15 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ फेक न्यूज़ अलर्ट: बुलंदशहर में डीएम और एसएसपी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल पेन बम एडवाइजरी फर्जी,  प्रशासन ने जारी किया खंडन; पेन जैसी संदिग्ध वस्तुओं को लेकर प्रसारित की जा रही चेतावनी को प्रशासन ने बताया पूरी तरह भ्रामक और फर्जी, पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कोई एडवाइजरी या चेतावनी जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से नहीं की गई है जारी, बिना पुष्टि के ऐसे मैसेज आगे न बढ़ाने की लोगों से की अपील, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ की जा सकती है कानूनी कार्रवाई।

2.📰✍️ बीती रात छतारी में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में ट्रक चालक की मौत, कई यात्री घायल; क्षेत्र के गांव सिद्धपुर पापड़ी नगला के पास रात करीब 10:30 बजे ट्रक में पीछे से जा घुसी की बस, टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के उड़ गए परखच्चे, हादसे में अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक राजेंद्र सिंह की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि बस सवार एक दर्जन से अधिक यात्री हो गए घायल। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह और एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

3.📰✍️खुर्जा नगर पालिका के बाहर जहर लेकर बैठा सफाईकर्मी का परिवार, वेतन रोकने व उत्पीड़न के आरोप से मचा हड़कंप; कार्यालय के बाहर सफाईकर्मी योगेश अपनी पत्नी रेखा और पांच बच्चों के साथ जहर की शीशी लेकर धरने पर गया बैठ, परिवार ने सफाई नायक बबलू बसोर पर कमीशन न देने पर वेतन रोकने और उत्पीड़न का लगाया आरोप, पूर्व शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने का भी आरोप।

4.📰✍️बुलंदशहर में योग सप्ताह शुरू, मलका पार्क में सांसद डॉ. भोला सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया व चैयरमेन दीप्ति मित्तल ने किया शुभारंभ; योग प्रशिक्षक संजय कुमार के निर्देशन में कराया गया योगाभ्यास, इसके बाद मलका पार्क से अंबेडकर प्रेरणा स्थल तक निकाली गई योग जागरूकता पदयात्रा, वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अपनाने का किया आह्वान,  21 जून को जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के वृहद कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित।

5.📰✍️राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बुलंदशहर ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान; सहारनपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, 40 किग्रा वर्ग में गोपाल ने स्वर्ण, 33 किग्रा में लकी व 35 किग्रा में राहुल ने रजत तथा 67 किग्रा वर्ग में हर्षित कपासिया ने कांस्य पदक किया हासिल। जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन, कोच सचिन शुक्ला व बॉक्सिंग एसोसिएशन महासचिव शाह फैसल ने खिलाड़ियों को दी बधाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️भाजपा जिला कार्यालय पर मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सांसद डॉ. भोला सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां; जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने किया संचालन। इस दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि। कहा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को सरकार ने धरातल पर है उतारा। इस अवसर पर संतोष वाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा एवं कुलदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️ सिकंदराबाद पुलिस ने दबोचे नौकरी के बहाने फैक्टरी में चोरी करने वाले गिरोह के 3 शातिर, 6 लाख का माल बरामद; क्षेत्र के गोपालपुर इंडस्ट्रियल एरिया की जयराम इंडस्ट्रीज में फर्जी नाम-पते से नौकरी कर 6 लाख रुपये की चोरी करने वाले अमेठी, अयोध्या और गाजियाबाद निवासी सौरभ, विकास सिंह तथा चंचल तिवारी को पुलिस ने विशनपुर रोड स्थित तलवार ढाबे के पास से किया गिरफ्तार। कब्जे से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना, इलेक्ट्रिक पैनल, लोहे की जालियां, चैन पुली, वेल्डिंग मशीन, स्टार्टर सहित चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त कैंटर बरामद।

📰✍️सिकंदराबाद में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन; इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा भाटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, टीनी भाटी, ललित भाटी, अरविंद दीक्षित, पिंकी बोराजी, सोनू शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व नगरवासी उपस्थित रहे।

📰✍️घरेलू कलह के चलते नवविवाहित दंपति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान; मेरठ के हायर सेंटर में उपचार के दौरान हुई दोनों की मौत, जहांगीराबाद निवासी नेहा का नहचोली निवासी राहुल से तीन माह पूर्व हुआ था विवाह, घटना से दोनों परिवारों में मचा कोहराम।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️उन्नाव में एक लाख का इनामी बदमाश इसराइल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बाबा मिलनदास हत्याकांड में था वांछित; बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर तड़के पुलिस व एसओजी टीम से हुई मुठभेड़, 9 जून के बाबा मिलनदास हत्याकांड में वांछित बदमाश ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जिसमें एसओजी आरक्षी विकास भदौरिया हुए घायल, एक गोली उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी, जवाबी कार्रवाई में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश इसराइल।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: