चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ उत्तर प्रदेश में 363 एसडीएम के तबादलों के बाद कई डिप्टी कलेक्टर निराश, तबादला सूची को लेकर चर्चाएं तेज; तबादला प्रक्रिया में करीब दो महीने का लगा समय, फिर भी तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात कई अधिकारियों को नहीं मिला स्थानांतरण, चर्चा है कि बिना सिफारिश वाले अधिकारियों की 300 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर की गई तैनाती, वहीं मजबूत सिफारिश वाले अधिकारियों को मिले पसंदीदा जनपद, अब निगाह इस बात पर है कि कितने एसडीएम अपने तबादले को निरस्त या संशोधित कराने में हो पाते हैं सफल।


1.📰✍️ कल 15 जुलाई को भाजपा के नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुलंदशहर आगमन, भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता; जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे दिल्ली रोड स्थित अभिनंदन वाटर पार्क पर होगा स्वागत, दोपहर 1:00 बजे गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ संग बैठक कर मीडिया से होंगे रूबरू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने दी जानकारी।


2.📰✍️ औरंगाबाद की जामा मस्जिद में करंट लगने से मौलाना उबैदुल्ला की मौत, अजान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; चेंज ओवर छूने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी कारी शेर मोहम्मद के पुत्र मौलाना उबैदुल्ला, उन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे नमाजी, लेकिन रास्ते में ही उनकी हो गई मौत। पिछले चार वर्षों से मस्जिद में इमामत कर रहे थे उबैदुल्ला।


3.📰✍️ खुर्जा देहात क्षेत्र में हाईवे 34 पर गांव वाजिदपुर के पास बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक की मौत, दो लोग गंभीर घायल; आज दोपहर करीब 1 बजे की घटना, हादसे में खुर्जा निवासी ई-रिक्शा चालक 18 वर्षीय प्रिंस की मौके पर मौत, कैंटर चालक समेत दो लोग गंभीर घायल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा के मलबे से चालक का शव निकाला बाहर, पहचान पत्र के आधार पर हुई मृतक की पहचान।


4.📰✍️ औरंगाबाद के मोहल्ला नई बस्ती स्थित नगर पंचायत की पानी की टंकी की दीवार तोड़कर अवैध निर्माण, शिकायत के बाद नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य; आरोप है कि खाली पड़ी जमीन पर कब्जे की नीयत से कुछ लोगों ने कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से दीवार तोड़कर शुरु कर दिया निर्माण, शासन से नामित सभासद राजकुमार लोधी ने नगर पंचायत के ईओ रोहित सिंह को लिखित शिकायत देकर संबंधित कर्मचारियों पर की कार्रवाई की मांग, ईओ रोहित सिंह ने कहा मामले की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई।


📰✍️ रामघाट के गांव पेसरी में शादी के पांच माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज; मृतका राजरानी के पिता अलीगढ़ निवासी कालीचरण ने आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये और प्लॉट की मांग को लेकर बेटी को किया जा रहा था प्रताड़ित, पति विपिन कुमार ने फोन पर फांसी लगाने की दी सूचना, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत किया घोषित। मामले में पति विपिन कुमार, ससुर रामकिशोर, सास शकुंतला, जेठ राजेश, जेठानी अंजलि और देवर राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ मैक्स हॉस्पिटल नोएडा द्वारा शहर के शांतिदीप हॉस्पिटल यूनिट-2 में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सहयोग से हुआ आयोजन; नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, डॉ. एस.के. गोयल व नीता गोयल ने किया शुभारंभ। शिविर में हृदय, हड्डी, कैंसर व सामान्य रोग विशेषज्ञों ने दिया परामर्श, साथ ही की गई शुगर, ब्लड प्रेशर, लीवर फाइब्रो स्कैन, हेपेटाइटिस-बी/सी और बोन मिनरल डेंसिटी सहित विभिन्न जांचें। इस दौरान मंजू गुप्ता, रेखा बंसल, रीता गुप्ता, पिंकी गर्ग, सुनीता, सपना गोयल, डॉ. कीर्ति मित्तल आदि रहे मौजूद।


📰✍️अनूपशहर यूरिया तस्करी और खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस के तीन आरोपियों पर एनएसए, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी; कहा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने की है कार्रवाई, ये आरोपी जमानत पर रिहा होने का कर रहे थे प्रयास, सरकारी यूरिया की अवैध तस्करी मामले में हरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ हरेन्द्रपाल सिंह व यश राघव तथा खुर्जा के चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू के खिलाफ की गई कार्रवाई।

📰✍️ बुलंदशहर में ‘परिवर्तन योजना’ के तहत पुराने ट्रक और बस बदलने पर 10 वर्ष तक मोटर वाहन कर व पंजीकरण शुल्क में मिलेगी 100% छूट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने दी जानकारी; कहा एनसीआर क्षेत्र के BS-I, BS-II, BS-III और BS-IV वाहनों को स्क्रैप कर BS-VI, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी छूट, साथ ही बकाया कर माफी और वाहन कंपनियों की ओर से 8 प्रतिशत तक मिलेगी छूट।

📰✍️ सिकंद्राबाद के बाल्मिकी बस्ती में दो दिन बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश, लोगों द्वारा दो दिन पहले फ्यूज ठीक करने गए लाइनमैनों से गाली-गलौज व हाथापाई के बाद उन्होंने गुस्से में काट दी थी बिजली; 12 जुलाई से बाल्मिकी बस्ती की बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर सांसद प्रतिनिधि (बिजली विभाग) अजय बंसल ने जेई मोहर सिंह से मांगा जवाब, अब आपूर्ति कर दी गई है बहाल, हाथापाई के आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया जा रहा है मुकदमा।

📰✍️ ऑपरेशन ‘साइबर वज्र’ के तहत साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार, जिले की चार थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में कुल 6 म्यूल अकाउंट संचालकों को किया गिरफ्तार; पहासू, गुलावठी, खुर्जा नगर और डिबाई पुलिस ने शिवम, कृष्ण, सद्दाम खान, रंजीत राघव, नरेश सौलंकी और राजेश को किया गिरफ्तार, जांच में आरोपियों के बैंक खातों के माध्यम से करीब 4.99 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई, सभी के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर भेजा गया जेल।

📰✍️अहमदगढ़ क्षेत्र के हजरतपुर गांव मे महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; देर शाम 5 बजे महिला रिंकी देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में खूंटी से लटका मिला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहमदगढ़ पुलिस, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की शुरु।

📰✍️ हापुड़ मोड़ पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान आरक्षी प्रवीण सोलंकी ने जेबकतरे को दबोचा, बुजुर्ग के 10 हजार रुपये बरामद; चोला थाना क्षेत्र के गांव नगला वंशी निवासी आरक्षी प्रवीण सोलंकी ने भाग रहे आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में बुजुर्ग की जेब से निकाले गए 10 हजार रुपये हुए बरामद, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी।

📰✍️ अनूपशहर और अहार के गंगा घाटों अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी; श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पितरों का तर्पण कर किया दान-पुण्य, घाटों और मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन व भंडारे चलते रहे, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहा तैनात।
देश विदेश

📰✍️ पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में दिल दहला देने वाली घटना, एकतरफा प्यार में छात्रा की चाकू से हत्या, क्लासमेट ने दौड़ाकर किए ताबड़तोड़ वार; आज सुबह 9:30 बजे बरेली निवासी 20 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल पर उसके क्लासमेट सागर सिंह (19) निवासी कानपुर ने सीटी स्कैन रूम में चाकू से किया हमला, बचने के लिए भागी छात्रा पर आरोपी ने दौड़ाकर किए कई वार, बीच-बचाव में एक महिला कर्मचारी भी घायल, इलाज के दौरान छात्रा कशिश ने तोड़ा दम, पुलिस हिरासत में आरोपी।
News Editor: Dharmendra Mittal


