चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

टॉप न्यूज: सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित; बुलंदशहर जिले में 97.65% बच्चे पास,,छात्रों से आगे निकलीं छात्राएं, 98 प्रतिशत लड़कियां सफल।

1.📰✍️बुलंदशहर स्थित संतोष इंटरनेशनल स्कूल का 100% रिजल्ट, हितिशा 95.6% अंक लेकर टॉपर; आफरीन 94.2%, हार्दिक बंसल 93.8%, नेहा 93.4%, जीविका गर्ग 92.4% सहित कई छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, चेयरमैन प्रशांत गर्ग व प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने छात्रों को दी बधाई।




2.📰✍️आजाद पब्लिक स्कूल में CBSE हाईस्कूल में 100% परिणाम, संस्कृति ने 97.2% के साथ किया टॉप; गौरी चौधरी व जैनब फातिमा 95.8%, पीहू 95.6%, सक्षम सिंह व दक्षा 95.4% के साथ अव्वल, चेयरमैन वासिक आजाद, प्रेसिडेंट शारिक आजाद व प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने सफलता को छात्रों की मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का बताया परिणाम।


3.📰✍️बुलंदशहर में कुट्टू के आटे के सैंपल में खतरनाक फंगस की पुष्टि, नवरात्रि में 20 मार्च को 50 से अधिक लोग हुए थे बीमार; खाद्य विभाग की जांच में एफलोटॉक्सिन नामक खतरनाक फंगस की हुई पुष्टि, मंडी फतहगंज स्थित उमेश चंद एंड संस से लिए कुट्टू के आटे के सैंपल में मिला फंगस, इसी फर्म से जिलेभर में हुई थी सप्लाई, वहीं स्याना रोड की मधुसूदन ट्रेडिंग कंपनी, अनूपशहर के वासु किराना स्टोर व धमेडा अड्डा के लोधी प्रोविजन स्टोर के सैंपल भी फेल, कारोबारियों पर कार्रवाई जारी।

4.📰✍️शिकारपुर में गौशालाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण में देरी पर ठेकेदार को 30 अप्रैल तक का अल्टीमेटम; नगर पालिका द्वारा मंडी परिसर में संचालित अस्थाई गौशाला में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं मिली ठीक-ठाक, वहीं साईं मंदिर के पास बन रही निर्माणाधीन स्थाई गौशाला में निरीक्षण के दौरान देरी पर जताई नाराजगी, 1 वर्ष पहले पूरा होना था कार्य जो अभी तक नहीं हुआ पूरा, नाराज होकर ठेकेदार को 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का दिया अल्टीमेटम, अन्यथा ब्लैकलिस्ट की दी चेतावनी।


5.📰✍️सिकंदराबाद में ओवरटेक के दौरान एक दूसरे से भिड़े गाजर से लदे दो ट्रैक्टर, खाई में गिरे दोनों वाहन, एक चालक की मौत; क्षेत्र में गांव चोला के पास हुआ हादसा, हादसे में पनोडी बदायूं निवासी चालक शिव कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर दूसरे चालक को हिरासत में लिया।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️पहासू में दरोगा और 10-12 युवकों के बीच के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार; गाली-गलौच से शुरू हुआ बवाल, दरोगा ने अफसर को फोन कर घेरने, गाली देने व वर्दी खींचने का लगाया आरोप, तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की शुरू।

📰✍️निकुंज हॉल में 379 विद्यालयों के शिक्षक ‘निपुण सम्मान’ से सम्मानित, CDO ने किया सम्मानित; समारोह में 379 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व कक्षा-1 नोडल शिक्षकों को सीडीओ निशा ग्रेवाल ने किया सम्मानित, डायट प्राचार्य धर्मेंद्र सक्सेना ने सराहे प्रयास, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने नामांकन बढ़ाने व पाठ्यपुस्तक वितरण के दिए निर्देश।


📰✍️दाउदपुर में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, रिचार्ज के बावजूद घर में अंधेरा; दाउदपुर निवासी रिंकू कुमार ने नया कनेक्शन लगने के बाद स्मार्ट मीटर से बिजली सप्लाई ठप होने का लगाया आरोप, 800 रुपये रिचार्ज के बावजूद घर में बिजली नहीं जबकि मीटर तक सप्लाई मौजूद और बैलेंस रहा कट। एसडीओ ककोड़, 1912 हेल्पलाइन व डीएम से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा समाधान।

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र के नवीनगर जंगल में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, शातिर आश्कीन पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार, 3 साथी फरार; मुखबिर की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम की घेराबंदी के दौरान गोकशों से हुई मुठभेड़, मौके से जिंदा गौवंश, अवैध तमंचा, कारतूस व गोकशी उपकरण बरामद, आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज।


📰✍️शिकारपुर में सड़कों पर स्टंटबाजी, हूटर बजाते काफिले का वीडियो वायरल; क्षेत्र में देर रात मुख्य सड़क पर गाड़ियों के काफिले में युवकों द्वारा प्रतिबंधित हूटर बजाते व खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग।

📰✍️हजरतपुर क्रय केंद्र पर लापरवाही, निरीक्षण में खरीद शून्य मिलने पर डीएम श्रुति नाराज; किसान गेहूं लेकर पहुंचा था, मौके पर स्टाफ नदारद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण व कार्रवाई के दिए निर्देश।

📰✍️खुर्जा देहात में गुंडा एक्ट कार्रवाई, पंकज कुमार 6 माह के लिए जिलाबदर; पुलिस ने नंगला शेखू निवासी पंकज कुमार को 6 माह के लिए किया जिलाबदर, आरोपी पर मारपीट समेत 4 मुकदमे दर्ज, डीएम आदेश पर मुनादी कराकर जनपद सीमा से किया गया बाहर।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद के कनवानी गांव में भीषण आग, 150 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरातफरी।
➡️इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग से 150 से अधिक झुग्गियां जल गईं, गैस सिलेंडरों में धमाकों से इलाके में दहशत, सूचना पर पहुंचीं 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड गाड़ियां, डीएम रविंद्र कुमार के अनुसार कबाड़ कार्य के चलते आग तेजी से फैली, कोई हताहत नहीं, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू।
News Editor: Dharmendra Mittal


