26 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ मतदाता सूची में दोबारा गलतियां मिलने पर डीएम और कमिश्नर भी होंगे जिम्मेदार, पीलीभीत और आजमगढ़ में खामियां मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने अपनाया कड़ा रुख; 10 अप्रैल से अब तक की गई फीडिंग की कराई जाएगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर डीएम और कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी। वहीं, निर्वाचन आयोग ने शिकायतों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जताते हुए बुलंदशहर, सीतापुर, गाजियाबाद और अलीगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने और रिपोर्ट भेजने के दिए हैं निर्देश।

1.📰✍️ बुलंदशहर में प्रदूषण बढ़ा, 170 के पार पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, धूल और स्मॉग से लोगों की बढ़ी परेशानी; हवा की धीमी रफ्तार और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम बढ़ रही है धुंध, शहर के कई मार्गों पर सड़क निर्माण के चलते उड़ती धूल से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में हो रही है दिक्कत।

2.📰✍️ जिले में बढ़ा एक मतदेय स्थल, डीएम कुमार हर्ष ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी; कहा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लगाए जाएंगे विशेष कैंप, 4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन। जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3031 से बढ़कर 3032 हो गई है, किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता ना रखने के दिए गए हैं निर्देश, बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह और सभी एसडीएम भी रहे मौजूद।

3.📰✍️ गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश रही नाकाम, चोला पुलिस और स्वाट टीम देहात ने 50 हजार के इनामी गौ तस्कर गांव सुतारी निवासी मुकीम को लंगड़ा कर किया गिरफ्तार; 15 अगस्त को सबदलपुर और सुतारी गांव के बीच जंगल में हुई गोकशी की घटना में था वांछित, गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर  की भागने की कोशिश, इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर किया लंगड़ा, मामला में पहले ही 11 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।

4.📰✍️ डिबाई के फतेहाबाद में गहरे कुएं में गिरा नंदी, हाइड्रा मशीन से सुरक्षित निकाला बाहर; सूचना मिलने पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे पवन कुमार और मुकेश प्रधान शेखूपुर, कुएं की गहराई अधिक होने के कारण हाइड्रा मशीन की सहायता से  काफी मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित निकाला गया बाहर, भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए खुले कुओं को ढकने की ग्रामीणों ने की मांग।

5.📰✍️ जयंती पर कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश अपनाने का संकल्प; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा समानता, एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं, उनके विचार अपनाकर समाप्त किया जा सकता है सामाजिक भेदभाव। इस‌ दौरान सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, सचिन वशिष्ठ, विमलेश बाल्मिकी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, डॉ. एसडी शर्मा और सुरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला में 11 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, छह चिकित्सकों को प्राणाचार्य की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित; शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान में अग्निकर्म कार्यशाला का हुआ आयोजन, वैद्य हितेश कौशिक ने अग्निकर्म चिकित्सा से फ्रोजन शोल्डर के उपचार की दी जानकारी, इस दौरान शोध पत्र प्रस्तुतिकरण, क्विज और श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं हुईं।

📰✍️ शहर की आवास विकास कॉलोनी से बीती राज से लापता दीपक मिले, परिजनों ने जताया आभार; 35 वर्षीय दीपक 25 अक्टूबर की रात घर से पानी की टंकी के पास जागरण में जाने के बाद लापता हो गए थे, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस और परिजनों के प्रयासों से 26 अक्टूबर को दीपक के मिलने पर परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

📰✍️ औरंगाबाद में महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली; श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के बैनर तले स्याना हाईवे मार्ग पर देर रात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्याना हाईवे मार्ग, जहांगीराबाद चौराहा और सदर बाजार होते हुए श्री नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां महाआरती, भोग और प्रसाद वितरण हुआ।

📰✍️ खुर्जा में नेहरूपुर चुंगी के पास बेसुध मिली 70 वर्षीय महिला की मौत, सड़क हादसे की आशंका; मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी शीला दोपहर को बेसुध अवस्था में मिलीं, जिन्हें राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में सड़क हादसे के कारण मौत होने की आशंका है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📰✍️ बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छिनैती के आरोपी आजाद को दबोचा, 2200 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद; खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला सराय अल्लो निवासी आजाद ने अपने एक साथी के साथ 16 सितंबर को डीएवी फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीना था, जिसे बाद में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।

📰✍️ शहर के मोती बाग स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर सजी भजन संध्या, गायक सनी राधे जी ने भजनों से बांधा समां; कार्यक्रम में भजन गायक सनी राधे जी ने भगवान श्री राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


देश विदेश

📰✍️ राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से मानहानि मामले में बरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न; कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुबह करीब 11:15 बजे अदालत पहुंचे और 11:35 बजे उन्हें अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में दोषमुक्त करार दिया गया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। फैसले के बाद कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: