चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: बुलंदशहर बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे का तबादला; शासन ने वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर भेजा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़, उनके स्थान पर बदायूं बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह होंगे बुलंदशहर के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी। डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय जनपद में करीब तीन वर्ष तक रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, इस दौरान वह अपनी कार्यशैली के कारण जनता और शिक्षकों के बीच रहे लोकप्रिय।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर समेत दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी, तूफान और बारिश की दस्तक से पहले अचानक शाम करीब 5:30 बजे लोगों के फोन में बजने लगे सायरन, सरकार ने अलर्ट जारी कर दी सूचना; शुरुआत में मोबाइलों में सायरन के साथ आए आपातकाल अलर्ट से चौंक गए लोग, अलर्ट आने के 10 मिनट बाद ही तूफान ने शहर में दी दस्तक, सायरन के साथ मोबाइल स्क्रीन पर मैसेज हुआ फ्लैश, जिसमें लिखा था अगले 3 घंटे आपके जनपद में तेज आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की है संभावना, सरकार की इस पहल की हो रही तारीफ, समय से पहले अलर्ट मिलने से कई लोगों को हुआ फायदा, समय रहते पहुंचे घर, 2 दिन पहले आए तूफान से पहले भी इसकी हुई थी टेस्टिंग।।




2.📰✍️ आज शाम आए तेज तूफान और आंधी में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, हुई तेज बारिश; घंटे भर के इस तूफान में जिले में कई जगह हुई तबाही, शहर के यमुनापुरम स्थित डीपीएस स्कूल के पास गिरा विशाल पेड़, साथ ही शहरी और देहात क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने, पानी भरने और टीन शेड आदि उड़ने की हुई है घटनाएं, किसानों को भी भारी नुकसान।




3.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला आबदानगर में पति बना हैवान, दहेज के लिए अपनी पत्नी को एयरगन की बट से पीटने का आरोप, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ; आरोपी युवक आमिर द्वारा अपनी पत्नी के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटता दिख रहा युवक, मारपीट में महिला को आई है काफी चोट, पुलिस ने आरोपी आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एयरगन सहित किया गिरफ्तार, पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने तथा मारपीट का लगाया है आरोप।



4.📰✍️ कांग्रेस ने उठाई भाजपा नेताओं की संपत्तियों की जांच की मांग, कहा महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान; कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर साधा निशाना, कहा भाजपा सांसदों, विधायकों और नेताओं की पिछले नौ वर्षों में बढ़ी संपत्तियों की स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा हो जांच। इस दौरान सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ, मनीष चतुर्वेदी, अब्दुल रहमान और साजिद गाजी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


5.📰✍️खानपुर क्षेत्र में नगला आलमपुर स्थित सहकारी समिति में किसानों का हंगामा, धूप में बैठाया समिति स्टाफ, भ्रष्टाचार के आरोपों पर सचिव ने मांगी माफी; भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन, पूर्व सचिव के नाम से पॉश मशीन संचालित होने और 15 दिन से करीब 500 कट्टे खाद वितरण न होने पर भड़के किसानों ने समिति स्टाफ को धूप में बैठा दिया, जिसके बाद एडीसीओ ने कार्रवाई का पत्र तैयार किया और सचिव ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए व्यवस्था सुधारने का दिया आश्वासन।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पांचवें दिन 118 बच्चों ने सीखा डांस, रचाई मेहंदी, मशहूर डांस ग्रुप ‘रूह जुम्बा’ की निदेशक चारु गोस्वामी ने नृत्य और निधि गर्ग ने मेहंदी कला का दिया प्रशिक्षण; भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा भूतेश्वर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पिछले 5 दिनों से आयोजित हो रहा है सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर। इस दौरान शिविर संयोजक चंद्रभूषण मित्तल, अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा और कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, राजपाल सिंह वर्मा, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना और मोनिका गुप्ता रहे उपस्थित।

📰✍️मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दिव्यांगों को बांटे सहायता उपकरण, विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मुख्य अतिथि; सिकंदराबाद के दीक्षित पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान 21 मोटर ट्राईसाइकिल, 30 कान की मशीनें, 8 कमोड सीट, 25 कमर बेल्ट और 50 घुटना बेल्ट किए गए वितरित। विधायक ने कहा सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कर रही है कार्य।


📰✍️ सिकंदराबाद में स्टेट हाईवे पर गरजा नगर पालिका का पीला पंजा, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान; बस अड्डे के पास से शुरू होकर दनकौर तिराहे तक चली कार्रवाई, इस दौरान जेसीबी से सड़क किनारे व नाले पर बनी दुकानें, लोहे के खोखे-काउंटर किए गए ध्वस्त, टीम ने अतिक्रमण का सारा सामान भी किया जब्त, काटे कई चालान, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल रहा मौजूद।

📰✍️अनूपशहर के यूरिया कालाबाजारी मामले में रामेन्द्र उर्फ गुड्डू पर एनएसए, भेजा गया मेरठ जेल; मामले के आरोपी बिजनौर निवासी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू जमानत का कर रहा था प्रयास, पुलिस ने एनएसए लगाकर रिमांड पर भेजा मेरठ जेल, 11 मई को तीन ट्रकों से यूरिया बरामदगी के बाद हुई थी गिरफ्तारी।

📰✍️बिजली कटौती से भड़के किसान, अहमदगढ़ बिजली घर पर XEN, SDO और JE को बिठाकर दिया धरना; किसानों का आरोप है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से फसलें हो रही हैं बर्बाद, अधिकारियों ने वार्ता कर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन।

📰✍️दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पहासू थाना क्षेत्र के गांव जटौला में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल; बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में कई लोग घायल। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वर्तमान ग्राम प्रधान के परिजन बताए जा रहे है मारपीट में शामिल लोग, पुलिस ने फिलहाल मामले में नहीं की है कोई आधिकारिक पुष्टि।

📰✍️धीरज अरोड़ा बने शहीद भगत सिंह काला आम मंडल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के मंडल संयोजक; अध्यक्ष भीष्म शिशोदिया ने सौंपी जिम्मेदारी, नगर महामंत्री अशोक चौधरी ने दीं शुभकामनाएं।


📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान, 22 वर्षीय रवि की मौत से परिवार में कोहराम; परिजनों के अनुसार पत्नी के मायके जाने के बाद वह परेशान रहता था, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️SSP से शिकायत कर लौटे परिवार पर नरसेना में फरसा-लाठी से हमला, धर्मा का हाथ कटा; एक माह पुराने विवाद में कार्रवाई न होने की शिकायत SSP से कर लौटे परिवार पर दबंगों ने घर में घुसकर फावड़ा, फरसा और लाठियों से कर दिया जानलेवा हमला, हमले में धर्मा गंभीर रूप से घायल होकर हाथ कटने से हो गया लहूलुहान, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया है रेफर।

📰✍️युवती की फोटो वायरल करने के आरोपी की चौकी में बिगड़ी तबीयत, युवक को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस; सिकंदराबाद कोतवाली की निजामपुर चौकी क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ निवासी युवक को गांव की युवती की फोटो वायरल करने की शिकायत पर 112 कॉल के बाद बुलाया गया था चौकी, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थिति सामान्य।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान; इस दौरान सुशासन एवं जनकल्याण उपलब्धियों को समर्पित विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लखनऊ में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
News Editor: Dharmendra Mittal


