चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ दो दिन की बारिश के बाद आज सुबह बुलंदशहर में अचानक कोहरे ने दी दस्तक, कम दृश्यता के चलते सुबह के समय सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार; सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को हुई परेशानी, जानकारों के मुताबिक यह है वायु प्रदूषण से होने वाला स्मॉग, डॉक्टर ने स्मॉग रहने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करने की दी सलाह।


2.📰✍️भाकियू महाशक्ति ने बुलंदशहर में रैली निकाल घेरा कलेक्ट्रेट, गन्ने का मूल्य 700 और गेहूं का भाव 5000 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन; राष्ट्रीय कार्यालय से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंची कलेक्ट्रेट, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अन्य फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों के बैंक ऋण का ब्याज माफ करने की भी उठाई मांग, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी ना होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।

3.📰✍️ डिबाई में नीम नदी के निर्माणाधीन पुल पर डिवाइडर तोड़कर नीचे गिरा लोहे की चादरों से भरा ट्रक, गंभीर रूप से फंसा चालक; एनएच-509 पर देर रात करीब एक बजे हुआ हादसा, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला बाहर, हायर सेंटर में चल रहा उपचार। करीब तीन वर्षों से पुल बंद होने और छह महीने से वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद पांच किलोमीटर दूर टोल वसूली से स्थानीय लोगों में एनएचएआई के खिलाफ रोष, पुल का निर्माण जल्द पूरा करने और तब तक टोल वसूली बंद करने की मांग।

4.📰✍️ रैनेसा स्कूल में अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मेजबान टीम का दबदबा, संतोष इंटरनेशनल को 2-1 से हराकर जीती ट्रॉफी; दो दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में रैनेसा ने पहला सेट हारने के बाद 25-21 और 25-23 से लगातार दो सेट जीतकर अपने नाम किया खिताब, सेमीफाइनल में रैनेसा ने बाबू बोधराज कॉन्वेंट और संतोष इंटरनेशनल ने सनराइज ग्लोबल स्कूल को हराकर फाइनल में किया था प्रवेश, तीसरे स्थान के मुकाबले में बाबू बोधराज स्कूल रहा विजेता, मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने विजेता टीम को प्रदान की ट्रॉफी।


5.📰✍️ राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ; रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, इस दौरान नागरिकों के बीच भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने का लिया गया संकल्प, सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का किया गया आह्वान।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शिकारपुर में ई-रिक्शाओं के पंजीकरण के लिए पालिका ने चलाया विशेष अभियान, 31 अक्टूबर को शेष वाहनों का कराया पंजीकरण; नगर पालिका परिषद ने अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह के नेतृत्व में विविध कर वसूली और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया अभियान। इस दौरान पंजीकरण कार्य प्राथमिकता से पूरा करने और सभी ई-रिक्शाओं का व्यवस्थित अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में 3 नवंबर को भव्य स्तर पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य में नवीन शोध और अकादमिक विमर्श पर जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद; अंग्रेजी विभाग द्वारा एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पहली बार एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया जा रहा है आयोजन, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, शिक्षाविद और विषय विशेषज्ञ साझा करेंगे विचार। प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यापक अकादमिक अनुभव प्रदान करना है आयोजन का उद्देश्य।

📰✍️ दीपावली पर बुलंदशहर के बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और गश्त बढ़ाने की मांग, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी अजेय प्रताप सिंह से बाजारों में सुरक्षा के साथ विशेष सफाई अभियान और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। देवीपुरा प्रथम में शास्त्री पार्क के पास बिजली के तारों पर झुके नीम के पेड़ को हटवाने की भी मांग उठाई, इस दौरान उमेश मित्तल, गुफरान गाजी, साजिद गाजी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में MSME उद्यमियों को गुणवत्ता सुधार के लिए BIS ने किया जागरूक, लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में मेरठ रोड स्थित रिजॉर्ट में आयोजित हुई बैठक; BIS नोएडा ब्रांच के सीनियर डायरेक्टर कौशिक दत्ता ने प्रमाणपत्रों व योजनाओं की जानकारी दी, असिस्टेंट डायरेक्टर श्याम सुंदर घोषाल ने BIS की कार्यप्रणाली समझाई। इस दौरान लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल और जिला महासचिव राजीव कुमार को किया गया सम्मानित, राजीव कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, पवन सिंघल, हरेंद्र गुप्ता और संजय गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, मेरा युवा भारत ने ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें’ कार्यक्रम किया आयोजित; उपनिदेशक मेरा युवा भारत के निर्देशन में हुआ आयोजश, यूथ आइकॉन अश्वनी चौहान ने मतदान, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर दी प्रस्तुति, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ संवाद सत्र। कार्यक्रम में हितेश गर्ग, कृष्णपाल सिंह और अश्वनी चौहान आदि रहे मौजूद।


📰✍️ कृषि निर्यात क्लस्टरों के गठन में तेजी लाने के निर्देश, सीडीओ निशा ग्रेवाल ने लंबित प्रस्ताव जल्द पूरे करने को कहा; उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में एपीडा प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने एफपीओ प्रतिनिधियों को निर्यात योजनाओं, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग की जानकारी दी। सीडीओ ने कृषि विभाग को मक्का व सरसों तथा उद्यान विभाग को आलू, आम और हरी सब्जियों के निर्यात क्लस्टरों का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौटते समय हुआ हादसा; मेहताब नगर पुलिया के पास हुआ हादसा, गांव बड़ौदा निवासी मनीष पुत्र ज्ञानचंद बाइक से घर लौट रहा था, टक्कर लगने से गंभीर घायल मनीष को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
News Editor: Dharmendra Mittal
