चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का आज शाम 4 बजे घोषित हुआ रिजल्ट, प्रदेश की लड़कियों ने मारी बाजी; 10वीं में सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका ने 97.83% लाकर किया प्रदेश में किया टॉप, 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा 97.60% के साथ रही अव्वल। बुलंदशहर में हाईस्कूल में अनुपशहर की आरती 96.33% के साथ बनी जिले की टॉपर, साथ ही प्रदेश में नौवां स्थान हासिल कर नाम किया रोशन। इंटर में छतारी क्षेत्र के तनिष सैनी ने 91.80% लाकर प्रथम स्थान किया हासिल। जिले में हाईस्कूल का 91.08% और इंटरमीडिएट का 78.60% रहा पासिंग परसेंटेज।




2.📰✍️शहर में जाम और अतिक्रमण नए डीएम के लिए बड़ी चुनौती, दिन पर दिन हालात होते जा रहे हैं बद से बदतर; डीएम कुमार हर्ष के सामने मुख्यालय की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और बेहिसाब ई-रिक्शा से बिगड़ी यातायात व्यवस्था से निपटना होगा सबसे बड़ी चुनौती, लगातार बढ़ रही गर्मी में सड़कों पर लगा जाम आम आदमी की बढ़ा रहा परेशानी, शहर में जगह-जगह सड़कों पर भी हो रखे हैं गड्ढे, लगातार जाम से आम जनता खासकर महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग परेशान, प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें।

3.📰✍️फीका रहा 35 दिन चला बुलंदशहर महोत्सव, एक के बाद एक सभी बड़े कलाकारों की महंगे बजट की नाइट रही फ्लॉप; ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी बिना खास असर के हुई समाप्त, इस बार कशिश मित्तल, लखविंदर बडाली, अन्नू मलिक, श्रद्धा पंडित व फरहान शाबरी व गुरदास मान जैसे कलाकारों के कार्यक्रम नहीं जुटा पाए दर्शक, ज्यादातर कार्यक्रमों में दर्शकों का इंतजार करती रहीं खाली पड़ी कुर्सियां,ओपन स्टेज पर खराब साउंड सिस्टम और चयन में मानकों की कमी बनी बड़ी वजह।



4.📰✍️ फर्जी फायर NOC पर फंसा सिकंदराबाद का शर्मा हॉस्पिटल, मुकदमा दर्ज; फायर ऑडिट अभियान में शर्मा हॉस्पिटल द्वारा प्रस्तुत अग्निशमन प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने की जांच, जांच में फर्जी व कूटरचित निकले दस्तावेज, डिजिटल हस्ताक्षर पाए गए नकली, एसएसपी के आदेश पर हॉस्पिटल प्रतिनिधि आशीष शर्मा के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️ अनाथ बेटी की शादी का जिला महिला समिति ने उठाया जिम्मा, कन्यादान में दिया जरूरत का पूरा सामान; समिति में कार्यरत कर्मचारी निशा ने अपने दिवंगत भाई की बेटी की शादी की ली थी जिम्मेदारी, महिला समिति ने शादी में पदाधिकारियों कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, अरुण गोविल, बीना जी, शीला गोयल, बीना एल्हंस की मौजूदगी में कन्यादान स्वरूप कूलर, सिलाई मशीन, प्रेस, LED TV, साड़ियां व नगद राशि की भेंट, साथ ही राहगीरों के लिए ठंडे पानी की भी कराई व्यवस्था।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️गुलावठी में स्कूली वाहन का टूटा एक्सेल, पोल से टकराया, दो छात्र घायल; आज सुबह की घटना, क्षेत्र में हापुड़ एसएसवीएम स्कूल जा रहे 6 छात्रों के वाहन का ड्राइवर साइड एक्सेल टूटने से अनियंत्रित होकर निकल गया पहिया, इसके बाद वह पल से गया टकरा , छात्र शौर्य के होंठ व निर्भिक के माथे पर चोट, हादसे के बाद स्कूली वाहनों की फिटनेस पर उठे सवाल।


📰✍️कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने यूपी बोर्ड में जिला टॉपर्स का किया सम्मान; इंटर में टॉपर तनिष सैनी के घर पहुंचकर माला में पटका पहनकर किया सम्मानित, दी बधाई। वहीं हाईस्कूल टॉपर आरती से फोन पर बात कर दी बधाई। कहा जल्द ही टॉप टेन विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, इस अवसर पर कांग्रेस नेता भजनलाल विमल, सुरेंद्र उपाध्याय, मुनाजिम खान, संदीप कुशवाह, मोहनलाल, फिरोज खान सहित अनेक कार्यकर्ता रहे उपस्थित।


📰✍️ककोड़ पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा, 4 किलो से ज्यादा माल बरामद; एसएसपी के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान में ककोड़ पुलिस ने चांगोली मोड़ से इटावा निवासी सुशील कुमार को दबोचकर उसके कब्जे से 4 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जो नोएडा सप्लाई ले जा रहा था, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

📰✍️खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र पर तुलाई घोटाला, किसानों से प्रति बोरा 300-400 ग्राम अधिक वसूली का आरोप; जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा केंद्र पर तौल में गड़बड़ी, कर्मियों द्वारा हर बोरे में 300-400 ग्राम अधिक अनाज लेने का आरोप, किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर जांच कर चेताया आंदोलन, SMI खालिदुद्दीन ने गलती मानकर सही तौल के दिए निर्देश।

📰✍️ बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में सभापति मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में प्राक्कलन समिति की बैठक; इस दौरान पीडब्ल्यूडी को गड्ढामुक्त व गुणवत्तापूर्ण सड़कें, स्वास्थ्य विभाग को बेहतर सेवाएं व आयुष्मान कार्ड वितरण तेज करने के दिए गए निर्देश, वहीं अंत्येष्टि स्थलों के अधूरे कार्य व ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध, पारदर्शी कार्य व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में डॉ. मंजू शिवाच, लक्ष्मी राज सिंह, शाहिद मंजूर, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम अभिषेक सिंह, प्रमोद पाण्डेय सहित अधिकारियों ने लिया भाग।


📰✍️गंगा जन्मोत्सव से पहले घाटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, एसपी देहात ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; एसपी देहात अंतरिक्ष जैन व सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने मस्तराम व अवंतिका घाट का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, लाइटिंग, गोताखोर, नाव, CCTV व पुलिस तैनाती जांची, भीड़ नियंत्रण व यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए।


📰✍️फॉरेंसिक प्रशिक्षण में बुलंदशहर पुलिस अव्वल, लखनऊ में जीता प्रथम स्थान; लखनऊ स्थित फॉरेंसिक लैब के 42 दिवसीय प्रशिक्षण में बुलंदशहर के उपनिरीक्षक शारिक बेग व हेड कांस्टेबल मुकुल राज ने वैज्ञानिक विश्लेषण से पहला स्थान हासिल किया, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मिर्जापुर में भीषण हादसा, ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही, एक ही परिवार के 9 समेत 11 की मौत।

➡️मिर्जापुर के ड्रमडगंज में देर रात ब्रेक फेल ट्रेलर ने स्विफ्ट व ट्रक को टक्कर मारी, पीछे से बोलेरो ट्राले में घुसकर आग लगी, जिगना के रामपुर निवासी एक ही परिवार के 9 लोग जिंदा जले जिनमें शिवा, वंदना, वीणा, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकेय, पंकज, सोनम, विष्णु शामिल, स्विफ्ट सवार जयप्रकाश व ट्रक चालक विकास की भी मौत, परिवार मैहर से मुंडन कर लौट रहा था।
News Editor: Dharmendra Mittal


