11 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ यूपी में आज जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, कल 12 जुलाई से वर्तमान अध्यक्ष ही होंगे प्रशासक, नई पंचायत के गठन या अधिकतम छह माह तक संभालेंगे जिम्मेदारी; इस दौरान केवल नियमित प्रशासनिक कार्य करेंगे प्रशासक, नीतिगत निर्णय लेने की नहीं होगी अनुमति, डीएम के माध्यम से शासन को भेजे जाएंगे विशेष परिस्थितियों के प्रस्ताव, पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने जारी की सूचना।


📰✍️ मानसून की बारिश ने खोली जिले की सड़कों की पोल, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उखड़ गई है कई सड़कें; जगह-जगह हो गए हैं गहरे गड्ढे, जिनमें पानी भरने से बढ़ रहा हादसों का खतरा, दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान, प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग।

📰✍️ बारिश शुरू होने के बाद भी बिजली के पोलों पर नहीं लगी सुरक्षा पिन्नी, करंट उतरने से रोजाना हो रहे हादसे; शहर के अधिकांश बिजली पोलों पर बरसात से पहले होने वाला सुरक्षा कार्य अब तक नहीं हुआ है पूरा, पानी भरने की स्थिति में और बढ़ गया है जोखिम, पावर कॉरपोरेशन से इस ओर ध्यान देकर जल्द पिन्नी लगाने की मांग।


1. 📰✍️बुलंदशहर में कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने तीन सीओ के बदले कार्यक्षेत्र; सीओ ट्रैफिक की कमान संभालेंगे इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने अनिल कुमार शाही, लखनऊ से ट्रांसफर होकर आए भारत कुमार सोनकर होंगे अनूपशहर सर्किल के नए सीओ, यहां से सीओ शशांक श्रीवास्तव को हटाकर सौंपी गई सीओ क्राइम/साइबर क्राइम की जिम्मेदारी।

2.📰✍️ दुखद! दादा के बाद पोते ने भी तोड़ा दम, खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में पतंग निकालने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में झुलसे बच्चे ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम; बीते कल शुक्रवार को हुआ था हादसा, पोते को बचाने गए दादा इसरार मेंबर की हादसे के वक्त ही हो गई थी मौत, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात 12 वर्षीय आहद ने भी तोड़ा दम, एक साथ हुई दो मौतों से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

3.📰✍️ वन महोत्सव के तहत कल जिले में होगा मेगा पौधारोपण, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर स्याना क्षेत्र के गांव बहांपुर से करेंगे अभियान का शुभारंभ; शासन ने जिले के 25 विभागों को आवंटित किया है कुल 46,70,400 पौधे लगाने का लक्ष्य, इस दौरान जामुन, लीची, अमरूद, आम, शीशम व पीपल समेत अन्य छायादार और फलदार पौधों की 50 से अधिक प्रजातियों का होगा रोपण, प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं पूरी।

4.📰✍️खुर्जा के गांव किला मेवई में बिजली लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत के मामले में FIR, बिना सूचना बिजली चालू करने पर SDO, JE, SSO समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज; 9 जुलाई  को बिजलीघर नंबर-5 से शटडाउन लेकर लाइन पर कार्य कर रहा था फतेहपुर बुजुर्ग निवासी संविदा कर्मचारी सन्नी कुमार, विभागीय लापरवाही से बिना पूर्व सूचना बहाल कर दी गई बिजली आपूर्ति, जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी हो गई मौत। मृतक के चाचा रामवीर सिंह की तहरीर पर एसडीओ अवनीश कुमार, जेई हिर्देश शंकर, एसएसओ दीपक सैनी समेत अन्य अज्ञात अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️ पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश अमित उर्फ जानू, 15 मई 2026 को धनौरा निवासी जितेन्द्र सिंह पर जान से मारने की नीयत से हुई फायरिंग के मामले में था वांछित; थाना पुलिस और स्वाट टीम ने ककोड के धनौरा-लडूकी मार्ग से अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार, आरोपी पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित, मामले में पहले ही भूरा उर्फ करन प्रताप कौशिक और कुलदीप को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जून 2026 में 109 गंभीर मामलों के 149 अभियुक्तों को दिलाई सजा; इस दौरान हत्या, गैंगस्टर, दहेज हत्या, दुष्कर्म, पोक्सो समेत अन्य गंभीर मामलों के अभियुक्त को दोषी सिद्ध होने पर दिलाए की सजा, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी क्राइम नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस व अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से मिली उपलब्धि।

📰✍️ शिकारपुर के जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर वेज बिरयानी में मिला छिपकली का कटा सिर, VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप; मशहूर ठेली से खरीदी गई वेज बिरयानी में चावलों के बीच मरी हुई छिपकली का कटा सिर देख युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल, शिकायत करने पर दुकानदार पर कथित तौर पर “कोई बात नहीं, अब नहीं है” कहकर पल्ला झाड़ने का आरोप, वीडियो की पुष्टि के आधार पर खाद्य विभाग करेगा कार्यवाही।


देश विदेश

📰✍️ वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत; आज सुबह करीब 10:30 बजे समुद्र की ऊंची लहरों के बीच तट से करीब 400 मीटर पहले पलट गई। बोट पर 4 क्रू मेंबर समेत 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय थे। मृतकों में अधिकांश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं पर्यटक, 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

📰✍️ यूपी के चंदौली के मुगलसराय में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान गिरा काली माता मंदिर का गुंबद, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, एक घायल; मुगलसराय- वाराणसी मार्ग चौड़ीकरण के लिए करीब 200 साल पुराने मंदिर को हटाते समय शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक भरभराकर गिर गया गुंबद, हादसे के वक्त रस्सी पकड़े खड़े 58 वर्षीय बलदेव यादव की मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: