28 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कलेक्ट्रेट हो या शहर के मुख्य चौराहे या फिर डीएम रोड स्थित अधिकारियों के सरकारी आवास, हर जगह भरा पानी; जी हां हम देहात नहीं सिटी क्षेत्र की कर रहे हैं बात, शहर के काला आम, डीएम रोड, अस्पताल रोड, शिवपुरी, साठा और डीएम कॉलोनी समेत कई मुख्य इलाकों में पानी में डूब गईं सड़कें, डीएम कॉलोनी स्थित सरकारी आवासों तक में भर गया पानी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाकर निकलवाया गया पानी, समय पर नालों की सफाई ना होना‌ बताया जा रहा है जलभराव का कारण।

2.📰✍️ भारी बारिश के बीच शहर के साठा इलाके में खुले नाले में बह गई 11 वर्षीय बच्ची, पिछले 8 घंटे से जारी है रेस्क्यू अभियान, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज; भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल लौट रही थी घर, बारिश से बचने के लिए नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी फिसलकर नाले में गिर गई, अभी तक उसका नहीं चल सका है पता, बच्ची के मां-बाप मजदूरी कर चलाते हैं घर। बच्ची के पिता रिंकू कश्यप की तहरीर पर तेज बारिश के बीच स्कूल की छुट्टी करने आरोप‌ में स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल व स्टाफ पर एफआईआर दर्ज।

3.📰✍️ जगदंबिका प्रसाद पांडेय होंगे बुलंदशहर के नए सिटी मजिस्ट्रेट, वर्तमान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह का गोंडा तबादला; देर रात शासन ने 41 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह का प्रमोशन पाकर गोंडा में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पद पर हुआ तबादला, उनके स्थान पर झांसी में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत जगदंबिका प्रसाद पांडेय का बुलंदशहर हुआ है तबादला।

4.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में बिलसूरी फ्लाईओवर पर सुबह तड़के 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई सवारियों से भरी रोडवेज बस, एक महिला यात्री की मौत, 11 घायल; बस चालक को नींद की झपकी आने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी उरई डिपो की बस, हादसे में फिरोजाबाद निवासी 50 वर्षीय सुधा  की मौत हो, जबकि एटा, जालौन, मैनपुरी, हमीरपुर व उन्नाव निवासी 11 लोग घायल हो गए, हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर हो गए फरार, पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर सुचारू कराया यातायात।

5.📰✍️ शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और खोमचों पर 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का धड़ल्ले से किया जा रहा है उपयोग, कार्रवाई न होने से विभाग और गैस एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल; नियमों के अनुसार 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का होना चाहिए इस्तेमाल, कम कीमत के लालच में घरेलू सिलेंडरों का हो रहा है व्यावसायिक उपयोग, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को गैस डिलीवरी के लिए करना पड़ता है इंतजार, गैस एजेंसियों के बिक्री और डिलीवरी रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कर अवैध उपयोग पर कार्रवाई की शहर की जनता कर रही मांग।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बारिश के बीच छाता लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग और मस्तराम गंगा घाट का आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया निरीक्षण, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी रहे साथ; सबसे पहले दोनों ने सराय पुलिस चौकी से नहर पटरी होते हुए आहार स्थित अम्बकेश्वर मंदिर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। इसके बाद अनूपशहर स्थित मस्तराम गंगा घाट का निरीक्षण कर कांवड़ियों के जल भरने की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा।

📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में होटल से खाना खाकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; रात करीब 9 बजे होटल के पास हुए हादसे में पापड़ी निवासी बंटी की हो गई मौत, जबकि गंभीर रूप से घायल अहमदगढ़ निवासी करण को हायर सेंटर किया गया है रेफर।


देश विदेश

📰✍️ गोरखपुर के खजनी में 10 वर्षीय वैभव की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर टीचर के बेसमेंट से मिला शव; ज्वैलरी कारोबारी का पोता वैभव स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला था, कुछ देर बाद उसकी साइकिल और चप्पल लावारिस मिलीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की, जिसमें वैभव पड़ोसी कंप्यूटर टीचर के साथ जाता दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली, जिसकी निशानदेही पर उसके घर के बेसमेंट से शव बरामद हुआ।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: