1 नवंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ताबड़तोड़ छापेमारी कर भरे 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल, कमियां मिलने पर 7 कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी, 2 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी; ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत टीम ने जिले की विभिन्न मिठाई निर्माण इकाइयों पर की छापेमारी, इस दौरान करीब 450 किलो दूषित मिठाई, नमकीन आदि कराए गए नष्ट, साथ ही 14 किलो घी और 2.5 किलो रीठा किया गया सीज, कार्रवाई से मिलावटखोरों में मचा हड़कंप।

2.📰✍️ बुलंदशहर में पीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न, आखिरी दिन दोनों पालियों में कुल 14,737 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 9,263 रहे अनुपस्थित; नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी, कहा परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए थे 27 केंद्र, जिन्हें तीन जोन में किया गया था विभाजित। परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही अभ्यार्थियों को दिया गया प्रवेश, सीसीटीवी कैमरा से की गई सभी केंद्रों की निगरानी।

3.📰✍️ बुलंदशहर में यातायात माह का आगाज, पुलिस लाइन से एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; कालाआम चौराहा, डीएम रोड और खालसा तिराहे से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची रैली, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने लिया भाग। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य इस्तेमाल करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद।

4.📰✍️ डिबाई के दौलतपुर में शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो भतीजियों की शादी के दिन सड़क हादसे में चाचा की मौत; शादी का सामान खरीदने जाते समय दिल्ली- बदायूं मार्ग से जहांगीराबाद मार्ग को जोड़ने वाले सर्विस रोड पर सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय हनीफ की हो गई मौत, अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया मृतक, हादसे के बाद चालक फरार, घटना के बाद ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार हो रहे हादसों को लेकर किया हंगामा।

5.📰✍️ दिल्ली की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में शामिल होने बुलंदशहर से रवाना हुए कांग्रेसी, सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने पहुंचे। कांग्रेसियों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की तथा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस की दबिश को लेकर आक्रोश जताया।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में मेगा विधिक सहायता शिविर में 8,500 लाभार्थियों को 200 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता, 44 विभागों ने पहुंचाया योजनाओं का लाभ; आईपी पीजी कॉलेज कैंपस-2 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर का जनपद न्यायाधीश संजय सिंह-1 ने किया शुभारंभ। इस‌ दौरान स्वयं सहायता समूहों को 90.24 करोड़ रुपये का डेमो चेक, किसानों को 13 ट्रैक्टरों की चाबियां तथा पात्रों को अन्य योजनाओं के लाभ दिए गए।

📰✍️ बीती शाम आगामी त्योहारों को लेकर शहर में एसएसपी ने किया पैदल मार्च, बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था परखी, व्यापारियों और आमजन से किया गया संवाद; लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता, नियमित गश्त और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और सीओ सिटी प्रखर पांडे समेत पुलिस बल रहा साथ।

📰✍️ बुलंदशहर में भारत विकास परिषद गौरव शाखा ने दीपावली मिलन समारोह में मचाई धूम, गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां; होटल शेल्टन में हुआ आयोजन, इस दौरान दीप सज्जा, युगल गेम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग। संयोजक संजय गोयल ने किया मंच संचालन। पूनम मांगलिक, रेनू तायल, मानसी गर्ग और सीमा गर्ग ने किया रंगारंग कार्यक्रमों का संचालन। इस दौरान शाखा अध्यक्ष विजय गर्ग, केडी गुप्ता, दुष्यंत मांगलिक सहित परिषद के सभी सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ बुलंदशहर के दंत चिकित्सक डॉ. कमलेन्द्र भारद्वाज इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित;  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर आईडीए बुलंदशहर की टीम ने कार्यक्रम आयोजित कर डॉक्टर कमलेन्द्र को किया सम्मानित। इस दौरान शाखा अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. निधीश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सहित चिकित्सक रहे मौजूद।

📰✍️ महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सामाजिक समरसता पर्व एवं विचार गोष्ठी आयोजित, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में शेल्टन होटल में हुआ आयोजन; केंद्रीय राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, राज्य मंत्री रघुराज प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि, वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने और समानता का दिया संदेश। कार्यक्रम में यशवीर सोलंकी,  चेयरमैन दीप्ति मित्तल, भगवान दास सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल, परमदेव महाराज सहित अन्य रहे मौजूद।

📰✍️ स्याना में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्कूल में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, थल तिराहे पर स्वाट टीम और स्याना पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़; फायरिंग में दीपक निवासी हापुड़ घायल हो गया, साथी देवेंद्र भी गिरफ्तार कर लिया गया और तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दोनों 25/26 अक्टूबर की रात चिंगरावठी चौकी क्षेत्र स्थित स्कूल में चोरी की वारदात में थे वांछित।

📰✍️ अहमदगढ़ में साप्ताहिक छुट्टी की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन, व्यापारियों पर लगाया शोषण का आरोप; एक नवंबर को बाजार खुलने पर मजदूरों ने विरोध जताते हुए प्रत्येक सप्ताह एक दिन की छुट्टी देने की मांग की। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और निर्धारित बंदी के दिन दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई का आश्वासन दिया।

📰✍️  गुलावठी क्षेत्र के गांव मोड़ी कला के पास ऑटो पलटने से युवक की मौत, तीन घायल; सामने अचानक जानवर आने से वाहन पलट गया, जिसमें अहेरिया कॉलोनी निवासी फल विक्रेता राहुल की मौत हो गई, जबकि विकास, सनी और संदीप घायल हो गए। चारों हापुड़ फल मंडी जा रहे थे।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: