15 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हेडलाइंस: आज की 2 बड़ी खबरें। 👇

1. आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी भी हुई महंगी; दो साल बाद पेट्रोल-डीजल के 3-3 रुपये बढ़े दाम, सीएनजी भी 2 रुपये हुई महंगी। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर गया है पहुंच, वहीं सीएनजी हो गई है 79.09 रुपये प्रति किलो।


2. बुलंदशहर विकास प्राधिकरण को मिली नई सचिव, बीती रात यूपी में 84 पीसीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर; पीसीएस वन्या सिंह होंगी बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की नई सचिव, बिजनौर में एडीएम वित्त के पद पर थी तैनात। यहां से विकास प्राधिकरण सचिव श्रीमती ज्योत्सना का हुआ ट्रांसफर, अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय की बनाई गई है कुल सचिव।


बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ औपचारिकता मात्र रह गया है बुलंदशहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, टीम के जाते ही फिर सड़क पर सज रहा सामान; डीएम के निर्देश पर मुख्यालय पर नगर पालिका द्वारा सैनेट्री इंस्पेक्टर वर्षा के नेतृत्व में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान, लेकिन कार्रवाई के कुछ देर बाद ही शहर की सड़कों पर फिर शुरू हो जाता है अतिक्रमण, जस की तस बनी हुई है जाम की समस्या।

2.📰✍️ गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजा ककोड़ क्षेत्र का इलाका, क्षेत्र में सैनी चौक पर बांस वाली तलाब के पास युवक पर कई राउंड फायरिंग कर बदमाश फरार; बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा गांव धनोरा निवासी जीतू नामक युवक पर सरेआम कई राउंड फायरिंग के बाद क्षेत्र में मच गया हड़कंप, घटना में बाल-बाल बचा युवक, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, आसपास के सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

3.📰✍️स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की समीक्षा बैठक में डीएम कुमार हर्ष की अफसरों को सख्त चेतावनी; 5वें व 15वें वित्त आयोग में कम खर्च करने वाले विकास खंड पहासू, शिकारपुर और बीबी नगर के अधिकारियों को डीएम ने एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश, एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की दी चेतावनी। वहीं सिकंदराबाद पीडब्ल्यूएमयू का संचालन भी एक सप्ताह में शुरू कराने के दिए निर्देश।

4.📰✍️ बेटी के जन्म के बाद छोछक में कार और 5 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, 6 पर मुकदमा दर्ज; औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माइला निवासी आरती की 4 साल पहले बीबीनगर के गांव बागवाला निवासी उज्ज्वल सिंह के साथ हुई थी शादी, आरती ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और ‌उत्पीड़न‌ का आरोप लगाते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से की है शिकायत, एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति उज्ज्वल, ससुर नंदकिशोर, सास धर्मवती समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज ।

5.📰✍️खुर्जा क्षेत्र में मंदिर रोड गली नंबर-2 स्थित विद्युत कटआउट गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, केमिकल ड्रमों से भड़की विकराल लपटों से मची अफरा-तफरी; गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों के चलते आग ने धारण कर लिया विकराल रूप, दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, रिहाइशी इलाके में केमिकल भंडारण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी, फिलहाल आग लगने का कारण नहीं हो सका है स्पष्ट।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के लिए चला विशेष अभियान, मुख्यधारा से जोड़े गए 25 बच्चे; डीएम कुमार हर्ष के मार्गदर्शन में चलाया गया अभियान, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय डायट परिसर में 25 बच्चों का कराया नामांकन, निशुल्क पुस्तकें भी की गईं वितरित।

📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री, कहा ब्राह्मण समाज का अपमान किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त; उन्होंने बटुक के साथ पुलिस मारपीट के मामले में जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सपा पर साधा निशाना, 2027 विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूत दावेदारी का भी किया दावा।

📰👍खानपुर क्षेत्र के गांव माधवगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की खुलेआम हवाई फायरिंग से दहशत, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; रास्ता खोलने के विवाद में आमने-सामने आ गए दो पक्ष, जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे आरोपी ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर इलाके में फैला दी दहशत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर दर्ज किया मुकदमा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

📰👍 कई दिनों से उल्टा लटका हुआ पहासू थाने का टूटा बोर्ड, वायरल वीडियो ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल, लोगों का कहना जब थाना पुलिस अपने थाने का बोर्ड तक नहीं करा पा रही सही, तो आम जनता की समस्याओं का कैसे करेगी समाधान।

📰✍️ खुर्जा के मोहल्ला खिरखानी में मामूली विवाद पर युवक की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल; मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक की जमकर कर दी पिटाई, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गई कैद, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

📰✍️अमरगढ़ क्षेत्र स्थित कल्याणपुर मोड़ पर विकलांग के खोखे में लगी आग, सामान जलकर राख; सुबह तड़के अज्ञात लोगों ने विकलांग मामचंद के खोखे में लगा दी आग, जिससे उसमें रखा सामान जलकर हो गया राख, घटना के समय बहन की शादी में व्यस्त था पीड़ित, आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग।

📰✍️भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गंगा लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों के मुआवजे, सर्किल रेट बढ़ाने और अंडरपास-कट निर्माण की उठाई मांग; जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने 15 दिन में समाधान ना होने पर। आंदोलन कर जिले को जाम करने की दी चेतावनी।

📰✍️ डीएम रोड विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को रहेगा 4 घंटे का शटडाउन, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई रहेगी बाधित; इस दौरान कंट्रोल पैनल बदलने, लाइन मेंटेनेंस, जर्जर पोल बदलने और पेड़ों की कटिंग का किया जाएगा कार्य।

📰✍️एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों का टर्न आउट किया चेक; शस्त्र संचालन, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग और येलो टेप से घटनास्थल सुरक्षित करने का कराया अभ्यास,  पीआरवी और डायल-112 वाहनों का भी किया निरीक्षण, इस दौरान सीओ सिटी प्रखर पांडे रहे मौजूद।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: