5 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में 10 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, महर्षि वाल्मीकि जयंती के लिए 26 अक्टूबर को घोषित छुट्टी में बदलाव; एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने आज जारी किए आदेश, जिसके अनुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर के स्थान पर अब 10 नवंबर 2026 को अवकाश रहेगा स्थानीय अवकाश, सभी विभागों को दिए गए निर्देश।

2.📰✍️ खुर्जा के गांव डाबर में दो पनीर फैक्ट्रियों पर चार जिलों की संयुक्त टीम का छापा, 10 कुंटल पनीर समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद; मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ की खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने फिरोज और इमामुद्दीन के प्लांटों पर की छापेमारी, इनमें दो साल पहले निरस्त होने के बावजूद चल रही थी एक फैक्ट्री, जबकि दूसरी फैक्ट्री में निरस्तीकरण की कार्रवाई के बाद भाई के नाम पर शुरू कर दिया गया था कारोबार, स्थानीय खाद्य विभाग को छापेमारी की नहीं लगी भनक। इस दौरान 10 कुंटल पनीर, 200 किलो मावा, 175 टीन रिफाइंड और 38 बोरी पाउडर किया गया बरामद।

3.📰✍️ शहर में एआरटीओ कार्यालय के पास बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, चांदपुर रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय से महज एक किलोमीटर दूर धड़ल्ले से गुजर रहे हैं भारी ओवरलोड वाहन; हाल ही में एक ट्रक पर बॉडी से करीब दोगुनी ऊंचाई तक बोरियां लदी दिखाई दीं, जबकि रेत, डस्ट, रोड़ी, धान और गन्ने से भरे वाहन भी खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, कार्रवाई नहीं होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग।

4.📰✍️ गुलावठी में पुलिस और स्वाट टीम की गैंगस्टर के 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; सिकंदराबाद रोड स्थित नाग देवता मंदिर के पास वांछित बदमाश मेरठ निवासी साजिद से हुई मुठभेड़, थाना गुलावठी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था साजिद, उसके खिलाफ थाने में तीन आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज, कब्जे से अवैध तमंचा और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद।

5.📰✍️ खुर्जा में सड़क किनारे मिला ई-रिक्शा चालक का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं; तहसील मार्ग स्थित केडीए कार्यालय के पास सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे शव मिलने से फैल गई सनसनी, मंदिर मार्ग निवासी सुरेश पुत्र यादव राम के रूप में हुई है मृतक की पहचान, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मौत के कारणों की जांच कर रही है पुलिस।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका, प्रपत्र-2, 3 और 4 से कर सकेंगे आवेदन; नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 और नाम विलोपन पर आपत्ति के लिए प्रपत्र-4 भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित ग्राम पंचायत के बीएलओ अथवा तहसील स्थित पंचायत कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम जांचने की अपील की है।

📰✍️ लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब का दीपावली महोत्सव धूमधाम से आयोजित, चारु गोयल ने द्रोपदी चीरहरण पर आधारित कविता ‘कुपित यज्ञसैनी’ का काव्य-पाठ कर जुआ, शराब और नारी अपमान जैसी बुराइयों के दुष्परिणामों का दिया संदेश; संस्कार होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल और सचिव पीयूष अग्रवाल ने किया मंच संचालन, महिलाओं ने महाराष्ट्रीयन अंदाज में प्रस्तुत की गणेश वंदना, सौभाग्य लक्ष्मी प्रतियोगिता की विजेता रिचा तायल को लाल चुनरी ओढ़ाकर स्वर्ण कलश किया गया भेंट, कार्यक्रम में सभी सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर में व्यापारी अभिषेक अग्रवाल की माताजी मधु अग्रवाल का बुधवार शाम निधन; 65 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से तोड़ा दम, उनके आकस्मिक निधन पर सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

📰✍️ मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक; कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम, जनपद नोडल मिशन शक्ति एवं बालिका शिक्षा चिन्तन चौधरी ने छात्राओं को बताया कि पॉक्सो एक्ट 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे-बुरे व्यवहार की पहचान और उत्पीड़न की स्थिति में अभिभावकों व शिक्षकों को जानकारी देने के लिए किया प्रेरित।

📰✍️ गुलावठी थाना पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ अभियान, अलग-अलग गांवों से 9 वारंटी गिरफ्तार; पुलिस टीम ने विभिन्न वादों में वांछित चल रहे फिरोज, बिजेन्द्र सिंह, तेजवीर, अर्जुन, वसीम, रियाजुद्दीन  और रियाजुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

📰✍️ बुलंदशहर में मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाश को लेकर राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील, 12 नवंबर को होगा प्रकाशन; डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सभी दलों को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की गई। उन्होंने एक परिवार के सभी मतदाताओं के वोट एक ही बूथ पर दर्ज कराने तथा नए मतदाताओं और नवविवाहित महिलाओं के वोट बनवाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।


देश विदेश

📰✍️ मथुरा में बेकाबू कार खेत में घुसी, एक ही परिवार के बाबा, बेटे और नाती की मौके पर मौत; मथुरा-बरेली हाईवे पर सुबह राया थाना क्षेत्र के गजू गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे जवाहर सिंह, उनके बेटे हरवीर तथा नाती अंकित को कुचल दिया, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: