26 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰दो मुख्य अपडेट्स 👇

📣कल 27 मई से ग्राम पंचायतों की कमान संभालेंगे निवर्तमान प्रधान, नई पंचायतों के गठन तक प्रशासक के रूप में करेंगे कामकाज; आज समाप्त हो रहा है ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, राज्य सरकार ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का लिया है निर्णय, डीएम को प्रशासक नामित करने का दिया गया है अधिकार, केवल रुटीन कार्य करेंगे प्रशासक, किसी भी नीति संबंधी प्रस्ताव को डीएम की स्वीकृति के बाद ही किया जा सकेगा लागू।


📣 यूपी में अब 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी; योगी सरकार ने ईद उल अजहा यानी बकरीद की छुट्टी की बदली तारीख, इससे पहले 27 मई का अवकाश था घोषित, अब कल 27 मई को खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर और बैंक, 28 को रहेंगे बंद।


बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ गर्मी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड: लू के थपेड़ों के साथ आसमान से बरस रही आग, घर से बाहर निकलना हो रहा मुश्किल, बढ़ती गर्मी पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी; कहा वाहनों का धुआं और कटते पेड़ बढ़ा रहे गर्मी का कहर, कंक्रीट के जंगलों से बुलंदशहर समेत अन्य शहरों का लगातार चढ रहा तापमान, गर्मी से राहत के लिए वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण और संतुलित शहरी विकास को बताया समय की जरूरत।

2.📰✍️पूर्व चेयरमैन संजीव अग्रवाल को मातृशोक, माताजी शंकुतला देवी का 84 वर्ष की आयु में निधन; कल बुधवार को ब्रजघाट में किया जाएगा अंतिम संस्कार,  उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने व्यक्त किया शोक।

3.📰✍️आगामी ईद उल अज़हा बकरीद को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सिटी क्षेत्र से लेकर खुर्जा और सिकन्द्राबाद तक फ्लैग मार्च; सिटी क्षेत्र में कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने सीओ और कोतवाल के साथ ईदगाह और प्रमुख बाजारों में किया पैदल मार्च,  सिकन्द्राबाद में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा, खुर्जा में सीओ शोभित कुमार ने कोतवाली पुलिस, चौकी प्रभारियों और भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिया संदेश।

4.📰✍️ सीओ शिकारपुर के दफ्तर की ओर कूच कर रहे किसान यूनियन टिकैट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोका, चारों ओर से बंद कर छावनी में तब्दील कर दिया गया था सीओ कार्यालय; शिकारपुर में दर्ज एक POCSO मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और सीओ शिकारपुर के अभद्र व्यवहार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, किसानों से बात करने मौके पर पहुंचे एसपी देहात समेत जिले के कई सीओ, एसपी देहात के निष्पक्ष जांच आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन।

5.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के गांव आसफपुर में रिश्तो का मर्डर, अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक में पति रवेंद्र ने पत्नी शिवानी की गला घोंटकर कर दी हत्या, करीब 4 साल पहले हुई थी शादी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, पोस्टमार्टम को भेजा शव।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ, भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा आयोजित शिविर के पहले दिन 130 बच्चों ने अंताक्षरी, ज्ञानवर्धक गतिविधियों और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लिया भाग; संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने बच्चों से पूछे कई प्रश्न, जिनमें ज्यादातर प्रश्नों का बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दिया सही जवाब। शाखा सचिव नितिन सचदेवा ने कहा बच्चों में ऊर्जा, अनुशासन और संस्कारों का विकास करना  शिविर का उद्देश्य। इस अवसर पर प्राचार्य रामू जी, योगेश कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजेश गुप्ता, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना, मोनिका गुप्ता, मैनेजर योगेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

📰✍️गर्मी, जाम और कथित अवैध वसूली पर व्यापारी सुरक्षा फोरम का ज्ञापन, एसपी सिटी से की जनहित में कार्रवाई की मांग; जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर नौतपा के दौरान जल छिड़काव, प्याऊ और पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, शहर को जाम मुक्त बनाने, ट्रैफिक चेकिंग में उत्पीड़न रोकने तथा नाप-तौल विभाग में कथित अवैध वसूली बंद कराने की उठाई मांग, नगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने दी जानकारी।

📰✍️पुलिस सभागार में आयोजित व्यापारी प्रकोष्ठ बैठक में गूंजे अतिक्रमण और जाम के मुद्दे, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने समाधान का दिया आश्वासन; भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और जिला प्रभारी पृथ्वीराज सिंह ने देवीपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण, सड़क निर्माण से बाधित यातायात और काला आम से भूड़ चौराहे तक लगने वाले जाम का उठाया मुद्दा। शेल्टन होटल से मऊखेड़ा फाटक मार्ग निर्माण, वलीपुरा नहर पुल को गड्ढामुक्त कराने और ई-रिक्शा नियंत्रण की रखी मांग।

📰✍️शिवसेना में संगठन विस्तार, तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा, किशन कुमार बने खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष; शिवसेना कार्यालय पर संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने किशन कुमार को खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष, योगेंद्र कुमार गौतम को नगर संगठन मंत्री तथा सुमित कुमार गुप्ता को नगर महासचिव किया ‌मनोनीत।

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के सेवा कार्यों की मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने की प्रशंसा, अलका मोटल में आयोजित हुई आधिकारिक यात्रा; कार्यक्रम में क्लब द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, स्मार्ट क्लास, वाटर कूलर और बच्चों की प्रतियोगिताओं आदि सेवा कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने वार्षिक गतिविधियों का विवरण भी किया प्रस्तुत।

📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र में देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर शिक्षक की मौत, मऊखेड़ा में जनगणना प्रगणक ड्यूटी पर था तैनात; हादसे में हापुड़ निवासी शिक्षक ईश्वर सिंह की हो गई मौत, बराल स्थित प्रेम इंटर कॉलेज में शिक्षक थे मृतक, वर्तमान में गांव मऊखेड़ा में जनगणना प्रगणक के रूप में थे तैनात।

📰✍️पहासू में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, लाललेर निवासी बताए जा रहे युवक की जांच में जुटी पुलिस; वीडियो में कथित रूप से हथियार के साथ प्रदर्शन करता दिख रहा है युवक, हालांकि हथियार की वैधता की नहीं हुई है पुष्टि।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 6 मौतें, 19 घायल; उन्नाव क्षेत्र में दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत और करीब 19 घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। चालक को झपकी आना बताया जा रहा हादसे का कारण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के दिए हैं निर्देश।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: