4 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

इलेक्शन रिजल्ट: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी में पीएम मोदी की चली आंधी, तमिलनाडु में टीवीके और केरल में यूडीएफ आगे; 5 में से 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, पश्चिम बंगाल में कुल 293 सीटों में 200 के पार पहुंची एनडीए, असम में 126 में 100 में आगे चल रही भाजपा, वही पांडिचेरी में 30 में से 18 पर भाजपा का कब्जा, भाजपा की ताबड़तोड़ जीत के बाद कल शेयर मार्केट बन सकता है रॉकेट।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बुलंदशहर में जश्न, भाजपा जिला कार्यालय पर हुई आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मनाई खुशी; पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई। जिलाध्यक्ष ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का बताया परिणाम। इस दौरान संतोष वाल्मीकि, मुंशीलाल गौतम, दिनेश कुमार धन्नू, हितेश गर्ग, मलखान सिंह, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा, शशि शर्मा, कल्पना वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️किसानों का कलेक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन, कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले मांगेराम त्यागी की अध्यक्षता व चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में किसानों ने अनाज मंडी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास, उचित मुआवजा, सर्किल रेट वृद्धि, बिजली कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर हटाने की उठाई मांग।

3.📰✍️जहाँगीराबाद क्षेत्र के ग्राम लोहरा में नकली घी फैक्ट्री पर छापा; भारी मात्रा में घी, केमिकल व रैपर बरामद, यूनिट सीज; डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुलिस बल के साथ सत्यभान के घर छापेमारी कर नकली घी बनाने का किया भंडाफोड़, मौके पर नकली घी बनाने का चल रहा था काम। टीम ने 60 किलो घी, 15 किलो सोयाबीन ऑयल, 1600 एमएल संदिग्ध रसायन और खाली रैपर बरामद कर जांच को भेजे नमूने, खाद्य पंजीकरण तत्काल निलंबित कर निर्माण कार्य करा दिया गया बंद। सहायक आयुक्त विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, कमलेश कुमार, संजीत कुमार, हरेंद्र कुमार एवं सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम।

4.📰✍️सिकंदराबाद सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क पर तड़प रहे घायल भाई-बहन को खुद पहुंचाया अस्पताल; जाट चौक के पास हापुड़ निवासी तन्नू की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से वह और उसका भाई अचेत होकर सड़क पर पड़े थे, वहां से जा रहे सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने गाड़ी रोककर दोनों को अपनी बोलेरो से तत्काल पहुंचाया अस्पताल, उनकी तत्परता से घायलों को समय पर मिला उपचार, बच सकी जान।

5.📰✍️ नमन गर्ग बने भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा‌ के अध्यक्ष, दिल्ली रोड स्थित ब्लू मून होटल में हुआ आयोजित हुआ अधिष्ठापन समारोह; नई टीम में अध्यक्ष नमन गर्ग सहित नितिन सचदेवा को सचिव, ऋषि अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सोनी वाधवा को उपाध्यक्ष महिला सहभागिता की मिली है जिम्मेदारी, अधिष्ठापन अधिकारी नवीन कुमार गुप्ता ने नई टीम को दिलाई सेवा-संकल्प की शपथ, चन्द्र भूषण मित्तल ने किया संचालन। इस दौरान शाखा में 11 नए सदस्य हुए शामिल, निवर्तमान सचिव विकास ग्रोवर ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण किया प्रस्तुत, नए सचिव नितिन सचदेवा ने आगामी योजनाओं की दी जानकारी, कार्यक्रम में पूरी टीम रही मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर के चांदपुर स्थित बरफी देवी कॉलोनी में 132 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 4 मासूमों की हालत गंभीर, हायर सेंटर में उपचाराधीन, कार्रवाई की मांग; विद्युत विभाग के एसडीओ बी.के. वर्मा व जेई राजकुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि यह लाइन खुर्जा से भूड़ विद्युत उपकेंद्र तक जाती है और वर्ष 1970 के बाद इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण करना नियमों के विरुद्ध और खतरनाक है। जांच में चांदपुर, आश्रम कॉलोनी, बरफी देवी कॉलोनी व विष्णु लोक क्षेत्र में कई अवैध निर्माण चिन्हित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

📰✍️बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर महाराजा अग्रसेन मंडल भाजपा ने ढोल- नगाड़ों संग मिठाई बांटकर मनाई खुशी; मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का बताया गया परिणाम। इस दौरान उपाध्यक्ष आकाश पंडित, संस्कार वर्मा, तरुण पालीवाल, शैंकी शर्मा, गीता सिंह, महामंत्री हिमांशु तोमर, मोहित सक्सेना, मोहित मकवाना, सचिन राठौर, पंकज उपाध्याय, श्रवण कुमार, लव गुप्ता, बबीता तवर, दीपक लोधी, विकास शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️जहाँगीराबाद क्षेत्र के गांव चरोरा की शर्मनाक तस्वीर वायरल, घुटनों तक गंदे पानी के बीच निकली अर्थी; वीडियो में घुटनों तक भरे नाली के गंदे पानी के बीच अर्थी ले जाते दिखे ग्रामीण, जलभराव की भयावह स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कारणों की रिपोर्ट‌ की तलब।

📰✍️शिकारपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, उटरावली के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; हादसे में बेटे वर्षीय शांतनु की मौत, जबकि पिता बंटी गंभीर घायल, चालक वाहन समेत फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला कराया शांत।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अंबेडकरनगर में मौत का डबल हादसा: घायलों की मदद को पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 8 की दर्दनाक मौत; जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर भुवा के पास देर रात पहले दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कई लोग घायल हुए, उन्हें बचाने पहुंचे लोगों पर चढ़ गई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार। जिससे कैफी, उत्तम कुमार, आदित्य, लालचंद, राजू गुप्ता, छोटू समेत 8 लोगों की मौके पर मौत, कई गंभीर घायल।

📰✍️अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों का हत्यारोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास घेराबंदी के दौरान मार गिराया। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में लगी गोली। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, एक दरोगा और सिपाही भी घायल।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: