चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कल मनाई जाएगी बकरीद, बुलंदशहर में तैयारियां पूरी, सुबह 7:00 बजे ईदगाह में शहरकाजी अदा कराएंगे नमाज; सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ईदगाह और मस्जिद की चार दीवारियों के अंदर ही अदा की जाएगी ईद उल अजहा की नमाज। त्योहार से पहले जिले में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मस्जिदों में नमाज अदा करने, खुले में कुर्बानी न करने तथा पशु अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने की अपील करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश।
ईद को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की बाइट 👇

2.📰✍️बदहाली का शिकार शहर के कल्याण सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई मेडिकल इमरजेंसी बिल्डिंग, जंग लगा फर्नीचर, टूटी टाइलें और टपकती छत ने खोली पोल; नई इमारत में देखरेख के अभाव में जंग लगा फर्नीचर, टूटी टाइलें, सीलन, टपकती छत और खराब टॉयलेट व्यवस्थाओं के बीच इमरजेंसी व सर्जिकल सेवाएं हो रही हैं संचालित, पिछले सप्ताह से नए मेडिकल हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवाएं हो चुकी हैं शुरू, मरीजों का भी चल रहा है इलाज, इमरजेंसी के साथ सर्जिकल वार्ड भी हो रहे हैं संचालित, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने भी खामियों की बात की है स्वीकार।

3.📰✍️जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी का इसी पद पर जालौन हुआ तबादला, 4 साल के अपने कार्यकाल में जिला पंचायत को दिलाई नई पहचान; विकास कार्यों को गति देने, जिला पंचायत की आय बढ़ाने तथा प्रदेश की एकमात्र ISO सर्टिफाइड जिला पंचायत बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। अपनी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और मधुर व्यवहार के चलते वह आम जनता एवं कर्मचारियों के बीच रहे लोकप्रिय। उनके स्थान पर चित्रकूट में तैनात अपर मुख्य अधिकारी अब बुलंदशहर की संभालेंगे कमान।

4.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के कालिंदी कुंज में पीएनजी गैस पाइपलाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, समय रहते टला बड़ा हादसा; संदिग्ध परिस्थितियों में पीएनजी गैस पाइपलाइन में आग लगने से क्षेत्र में मच गई अफरा-तफरी, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पा लिया काबू, जिससे टल गया बड़ा हादसा और नहीं हुई कोई जनहानि। लोगों ने घटना को लेकर पीएनजी गैस कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही का लगाया है आरोप।

5.📰✍️पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि; आपसी सद्भाव बनाए रखने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरु की रही है अहम भूमिका, उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस दौरान सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, रवि वर्मा, एसडी शर्मा, नईम मंसूरी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर का दूसरा दिन, 125 बच्चों ने सीखे सनातन संस्कार, त्योहारों का महत्व और महापुरुषों के आदर्श; शाखा सचिव नितिन सचदेवा, कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल व दीप्ति सिंह ने बच्चों को संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रनायकों के आदर्शों से कराया परिचित, इस दौरान सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका किया गया उत्साहवर्धन। इस अवसर पर प्राचार्य रामू कुमार, चंद्रभूषण मित्तल, अनिल बंसल, सीमा गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजपाल सिंह वर्मा, यशेष तोमर, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना, मोनिका गुप्ता आदि रहे उपस्थित।


📰✍️खुर्जा के गांव सनेता भाईपुर में युवक की गोली लगने से संदिग्ध मौत, आत्महत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच; मूल रूप से शिकारपुर क्षेत्र के रनाइच गांव निवासी मृतक महेश राघव अपनी बहन रेखा के पास रहा था रह, गोली लगने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्महत्या समेत विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है पुलिस।


📰✍️अघोषित बिजली कटौती पर उद्योग व्यापार मंडल (नरेन्द्र) के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ऑनलाइन ज्ञापन; पदाधिकारियों ने अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के विरोध में प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, कहा कटौती से व्यापार और उद्योग हो रहे हैं प्रभावित, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किया जाएगा उग्र आंदोलन। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश अरोड़ा, धर्मराज, गौरव गुलरिज, वारिस भाटी, प्रवीण कुमार, नासिर आदि रहे मौजूद।

📰✍️ तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत, पत्नी घायल; खेरली-चचूरा नहर मार्ग पर सूबरा गांव के पास की घटना, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मानपुर निवासी ओमप्रकाश और उनके पुत्र अंकित की मौके पर मौत, पत्नी देवेंद्री घायल। परिवार ग्रेटर नोएडा से बाइक से लौट रहा था घर, सूचना पर पहुंची डायल-112, ककोड़ व रबूपुरा पुलिस, पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर शुरू कर दी है जांच।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बकरीद से पहले औरैया में सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, पैदल मार्च कर परखा सुरक्षा इंतजाम, शांति-सौहार्द की अपील; जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भारी पुलिस बल के साथ खानपुर क्षेत्र में किया पैदल मार्च। अधिकारियों ने नागरिकों व प्रबुद्धजनों से संवाद कर की भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील, कहा त्योहार के दौरान सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखेगी पुलिस।

News Editor: Dharmendra Mittal


