चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣⛈️ मौसम अलर्ट: बुलंदशहर में आने वाले दो दिन तेज आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने जारी की एडवाइजरी; 29 और 30 मई को तेज आंधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि की है संभावना, 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है तूफान की रफ्तार। शहर में आज शाम जिसका दिखा असर, अचानक तेज हवाओं के साथ आया तूफान, हुई बारिश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले की 150 ईदगाहों और 600 मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, मुख्यालय स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना उसामा ने अदा कराई नमाज; डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नगर पालिका के कैम्प में मौजूद रहकर नमाज के बाद लोगों को दीं ईद की शुभकामनाएं। इस दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह सहित एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, एसडीएम सदर व ईओ नगर पालिका रहे उपस्थित।




2.📰✍️जहाँगीराबाद में ईदगाह के बाहर बकरीद की नमाज को लेकर गरमाया माहौल, नेताओं और सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल; ईदगाह में निर्धारित समय के बाद पहुंचे कुछ नमाजियों को पुलिस द्वारा रोकने पर पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए पूर्व विधायक एवं सपा नेता होशियार सिंह, सुनील चारोरा, मुकेश शर्मा और ब्लॉक प्रमुख मनोज खालौर, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, सीओ विकास चौहान ने हाथ जोड़कर शांति की अपील करते हुए अदा कराई नमाज। पुलिस के अनुसार 7:30 बजे पूरी तरह भर चुकी थी ईदगाह, कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का कर रहे थे प्रयास, जिन्हें रोककर आगे की मस्जिदों में भेजा गया।



3.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, सीआईएसएफ दरोगा समेत दो की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; गुलावठी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार और पैदल लोगों को मारी टक्कर, जिसके बाद बिजली के खंभे से टकरा गई बेकाबू स्कॉर्पियो। हादसे में गिरधारी नगर निवासी सीआईएसएफ दरोगा अशोक कुमार और गांव निवासी जितेंद्र की मौत, एक अन्य घायल का चल रहा उपचार, स्कार्पियो चालक भी घायल। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ कर सड़क पर लगा दिया जाम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज नियंत्रित की स्थिति।




4.📰✍️गुलावठी के छपरावत में देर रात दर्दनाक हादसा, मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे 4 दोस्तों की कार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 1 घायल; पहले डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, फिर दूसरी ओर जाकर पेड़ से भिड़कर गई पलट। हादसे में बढ़ढा वाजिदपुर निवासी दीपक व शिवम और कानपुर निवासी आर्यन की हो गई मौत, जबकि बीबीनगर निवासी विशाल घायल। शिवम और आर्यन ने मौके पर तोड़ा दम, जबकि गंभीर घायल दीपक की मेरठ में इलाज के दौरान हुई मौत।

5.📰✍️भाजपा ने मनाए मोदी सरकार के 12 साल, बुलंदशहर भाजपा कार्यालय पर “12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण” के तहत कार्यशाला आयोजित; जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में किए हैं ऐतिहासिक कार्य। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संगठन को सेवा और सुशासन के लिए बताया समर्पित। दीपक दूल्हेरा ने किया संचालन। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, सीपी सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह और चेयरमैन दीप्ति मित्तल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बाल संस्कार शिविर के तीसरे दिन खेलों के संग निखरे बच्चों के संस्कार, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भूतेश्वर साठा में आयोजित शिविर के तीसरे दिन 136 बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग; शिविर संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि तीसरे दिन बच्चों के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, कैरम और लूडो समेत कई खेल किए गए आयोजित, खेल विभाग के कोच सचिन शुक्ला ने बच्चों को बॉक्सिंग का दिया प्रशिक्षण। कार्यक्रम में प्राचार्य रामू कुमार, नितिन सचदेवा, ऋषि अग्रवाल, राजपाल सिंह वर्मा, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, पुष्पेन्द्र वर्मा, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना और मोनिका गुप्ता सहित अन्य रहे उपस्थित।

📰✍️ईद पर कांग्रेसियों ने नमाजियों पर की पुष्पवर्षा, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ईदगाह से लौट रहे नमाजियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, ठंडे पानी का किया वितरण; जियाउर्रहमान ने कहा ईद भाईचारे और सौहार्द का है पर्व, समाज में प्रेम और एकता होनी चाहिए मजबूत। कार्यक्रम में सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, रवि वर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


📰✍️पहासू में काली नदी के पास कैंटर की बाइक से भिड़ंत में अहमदगढ़ क्षेत्र निवासी दो युवक घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहासू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

📰✍️खुर्जा के मुंडाखेड़ा में युवक ने सोशल मीडिया पर दिखाए तीन अवैध हथियार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप; वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम एक-एक कर तीन कथित अवैध हथियारों का प्रदर्शन करता आ रहा है नजर, रौब झाड़ने के लिए बनाए गए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज।

📰✍️सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाईवे-34 पर अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को कुचला; शाहजहांपुर निवासी दोनों युवकों श्यामसुंदर और संजू की मौके पर मौत, दोनों सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में करने आए थे काम, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर देहात के चपरघटा-मूसानगर जमीन घोटाले में ऊर्जा विभाग का बड़ा एक्शन, दो कंपनियों को 15 दिन का नोटिस, जमीन वापस लेने की चेतावनी; वर्ष 2011 में आवंटित करीब 2332 एकड़ जमीन मामले में डीएम कपिल सिंह की कार्रवाई के बाद एडीएम आरके सिंह समेत सात लोगों पर दर्ज हो चुकी है एफआईआर, जांच के लिए गठित की गई है एसआईटी। विभाग ने हिमावत पावर कारपोरेशन और लैंको अनपरा कंपनी को 15 दिन का नोटिस जारी कर बिना अनुमति जमीन बंधक बनाने और तय समय में थर्मल प्लांट न लगाने पर मांगा है जवाब, शर्तों के उल्लंघन पर जमीन का एग्रीमेंट निरस्त कर वापस लेने की दी गई है चेतावनी।
News Editor: Dharmendra Mittal


