22 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️टॉप न्यूज – लखनऊ से बड़ी खबर: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आग का तांडव, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत; आज दोपहर 2:15 बजे दो मंजिला बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस कोचिंग में एसी ब्लास्ट से हुआ हादसा, अभी तक 15 मौतों की हो चुकी है पुष्टि, जिनमें 12 पुरुष और 3 महिलाएं हैं शामिल, एक छात्र पहली मंजिल से कूदकर ग्रिल पर गिरा और हो गया गंभीर घायल, फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां, SDRF, NDRF मौके पर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे, सीएम योगी अलीगढ़ दौरा छोड़ लखनऊ वापस लौटे।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ खुर्जा स्थित मीट प्रोसेसिंग यूनिट में अनियमितताएं मिलने पर नॉकिंग बॉक्स सील, मुगलखेड़ा रोड स्थित ग्राम पंचायत बौरौली में संचालित मैसर्स अल-हद फ्रोजन फूड्स प्रा. लि. पर हुई कार्यवाही; एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी, कहा यूनिट के नॉकिंग बॉक्स को तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है सील, अब अगले आदेशों तक नहीं किया जा सकेगा पशुवध का कार्य। जांच के दौरान पहले से कटे हुए पशुओं को परिसर में स्थापित चिलर में सुरक्षित रखने के दिए गए हैं निर्देश, जिनका सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और विधिक आदेशों के बिना नहीं किया जा सकेगा उपयोग।

2.📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव में अहान में शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने रास्ता किया जाम; बीती रात शराब पीने के दौरान महेश सैनी और शिवम सैनी के बीच हुई कहासुनी, विवाद बढ़ने पर शिवम सैनी ने महेश सैनी पर कर दी फायरिंग, उपचार के दौरान 26 वर्षीय महेश सैनी की हो गई मौत, घटना के बाद आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का किया गया है गठन। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता किया जाम, आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग।

3.📰✍️ पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खुर्जा के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश जीतू सैनी के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसडीएम खुर्जा को जांच अधिकारी किया गया है नामित; अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान तीन युवकों की गोली मारकर जीतू सैनी ने कर दी थी हत्या, इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था बदमाश। एसडीएम खुर्जा ने आमजन से अपील की है कि घटना से संबंधित कोई साक्ष्य या जानकारी हो तो 8 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में नई तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर दर्ज कराया जा सकता है बयान।

4.📰✍️शिकारपुर में तालाब एवं कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने अवैध खनन और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए डीएम से की जांच की मांग; कहा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर पहुंचाया जा रहा है नुकसान, उन्होंने तालाब से निकाली गई मिट्टी, उससे जुड़े वित्तीय पहलुओं तथा गांधी स्मारक भूमि पर दुकानों के निर्माण की भी जांच कराने की रखी है मांग, डीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश। इस दौरान सचिन वशिष्ठ, जुबेर राणा, नईम मंसूरी, सुरेंद्र उपाध्याय, दिनेश शर्मा आदि रहे मौजूद।

5.📰✍️ “आओ करें पिताओं का सम्मान”- शाखा सदस्यों के पिताओं का सम्मान कर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने मनाया फादर्स डे; इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने सदस्यों के घरों व प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनके पिताओं का सम्मान कर आशीर्वाद किया प्राप्त। इस दौरान शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, चन्द्र भूषण मित्तल, गौरव मित्तल, सोनू बृजवासी, नीरज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अंकित मित्तल एवं नितिन प्रताप सिंह, डाक्टर संदीप तोमर रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ भीषण गर्मी में कचहरी रोड स्थित शनि देव मंदिर पर राष्ट्रीय क्रांति फाउंडेशन ने राहगीरों को बांटा पुलाव और ठंडा शरबत; संस्था के अध्यक्ष कुलवीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष हितेश कुमार ने दी जानकारी। इस दौरान प्रमोद चौधरी, सर्वेश राणा, कालू भैया, देसा भैया, संदीप राजपूत, विष्णु, ध्रुव ठाकुर, कुणाल, समीर, सूर्या शर्मा, विवेक ठाकुर, सचिन चौधरी, डॉ. योगी, मुकेश तोमर, छोटे राजपूत, डॉ. रवि वर्मा, शुभम प्रजापति, जितेंद्र चौधरी, मयंक वर्मा, चिराग, प्रशांत, हरीश कुमार, सूरज सिरोही, अजय, मनीष रहे मौजूद।

📰✍️खुर्जा क्षेत्र स्थित महेश वाटिका में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप; सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, गांव नंगला शेखू निवासी कमल के रूप में हुई है युवक की शिनाख्त, प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत के कारणों की अभी नहीं हुई है पुष्टि।


देश विदेश

📰✍️सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड में एक लाख का इनामी बदमाश ललन पुलिस मुठभेड़ में ढेर; देर रात एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई एसटीएफ और सहारनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; ललन सिंह दारोगा की हत्या, सर्विस पिस्टल लूट, बैंक डकैती, कैश वैन लूट समेत कई सनसनीखेज वारदातों में था वांछित, पूर्वांचल और बिहार में आतंक का पर्याय बने उस पर सात हत्याओं सहित कई गंभीर मुकदमे थे दर्ज, मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर हो गया फरार।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: