17 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


जनता का सवाल! बुलंदशहर में कल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं, सज गया है नुमाइश मैदान, जगह-जगह सड़कों और डिवाइडरों को भी चमका दिया गया है, कुछ गड्ढे भी भरने की खबर है। लेकिन जनता के मन में एक सवाल भी है—क्या आम दिनों में भी बनी रहेंगी ऐसी व्यवस्थाएं?


1. 📰✍️ बुलंदशहर में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियां पूरी, नो फ्लाइंग ज़ोन और ट्रैफिक डायवर्जन लागू, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा पुलिस बल, आज शाम डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में अधिकारियों को किया ब्रीफ।

➡️ नो फ्लाइंग जोन: कल 18 जुलाई को सुबह 6 बजे से नुमाइश ग्राउंड और शिकारपुर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर के चारों ओर 4 किलोमीटर क्षेत्र नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित, ड्रोन आदि उपकरणों के संचालन पर रहेगा प्रतिबंध।

➡️सुबह 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन होगा लागू: शहर से शिकारपुर जाने वाले सभी रास्तों पर कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी रोक। वीवीआईपी के नुमाइश ग्राउंड पहुंचने के बाद भूड़ चौराहे से कालाआम तक यातायात भी पूरी तरह रहेगा बंद, किसी भी वाहन व आमजन को नुमाइश पुल पर जाने की नहीं होगी अनुमति।

2.📰✍️ बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे ₹575 करोड़ की विकास सौगात, ₹366 करोड़ की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा ₹210 करोड़ की 31 पूर्ण परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, जिले के भाजपा नेताओं ने जनता से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील; पहले शिकारपुर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर खंडवाया में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, इसके बाद शहर के नुमाइश मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित। इस दौरान मुख्यमंत्री “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण, विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन, अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, उपकरण व अन्य लाभ करेंगे वितरित।

3.📰✍️ जनपद की खराब सड़कें, बिजली व्यवस्था और भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर बुलंदशहर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे कांग्रेसी, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी; कहा मुख्यमंत्री यदि शिकारपुर से नुमाइश मैदान तक अपने हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क मार्ग से आएंगे तो उन्हें दिखाई देगी जर्जर सड़कों की वास्तविक स्थिति, कहा जिले में चरम पर है भ्रष्टाचार, टूटी हुई है सड़के, मेडिकल कॉलेज में नहीं है पर्याप्त बेड, कानून व्यवस्था भी कमजोर।

4.📰✍️ जिले में तहसील स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, तीन नए एसडीएम और एक तहसीलदार की तैनाती के बाद जल्द बदल सकते हैं कार्यक्षेत्र; मिली जानकारी के अनुसार जनपद की विभिन्न तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में किया जा सकता है फेरबदल, एक-दो अधिकारियों को सौंपी जा सकती है न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी, आदेश जल्द जारी होने की संभावना।

5.📰✍️ सिकंदराबाद के नेशनल हाईवे-34 पर सांड के सामने आने से भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत, साथी घायल; बीती रात करीब 9 बजे फैक्टरी कर्मी रामाशीष का 17 वर्षीय बेटा लखन अपने  दोस्त भोला के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी चार नंबर कट से पहले पेट्रोल पंप के पास सांड से टकराकर गिर गई बाइक, जिसके बाद पीछे से आई कार ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में कक्षा 12 की छात्र लखन की मौत, जबकि उसके साथी भोला का अस्पताल में चल रहा है इलाज।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद, नरौरा और खुर्जा देहात को मिले नए थाना प्रभारी, देर रात एसएसपी ने तीन थानों के प्रभारियों में किया फेरबदल; खुर्जा देहात से उपनिरीक्षक मनोज कुमार को थाना औरंगाबाद का थानाध्यक्ष किया गया नियुक्त, सिपाही की आत्महत्या के प्रकरण में यहां के थाना प्रभारी राहुल चौधरी को किया गया था लाइन हाजिर। साथ ही निरीक्षक रामवीर सिंह को साइबर क्राइम से प्रभारी निरीक्षक नरौरा और उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह को नरौरा से खुर्जा देहात का बनाया थाना प्रभारी।

📰✍️ शहर के सेंट मोमिना स्कूल में इंटर-हाउस ओरेशन प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने पाठों की प्रभावशाली प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा; सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के तहत “ब्रिफिंग द टेक्स्ट चैप्टर्स” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्पष्ट उच्चारण, भाषा पर पकड़ और आत्मविश्वास का  किया प्रदर्शन, विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं व प्रतिभागियों को दी बधाई।

📰✍️ गुलावठी में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया लंगड़ा; नत्थूगढ़ी गेट के पास घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया मोहल्ला फजरुल्ला निवासी आमिर, कब्जे से अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद, आरोपी पर हापुड़ में हत्या, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के मुकदमे पहले से हैं दर्ज।


देश विदेश

📰✍️यूपी में 5 आईपीएस अफसर के तबादले 👇

📰✍️ फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, फायरिंग में दो सिपाही भी घायल; बच्चे की बाइक लूटकर भागे बदमाश अंकित उर्फ सीटू और सुमित को छह थानों की पुलिस व 300 से अधिक जवानों ने गांव की घेराबंदी कर मक्के के खेत में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। रेलवे स्टेशन के बाहर बदमाशों की गोलीबारी में सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र घायल हो गए, जिनमें पुष्पेंद्र की हालत गंभीर होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 14 दिन पहले इटावा में हुई डॉ. आर.एस. पाल से चेन लूट की वारदात में वांछित थे दोनों बदमाश।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: