6 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ दीपावली से पहले गंभीर प्रदूषण की चादर में लिपटा दिल्ली NCR क्षेत्र, जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, बिगड़ते हालात के बीच GRAP-3 लागू; इसके तहत BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल या पुराने डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर रहेगी रोक, मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार कम होने से और बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर।

1.📰✍️ पांच दिवसीय दीप महोत्सव की हुई शुरुआत, आकर्षक रोशनी से जगमगाया शहर का अंसारी रोड बाजार, डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ; व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से आयोजित मेले में दोनों अधिकारियों ने बाजार का भ्रमण कर आकर्षक विद्युत सजावट का किया अवलोकन, सभी व्यापारियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं। इस दौरान व्यापारी नेता अनिल देशभक्त, दिनेश कुमार धन्नू, सर्वेश कुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह, विनोद पहलवान और सुयश देशभक्त सहित अन्य व्यापारी रहे मौजूद।

2.📰✍️ दीप महोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर बुलंदशहर के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बाजारों में पैर रखने तक को नहीं जगह, दिन भर सड़कों पर लगा रहा जाम; शहर के अंसारी रोड, कृष्णा नगर, अंबर रोड और डीएम रोड सहित प्रमुख बाजारों में ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, बर्तन, झाड़ू, मूर्तियों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की रही भीड़, पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद, वायु प्रदूषण के चलते मास्क लगाकर बाजार पहुंच रहीं महिलाएं और बच्चे ।

🪔 Happy Diwali 🪔

3.📰✍️ शहर के रैनेसा स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव, मुख्य प्रशासक डॉ अभिराग शर्मा ने किया शुभारंभ, विद्यार्थियों और जनपद वासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं; इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, रंगोली प्रतियोगिता में चंद्रशेखर सदन ने प्रथम स्थान हासिल कर मारी बाजी। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल सहित समस्त स्टाफ और कर्मचारी रहे मौजूद।

🪔 Happy Diwali 🪔

4.📰✍️ खुर्जा देहात में अवैध लकड़ी पकड़े जाने पर वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, कर्मचारियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ने का प्रयास; कार्रवाई के लिए पहुंची वन विभाग की टीम को आरोपियों ने घेरकर पीटा और वनकर्मियों के सिर पर किए प्रहार, मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के साथ भी की गई अभद्रता, मामले में वन दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर खुर्जा देहात पुलिस को दी तहरीर।

🪔 Happy Diwali 🪔

5.📰✍️ बुलंदशहर के गढ़ी ठाकुर मोहल्ले में गोदाम में लगी भीषण आग, करीब तीन लाख रुपये का‌ जला सामान; पीएनबी बैंक के पास अनीश के गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, ऊंची लपटें देखकर दहशत में आ गए आसपास के लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से समय से आग पर पाया काबू, जिससे सुरक्षित बच गए आसपास के रिहायशी मकान, घटना में नहीं हुई कोई जनहानि।

🪔 Happy Diwali 🪔


बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र के मुमरेजपुर और फतेहगढ़ के जंगलों में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, तीन डंपर सीज; खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने मौके पर छापेमारी कर अवैध खनन में लगे तीन डंपर पकड़कर सीज किए और अहमदगढ़ थाने में खड़े करा दिए। खबर है कि डंपर छुड़ाने के लिए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का किया गया प्रयास, कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल।

📰✍️ दीपावली पर बुलंदशहर में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में सुस्त रहा फूड सेफ्टी विभाग, नमूने भरने और छोटी-मोटी जांच तक सीमित रही कार्रवाई; शासन-प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद त्योहार के दौरान विभाग कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर सका, जबकि मिठाई, मावा, घी, तेल और दूध की बढ़ती मांग के बीच मिलावट की आशंका बनी रही। जनपद के कई प्रतिष्ठानों पर विभागीय टीम जांच के लिए नहीं पहुंच सकी।

📰✍️ दी रॉयल टाइगर्स क्लब का दिवाली महोत्सव धूमधाम से आयोजित, दो चांदी के सिक्कों के विजेता बने योगेश जालान और अमन गर्ग; अलका होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यक्रम में महिला संयोजिका दीक्षा गर्ग, अध्यक्ष मनीष मित्तल, वरुण अग्रवाल, शिवम गर्ग,  सूर्यकांत यादव, सरदार जॉनी पासी, तुषार गोविल, शिवम सिंघल, भास्कर गर्ग, सुशांत अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, सचिन वर्मा, अंशुल गर्ग, हर्षित अग्रवाल, मोहित गर्ग, अमित गोयल और गौरव जिंदल परिवार सहित रहे मौजूद।

📰✍️ मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में यौम-ए-उर्दू पर तकरीरी मुकाबला आयोजित, इफरा तफसीर प्रथम, सिमरन हारून द्वितीय और इमामा तृतीय; प्रतियोगिता में छात्राओं ने अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी एवं योगदान पर विचार व्यक्त किए,‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रश्मि फौजदार ने की, संचालन उर्दू प्रवक्ता डॉ. नसरीन बेगम ने किया, निर्णायक मंडल में डॉ. शिखा कौशिक और डॉ. सुलेखा खान रहीं।


देश विदेश

📰✍️ पटना के मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष घायल; शेरपुर गंगा नदी क्षेत्र में तड़के करीब 3 बजे पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार मारे गए, मुठभेड़ में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पटना भेजा गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: