चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣 महंगाई की मार! एक बार फिर महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर; 19 किलो सिलेंडर पर ₹53.50 की बढ़ोतरी, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹3113.50 पहुंच गई है। वहीं 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर ₹11 महंगा होकर ₹821.50 का हो गया है। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी भी कर दी गई है लागू।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ तीन साल से जमे 11 नायब तहसीलदारों के डीएम ने बदले कार्यक्षेत्र, तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के दिए गए हैं निर्देश; स्थानांतरित अधिकारियों में ललित नारायण प्रशांत को बुलंदशहर से खुर्जा, स्नेह कुमार तिवारी को बुलंदशहर से डिबाई, निरंजन सिंह व नेहा गुप्ता को खुर्जा से बुलंदशहर, अखिलेश कुमार यादव को अनूपशहर से स्याना, राजीव कुमार को बुलंदशहर से डिबाई, खुशबू सिंह को अनूपशहर से कलेक्ट्रेट संबद्ध, लविन कुमार को डिबाई से खुर्जा, दीक्षा गौतम को कलेक्ट्रेट से अनूपशहर, संदीप कुमार गौरव को डिबाई से बुलंदशहर तथा मुन्ने खां को स्याना से अनूपशहर भेजा गया है।


2.📰✍️सिकन्द्राबाद क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, शनिवार शाम से था लापता; गांव निवासी 22 वर्षीय गजेन्द्र पुत्र रविन्द्र ने घर से कुछ दूरी पर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर कर ली आत्महत्या, शनिवार शाम घर से निकला था गजेन्द्र, देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन कर रहे थे तलाश। आज घर से कुछ दूरी पर मिला शव, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन व कान में लगी ईयरबड्स बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, परिवार में मचा कोहराम।

3.📰✍️ बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों पर एफआईआर, एक करोड़ रुपये गबन का आरोप; वर्तमान अध्यक्ष सुमन सिंह राघव की शिकायत पर पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा व पूर्व महासचिव पवन कुमार निम सहित तीन के खिलाफ सिटी कोतवाली में दर्ज हुई है एफआईआर, शिकायत में तीनों पर बार फंड में करीब एक करोड़ रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के लगाए गए हैं आरोप, मामले में एफआईआर की सूचना पर भड़के कई वकील, एसएसपी कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा।

4.📰✍️यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सफलता का दिया मंत्र; कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन, इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज ने परिश्रम, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय, विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित।


5.📰✍️ बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय को शिक्षक संघ ने दी भावभीनी विदाई, उनके द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के संवेदनशील समाधान को बताया यादगार; डॉ लक्ष्मीकांत पांडे का बुलंदशहर में 3 साल रहा कार्यकाल, शासन ने उनका वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर अलीगढ़ शिक्षा संस्थान में कर दिया है ट्रांसफर। विदाई समारोह में शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, की उनकी कार्यशैली की सराहना, जिला मंत्री बाबू सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, जिला संरक्षक उदयवीर सिंह सहित शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बच्चों के लिए मस्ती, मनोरंजन और संस्कारों से भरपूर रहा बाल संस्कार शिविर, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सात दिवसीय शिविर का आज हुआ समापन; शिविर संयोजक संयोजक चंद्र भूषण मित्तल ने बताया कि समापन समारोह में 122 बच्चों, शिक्षकों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, समापन पर भावुक भी नजर आए कई बच्चे। कार्यक्रम में नगर पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार, प्रो. राजेंद्र सिंह, विद्यालय प्रबंधक योगेश गुप्ता, प्राचार्य रामू कुमार, अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, राजपाल सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता ने बच्चों को स्मृति चिन्ह किए प्रदान।


📰✍️शिवसेना सदस्यता अभियान के बीच नए पदाधिकारियों की नियुक्ति; जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने रवि कुमार को वांचवाली ग्राम अध्यक्ष, संजय शर्मा को खुर्जा तहसील अध्यक्ष, मनोज वर्मा को शास्त्री नगर वार्ड अध्यक्ष तथा प्रीतम सिंह को जिला संगठन मंत्री किया नियुक्त।

📰✍️गंगा स्नान से लौट रहे दंपती को पिकअप ने रौंदा, महिला की मौत, पति घायल; शिकारपुर-अनूपशहर रोड पर तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कुसुम की मौके पर हो गई मौत, पति जतन घायल।

📰✍️खुर्जा में RSS की एकलव्य शाखा का प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न, 600 परिवारों तक पहुंचा संगठन; खुर्जा के पदम की पुलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या-1 में हुआ आयोजन, शाखा प्रमुखों ने एक वर्ष की गिनाई उपलब्धियां, कहा इस दौरान चलाया गया नियमित मिलन, विजयादशमी पथ संचलन और 600 परिवारों से गृह संपर्क अभियान। विभाग संघचालक रविकरण ने स्वयंसेवकों से समाज हित में समय देने का किया आह्वान।


📰✍️यूरिया संकट पर भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन, शिकारपुर तहसील में किसानों ने शोषण का आरोप लगाकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने यूरिया की कमी, निजी दुकानदारों द्वारा जबरन लगामन बेचने और सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखे जाने का किया विरोध।

📰✍️मऊखेड़ा फाटक मार्ग की बदहाली पर उठा सवाल; डॉ. एस.के. सिंह आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के पास शेल्टन होटल से मऊखेड़ा फाटक जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत को लेकर समाजसेवी पृथ्वीराज सिंह ने नगर पालिका व प्रशासन की उदासीनता पर जताई नाराजगी, जनहित में सड़क का शीघ्र सीमेंटेड निर्माण कराए जाने की मांग।
देश-विदेश

📰✍️ यूपी में मानसून में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार हो रहे 52.44 करोड़ पौधे; लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। वन विभाग की 1900 से अधिक नर्सरियों में 52.44 करोड़ पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जबकि विभाग स्वयं 15 करोड़ से अधिक पौधे लगाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे 5.50 लाख पौधारोपण तथा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
News Editor: Dharmendra Mittal


