चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ स्टांप विभाग के तीन अधिकारियों एआईजी स्टांप एस.के. रावत, सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार सिंह व दीपक श्रीवास्तव का तबादला होने पर दी गई सम्मानपूर्वक विदाई, बीती शाम दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुआ आयोजन; इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में डीआईजी व एआईजी स्टांप नोएडा, एआईजी स्टांप अर्पिता शर्मा, जनपद के सब रजिस्ट्रार कपिल तिवारी, आशीष अभिजीत, वंदना सिंह, प्रशांत कुमार, वैभव सिंघल सहित नोएडा एवं हापुड़ के सब रजिस्ट्रार व अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


2.📰✍️ अपनी ताबड़तोड़ छापामारी और कार्यवाही के लिए मशहूर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार का हुआ तबादला; शासन ने उनका शाहजहांपुर कर दिया तबादला, उनके स्थान पर ममता चौधरी संभालेंगी जनपद में खाद्य विभाग के संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी। जनपद में अपने 2 साल से अधिक के कार्यकाल में विनीत कुमार ने मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए कई अभियान, कई बड़ी कार्रवाइयों के लिए चर्चा में रहे।

3.📰✍️मेरठ से ट्रांसफर होकर बुलंदशहर आए पीपीएस अफसर प्रमोद कुमार सिंह को मिली शिकारपुर सर्किल की कमान; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें सीओ शिकारपुर किया नियुक्त, यहां से सीओ पूर्णिमा सिंह का आगरा पीएससी में तबादला होने पर उन्हें किया रिलीव।

4.📰✍️ 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की तैयारियों की डीएम कुमार हर्ष ने की समीक्षा, जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश; कहा समय से केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी, अभ्यर्थियों की सघन जांच और सत्यापन के बाद ही दिया जाए प्रवेश, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, सीओ प्रखर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं केंद्र प्रभारी रहे उपस्थित।


5.📰✍️बुलंदशहर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी, काला आम स्थित गांधी पार्क में फीता काटकर चार दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन; प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को किया प्रदर्शित, 20 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी। इस अवसर पर सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. अतुल तेवतिया, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर पहुंचने से पहले सिकंदराबाद टोल प्लाजा और भूड़ चौराहे पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत; सिकंदराबाद में टोल प्लाजा पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से किया स्वागत। उसके बाद भूड़ चौराहे पर रुके मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।


📰✍️बुलंदशहर में उद्यमी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, 100 से अधिक महिला, एससी-एसटी व एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी; दिल्ली रोड स्थित एक होटल में सखी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फाउंडेशन द्वारा हुए आयोजन का चंदा किरण ने किया शुभारंभ। कार्यक्रम में रंजय कुमार गुप्ता ने सरकारी खरीद नीति, नेशनल एससी/एसटी हब व ई-टेंडरिंग प्रक्रिया तथा विनय कुमार गुप्ता ने बैंक ऋण संबंधी प्रक्रियाओं की दी जानकारी। इस दौरान मिथिलेश कुमार, ए.के. श्रीवास्तव, राहुल बिंदुसार, राहुल जैन सहित 100 से अधिक उद्यमी रहे मौजूद।


📰✍️ पुलिस विभाग में तबादलों पर विदाई समारोह हुआ आयोजित, आगरा व गाजीपुर गए दो सीओ को दी गई विदाई, नवागत अधिकारियों का किया गया स्वागत; सीओ पूर्णिमा सिंह को आगरा तथा भास्कर मिश्रा को गाजीपुर रवाना होने पर दी गई भावभीनी विदाई, नवागत सीओ दीपक कुमार और प्रमोद कुमार का किया गया स्वागत। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित जनपद के सभी पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️ आखिरकार पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर कालिया, सिकन्द्राबाद पुलिस ने मुठभेड़ में लंगड़ा कर दबोचा; क्षेत्र की एसडीएम कॉलोनी चोरी कांड में वांछित था हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया उर्फ कालू। कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर बाइक, लैपटॉप बैग, बेडशीट, चांदी का सिक्का व 25 हजार रुपये नकद बरामद। आरोपी पर लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे हैं दर्ज।

News Editor: Dharmendra Mittal


