बुलंदशहर में एडीएम रहे साफ-सुथरी छवि वाले ईमानदार आईएएस अफसर बृजेश कुमार को मिली औरेया जिले की कमान, बने डीएम।

उत्तर प्रदेश: हाल ही में यूपी में चली ताबड़तोड़ आईएएस तबादला एक्सप्रेस में एक नाम आईएएस बृजेश कुमार का भी था, शासन ने उन्हें औरैया जिले का बनाया है डीएम, बृजेश कुमार बुलंदशहर में भी रह चुके है एडीएम, बुलंदशहर में एडीएम रहते हुए उन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, ईमानदार छवि और सख्त प्रशासनिक पकड़ से बनाई थी खास पहचान।

औरैया पहुंचकर लिया चार्ज

आईएएस बृजेश कुमार ने औरैया पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। औरैया का चार्ज लेने के बाद अधिकारियों से कहा- समय से पहुंचे कार्यालय, जनता की शिकायतों का प्राथमिकता पर करें निस्तारण और सरकार की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ करें लागू।

इससे पहले मुख्यमंत्री के थे विशेष सचिव

अपनी साफ-सुथरी छवि और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जाने जाते हैं 2014 बैच के आईएएस अधिकारी बृजेश कुमार, इससे पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर थे तैनात। वह आजमगढ़, बुलंदशहर व मथुरा में एडीएम, मुरादाबाद में अपर आयुक्त तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर भी कर चुके हैं कार्य।


न्यूज़ एडिटर: चंद्रभूषण मित्तल


शेयर करें: