26 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बुलंदशहर सहित पूरे मेरठ जोन में कावड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, मेरठ परिक्षेत्र में 4 अस्थायी थाने और 58 पुलिस चौकियां स्थापित, बुलंदशहर में बनाई गईं 17 चौकियां और 1 थाना; डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में  लागू की गई व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, जीपीएस से की जाएगी निगरानी। कांवड़ मार्गो पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, ढाबों-ठेलों पर नाम लिखना होगा अनिवार्य।

2.📰✍️ नशा तस्करों पर बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जिले के तीन थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में करीब 9 किलो अवैध गांजे के साथ  कुल 5 तस्करों को किया गिरफ्तार; सिकन्द्राबाद पुलिस ने संतपुरा गंगनहर पुल के पास से साहिल उर्फ साकिब व आसिफ को 7 किलो, पहासू पुलिस ने बाघऊ मार्ग से रितिक व उमेश सोलंकी 1.075 किलो और सलेमपुर पुलिस ने खैरपुर मार्ग से ओमपाल को 810 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार। जिला बुलंदशहर के ही रहने वाले हैं सभी तस्कर, मुकदमें दर्ज कर भेजा गया जेल।

3.📰✍️ शहर के काला आम चौराहे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, छात्र आंदोलन की जीत बताते हुए भाजपा सरकार पर साधा निशाना; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा- मोदी सरकार ने तानाशाही की सभी हदें कर दी थी पार, छात्रों ने सरकार को आंदोलन के जरिए दिखाया है आईना, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगा साबित। इस दौरान शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रशांत बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, आदेश मुद्गल सहित कई कांग्रेस नेता रहे ‌मौजूद।

4.📰✍️ बुलंदशहर में हर बूथ पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, अंबे हैंडपंप कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने व्यापारियों संग सुना प्रसारण; कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भी किया गया नमन। इस दौरान अध्यक्ष राजीव सिंघल व संचालक विशाल बंसल ने हैंडपंप उद्योग को ओडीओपी योजना में शामिल करने की उठा‌ई मांग, बड़ी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित। 

5.📰✍️ पिंजरे से मुर्गा खाकर बाहर निकला मगरमच्छ, वन विभाग की रेस्क्यू तैयारी पर उठे सवाल, दहशत में ग्रामीण; छतारी क्षेत्र के लालगढ़ी की घटना, तालाब में घूम रहे विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने उसमें मुर्गा बांधकर लगाया था पिंजरा, टीम की लापरवाही के चलते पिंजरे में तो घुस गया मगरमच्छ, लेकिन पिंजरा बंद न होने से मुर्गा खाकर निकल गया बाहर, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, वन विभाग ने दोबारा पिंजरे का तकनीकी तंत्र ठीक कराकर फिर से रेस्क्यू अभियान किया शुरू।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शिकारपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी छापेमारी, लोडर समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; गांव बदनौरा के जंगल में जिला खनन अधिकारी बृजमोहन के नेतृत्व में की‌ गई कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए खनन में शामिल लोग, सलेमपुर थाना पुलिस को सौंप दिए गए जब्त सभी वाहन, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

📰✍️ शहर के देवीपुरा प्रथम में आठ माह से अधूरी 500 मीटर सड़क को पूरा कराने की मांग, जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सांसद डॉ. भोला सिंह को सौंपा ज्ञापन; व्यापारियों ने कहा दुकानों के सामने हटाई गई इंटरलॉकिंग भी अब तक नहीं लगाई गई है, बारिश में कीचड़ व धूल से लोगों को हो रही है परेशानी। इस दौरान विक्की अरोड़ा, चौधरी सुंदर सिंह, आनंद गुप्ता, उमेश मित्तल, लव गुप्ता, लोकेश गर्ग, ललित सिंगल, सतवीर चौधरी, मोहम्मद अनस और तुषार अग्रवाल रहे मौजूद।

📰✍️ काला आम स्थित कलश होटल में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य की प्रदेश स्तरीय बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन; राष्ट्रीय संयोजक शेरसिंह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसौदिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दुष्यन्त सिंह और प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वीराज सिंह ने प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गांव-गांव संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर 11 सदस्य बनाने और ईमानदार लोगों को पार्टी से जोड़ने का किया आह्वान।

📰✍️ खुर्जा में दो पुस्तकों का विमोचन, साहित्यकारों की मौजूदगी में विराज होटल में काव्य गोष्ठी का आयोजन; कार्यक्रम में मधुमंजरी फाउंडेशन द्वारा रिंकी अग्रवाल प्राची की पुस्तकें ‘मधु मंजरी गागर अनुभूतियों की’ और ‘यशिका’ का किया गया लोकार्पण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम भी हुई आयोजित। इस दौरान रेनू तायल, अलका गर्ग, डॉ. साधना अग्रवाल, दीप्ति सिंघल, पारुल, चंचल, विनीता, नेहा, रजनी रही उपस्थित।

📰✍️ सिकंदराबाद में धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र जी और माता सुभद्रा जी की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत; श्री कृष्ण बलदेव शिव मंदिर समिति (केसरीवाड़ा) के तत्वावधान में निकाली गई रथ यात्रा, जयघोष व भजन-कीर्तन के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए हरिशाह मंदिर पहुंची यात्रा, समापन पर मंदिर परिसर में छप्पन भोग, भव्य झांकी, महाप्रसाद वितरण और भजन संध्या का किया गया आयोजन।

📰✍️ चोला क्षेत्र स्थित विवकाल कंपनी से सोलर पैनल के तार चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक; 25 जुलाई शाम करीब 6:30 बजे कर्मचारी सतीश कुमार सोलंकी ने जहांगीराबाद निवासी दिपेश को चोरी किए गए तारों संहिता पकड़कर पुलिस को सौंपा, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्यवाही।

📰✍️ जहांगीराबाद स्थित आवासीय वृद्धाश्रम पहुंचे औरंगाबाद के मां चामुण्डा देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के सेवादार, वृद्धजनों को कराया भोजन, निशुल्क दवाएं भी की वितरित; इस दौरान कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी, मेडिकल संचालक पवन थोर, कर्मवीर सिंह भड़ाना, रजनीश सिंह लोधी, नूतन सैनी सहित अन्य सेवादार रहे मौजूद।

📰✍️ शहर के पंचशील कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में एकादशी पर भव्य भजन संध्या, बाबा श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु; इस दौरान भजन गायक हिमांशु शर्मा ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद।


देश विदेश

📰✍️ पटना में नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के बाद तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा; जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप यादव को देर रात मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद भेज दिया गया बेऊर जेल, उनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में दर्ज केस में धारा 109 व 307 लगाई गई हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: