चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ शनिवार 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलंदशहर दौरे को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा प्रशासन, शिकारपुर से नुमाइश मैदान तक चमकाए जा रहे हैं डिवाइडर, नुमाइश मैदान में लग रहा वॉटरप्रूफ टेंट; मुख्यमंत्री सबसे पहले शिकारपुर स्थित रज्जू भैया सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद नुमाइश मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का वितरित करेंगे लाभ, विकास परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास। जनसभा को लेकर नुमाइश मैदान में 10 से 15 हजार लोगों की व्यवस्था, सफाई अभियान व जर्मन हैंगर टेंट का जारी है कार्य।


2.📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र की लखावटी चौकी पर तैनात सिपाही ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जान देने से पहले रिकॉर्ड किया ऑडियो; आज सुबह तड़के 3 बजे आगरा निवासी 25 वर्षीय सिपाही सुधीर ने फैंटम ड्यूटी के दौरान लखावटी नहर पटरी पर सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या, इससे पहले ऑडियो रिकॉर्ड कर कहा पेट दर्द की शिकायत पर नहीं दी गई छुट्टी, एसओ ने किया टॉर्चर, मुंशीयों ने भी नहीं सुनी बात, कहा एसओ और दोनों मुंशी होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार।


3.📰✍️ घटना के बाद मृतक सिपाही का वायरल कथित ऑडियो सामने आने पर एसएसपी की कार्यवाही, थाना अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर; मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी राहुल कुमार, दोनों मुंशी अंकित गुर्जर व सुधीर को कर दिया है लाइन हाजिर, बैठाई गई विभागीय जांच, घटना के बाद से बुलंदशहर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।


4. 📰✍️ बुलंदशहर में 12 पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी संचालन का प्रशिक्षण, अब हाईटेक होगी पढ़ाई; डायट परिसर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के चयनित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी उपकरणों के प्रभावी संचालन की दी गई जानकारी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी का बेहतर और सुचारु उपयोग सुनिश्चित करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य।

5.📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्कूटी नाले में गिरने से मैकेनिक की मौत, जेसीबी से निकाला गया शव; मृतक की पहचान मोनू पुत्र जीवनलाल निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई, जो वाहनों की ग्रीसिंग और सर्विसिंग का काम करता था। काम से लौटते समय उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव उन्हें सौंप दिया।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना शुरू, 65 हजार रुपये तक मिलेगी सहायता; जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 वर्ष या अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को अधिकतम 65 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी। पात्रता के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड ज़रूरी, बीपीएल परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता, आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे।

📰✍️बुलंदशहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां; भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता और जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा के संचालन में हुई बैठक, कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा, शशि शर्मा, कल्पना वर्मा, पारुल बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️अहमदगढ़ के गांव बगठारी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; रात करीब एक बजे कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सुषमा देवी पत्नी निखिल का शव, मृतका के पिता नरेंद्र सिंह निवासी अलीगढ़ ने बताया कि तीन वर्ष पहले हुई शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर बेटी को किया जाता था प्रताड़ित, अहमदगढ़ पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शुरू कर दी है जांच।


📰✍️ चोला क्षेत्र में पत्रकार व पुलिस की पहल से दो असहाय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं का रेस्क्यू, भरतपुर आश्रम भेजा गया; ग्रामीणों की सूचना पर पत्रकार अनिल सोलंकी व सहयोगी अभिषेक गौर मौके पर पहुंचे। एक महिला ने अपना नाम लक्ष्मी बताया जबकि दूसरी की पहचान नहीं हो सकी और उसके पैर में गंभीर चोट थी। संस्था की इंचार्ज बबिता देवी से संपर्क के बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में चोला पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर’ आश्रम, भरतपुर भिजवाया।
देश विदेश

📰✍️ 150 करोड़ की संपत्ति के लालच में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, गाजियाबाद के मोदीनगर में पिता के चेहरे, सीने और पेट में मारीं 6 गोलियां; बुदाना गांव निवासी हरिओम चौधरी (52) की बुधवार रात उनके 32 वर्षीय बेटे निखिल ने शराब के नशे में कर दी हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। आरोपी पहले भी करीब आठ वर्ष पहले अपने छोटे भाई नीशू को गोली मार चुका है, जिसमें उसकी जान बच गई थी।
News Editor: Dharmendra Mittal


