27 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर में करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, हल्की ज्वैलरी से लेकर लहंगा-चुनरी तक की बढ़ी मांग; 29 अक्टूबर को पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखेंगी करवाचौथ का व्रत, सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते बिछुए, पायल और मंगलसूत्र सहित हल्की ज्वैलरी की बढ़ी है बिक्री, वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी एडवांस बुकिंग और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की उमड़ रही है भीड़।

आप सभी के प्यार, विश्वास, सहयोग और प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार – Kamna Mittal

2.📰✍️ कलेक्ट्रेट पर भाकियू के बैनर तले किसानों का हल्ला बोल, विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान; किसानों के आरोप- गंगा एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से जोड़ने वाले हाईवे के निर्माण के लिए जबरन ली जा रही है जमीन, कई शुगर मिलों पर पिछले कई वर्षों से बकाया है भुगतान, हर विभाग में चरम पर भ्रष्टाचार, लगातार ज्ञापन देने के बावजूद नहीं हो रहा समाधान। किसान नेता गुड्डू प्रधान ने कहा समस्याओं का समाधान कराकर ही लौटेंगे किसान, मांगें पूरी होने तक समाप्त नहीं करेंगे धरना, प्रशासन चाहे तो उन्हें कर ले गिरफ्तार।

3.📰✍️ सदर विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कल 28 अक्टूबर को शहर में निकलेगी “विजय शंखनाद, अन्नदाता विजय संकल्प ट्रैक्टर रैली”; गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय के निकट गोल चक्कर से रैली का दोपहर 12 बजे होगा शुभारंभ, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और किसानों के हित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है इस रैली का उद्देश्य, पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल।

4.📰✍️ बीबीनगर क्षेत्र के गांव निसुर्खा में दो पक्षों के  बीच जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चले लाठी डंडे, हुई फायरिंग, एक को लगी गोली, कई घायल; दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की है खबर, दूसरे के सिर में आई चोट, अन्य लोगों के भी घायल होने की है सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ, गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात।

5.📰✍️ सिटी के खुर्जा गेट चौकी क्षेत्र में पटाखों की बरामदगी पर सवालों के घेरे में पुलिस कार्रवाई, एफआईआर और बरामदगी की फर्द पर उठे सवाल; मामन चुंगी और शनिदेव मंदिर के पास पटाखों के जखीरे की बरामदगी के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद चर्चा में आया मामला, 21 अक्टूबर को पटाखों के जखीरे के साथ पकड़ा गया था एक व्यक्ति, एफआईआर व बरामदगी की फर्द में उसके पास से केवल दो कार्टन पटाखे मिलने का है उल्लेख, जिसके आधार पर दर्ज किया गया है मुकदमा, सीओ सिटी ने कहा मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खानपुर में पांच दिन से लापता डॉक्टर कृष्ण कुमार का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने प्रभावी कार्यवाही न होने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर लगाया जाम; परिजनों के मुताबिक डॉक्टर कृष्ण कुमार ने अजय कुमार नाम के व्यक्ति के साथ हाल ही में साझेदारी में शुरू किया था अस्पताल, परिजनों ने अस्पताल के पार्टनर पर जताया शक, डॉक्टर को जल्द तलाशने की मांग।

📰✍️दिल्ली में जेम्स अवार्ड से सम्मानित हुए बुलंदशहर के स्वर्णकार अभिनव वर्मा, 14वें जेम्स अवार्ड समारोह-2026 में मिली उपलब्धि; डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में महाराज अजमीढ़ जयंती पर आयोजित हुआ समारोह, कार्यक्रम में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन और मालदीव के शिक्षा मंत्री डॉ. अब्दुल्लाह रशीद अहमद रहे मुख्य अतिथि, इस दौरान स्वर्णकार समाज के युवा राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव वर्मा सहित देश-विदेश की कई विभूतियों को किया गया सम्मानित।

📰✍️ शहर के अंसारी रोड स्थित क्वालिटी कैफेटेरिया में बुलंद महिला संगठन ने मनाया करवा चौथ उत्सव, संगीता पुंडीर बनीं ‘करवा क्वीन’; संयोजिका रश्मि जैमिनी और प्रीति गर्ग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेलों, डांडिया और गरबा में हिस्सा लिया। संगीता पुंडीर को करवा क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी उपहार दिए गए। कार्यक्रम में प्रीति, अंजू, नेहा, बिंदिया, गौरी और ममता माहेश्वरी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

📰✍️ भारत विकास परिषद सेवार्थ की महिला विंग 13 नवंबर को मनाएगी दीपावली महोत्सव, पुलिस लाइन स्थित कैफे में सोनी वाधवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय; इस दौरान आयोजन की रूपरेखा तैयार कर महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, साथ ही‌ नवम्बर माह में सभी सदस्यों के साथ सपरिवार फिल्म देखने पर भी बनी सहमति। बैठक में वीना वर्मा, सुमन वर्मा, तेजस्वी मित्तल, यशेष तोमर, सीमा गुप्ता, चित्रा मित्तल, कर्निका जिंदल, दीप्ति सिंह और निशा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

📰✍️ खानपुर के गांव सावली के पास नेशनल हाईवे-34 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; खानपुर निवासी अशोक मंगलवार रात करीब नौ बजे पत्नी सुषमा के साथ बाइक से नोएडा से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में चिकित्सकों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: