28 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ दो थानेदार और एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, एसएसपी ने सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह और अगौता थाना प्रभारी संजेश कुमार को चार्ज से हटाकर किया पैदल; जन समस्याओं के निस्तारण में मिल रही शिकायतों पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लिया एक्शन, उनके स्थान पर लाइन से निरीक्षक संजय वर्मा को सिकंदराबाद और स्याना में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार को अगौता थाने की सौंपी जिम्मेदारी। साथ ही रिपोर्टिंग चौकी बुगरासी प्रभारी नीटू कुमार भी किए गए हैं लाइन हाजिर।

2.📰✍️ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुलंदशहर में अधिवक्ताओं ने निकाली ‘न्याय यात्रा’, हजारों वकील हुए शामिल, व्यापारिक संगठनों का भी मिला समर्थन; कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा और सचिव धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा, अंसारी रोड पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के व्यापारियों और लल्ला बाबू चौराहे पर उद्योग व्यापार मंडल (नरेन्द्र) के व्यापारियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत,    अधिवक्ताओं द्वारा पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग का व्यापारियों ने किया समर्थन।

3.📰✍️ स्याना और बीबीनगर में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ- देश बचाओ’ चौपाल, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने का आह्वान; चौपाल में अभियान पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग, भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर लोकतंत्र कमजोर करने का लगाया आरोप। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, साजिद चौधरी, सतीश पूनिया, रिक्की सिरोही, हिटलर चौधरी और डॉ. इरफान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।

4.📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लू डक टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा; सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने ने फोम का इस्तेमाल कर कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग, आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से भी लिया रोक, गनीमत रही हादसे में कोई नहीं हुई जनहानि।

5.📰✍️ खुर्जा के आबदा नगर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र समेत तीन घायल; बीती रात करीब 9:00 बजे की घटना, आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को फोन कर बुलाया और लोहे के पाइप, सरियों और चाकुओं से कर दिया हमला, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरस।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में करवाचौथ पर सजी मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा; रोटरी क्लब क्वीन अध्यक्ष अरुणा गर्ग के सौजन्य से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, निर्णायक मंडल में भाजपा की पूर्व महिला अध्यक्ष शशि शर्मा, नीता गोयल, दीप्ति मित्तल और पंजाब नेशनल बैंक राजदरबार की मुख्य प्रबंधक अनुजा शामिल रहीं। प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने विजेताओं को बधाई दी।

📰✍️ मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता, फिजा ने हासिल किया प्रथम स्थान; कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा कौशिक के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने करवाचौथ के लिए बनाए आकर्षक मेहंदी डिजाइन। प्राचार्या डॉ. रश्मि फैजदार ने छात्राओं की कला की सराहना की। निर्णायक मंडल में डॉ. मधु मिश्रा और डॉ. अंजाना रहीं। बीए प्रथम वर्ष की फिजा प्रथम, अलीशा द्वितीय और बीकॉम तृतीय वर्ष की सानिया तृतीय स्थान पर रहीं।

📰✍️ सिकंदराबाद के गुलावठी रोड फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साधु की मौत; क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे जनपद एटा के गांव हरि सिंह निवासी ओमप्रकाश, पुलिस घायल साधु को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई।

📰✍️ अनूपशहर के गांव खलोर में बसपा के आकाश आनंद ने की जनसभा, सपा, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत करने का आह्वान; विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर ने राहुल गांधी को कंफ्यूज नेता, कांग्रेस को दोगली पार्टी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को रंग बदलने में बताया माहिर। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में हजारों सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं।

📰✍️ पहासू में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन से समाज बदलाव का संदेश; सरस्वती विद्या मंदिर से गणवेश में निकले स्वयंसेवकों का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। विभाग प्रचारक विकास जी ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों को समाज परिवर्तन के पांच प्रमुख आयाम बताते हुए कहा कि शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा को मजबूत किया जाता है। कार्यक्रम में ऋषिपाल, सोकेंद्र, विनय, विकास, लोकेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: