारत बनाने का संकल्प; भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मेरा युवा भारत, बुलंदशहर के तत्वावधान में आदर्श जूनियर हाई स्कूल में हुआ आयोजन, देवेंद्र कुमार शर्मा और मुकेश कुमार ने शुभारंभ किया, संगोष्ठी में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के इतिहास के साथ फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा संरक्षण व जिम्मेदार नागरिकता पर चर्चा हुई।

📰✍️ यूपी में भाजपा के 209 प्रत्याशियों की कथित सूची जारी होने की खबरों का पार्टी ने किया खंडन, बताया पूरी तरह फर्जी; विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरें पिछले कुछ दिनों से विभिन्न समाचार माध्यमों और व्यक्तियों द्वारा की जा रही थीं प्रसारित। यूपी भाजपा ने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को नहीं भेजी गई है और प्रसारित खबरें असत्य, निराधार व मनगढ़ंत हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: