चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️‘धन्यवाद स्कूटी रैली’ में बुलंदशहर की सड़कों पर उतरी महिला शक्ति, भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली में दिखा जोश और जुनून, हजारों की भागीदारी से गूंजा शहर; शहर के यमुनापुरम स्टेडियम से हुई रैली की शुरुआत, शहर के मुख्य बाजारों काला आम, डिप्टी गंज, अंसारी रोड होते हुए मलका पार्क पर पहुंचकर हुई समाप्त, जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत, महिला आरक्षण पर आभार जताने के लिए आयोजित रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व मुस्लिम महिलाओं की रही भागीदारी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाबो देवी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, कल्पना वर्मा, अंशु शर्मा सहित भारी संख्या में जिले की महिलाएं रहीं उपस्थित।



2.📰✍️ ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी में आज दिन भर दिखा नारी शक्ति का जलवा, बैरन हाल में ‘तुलिका फाउंडेशन – एक कदम कला की ओर’ ने लगाया “शक्ति” आर्ट एग्जिबिशन; खुर्जा की दो युवा आर्टिस्ट साक्षी राघव और साक्षी शर्मा ने नारी शक्ति को समर्पित “शक्ति थीम” पर अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का किया प्रदर्शन। स्कूल की छात्राएं हों, या हों वर्किंग वुमन या फिर हाउसवाइफ, सभी महिलाओं की कार्यक्रम में दिखी भागीदारी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, रुचि कपासिया, चंद्रभूषण मित्तल, पीयूष चौधरी, कामना मित्तल, सुमन शर्मा, उर्वशी वर्मा, वंदना, प्रिया, भावना, अंशु, नितिन, आंचल सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर किया उत्साहवर्धन।


3.📰✍️वलीमा में महिलाओं की फोटो खींचने पर बवाल, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कजमपुर देवली में मारपीट में कई घायल; गांव के युवकों पर महिलाओं की फोटो खींचने का आरोप, रिश्तेदारों के विरोध करने पर दबंग युवकों ने उन पर ही लाठी डंडों से कर दिया हमला, पंडाल से लेकर सड़क तक चले लात घुसे, कई लोग घायल, युवती को भी हाईवे पर दौड़ाया गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने काबू में किए हालात, मामले में एफआईआर दर्ज।



4.📰✍️खुर्जा में भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू का अनोखा प्रदर्शन, सड़कों पर भीख मांगकर जुटाई रकम; तहसील क्षेत्र के दाताराम चौक पर भारतीय किसान यूनियन भाकियू के युवा प्रदेश महासचिव बब्बन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, तहसील अधिकारियों पर रिश्वत के बिना काम न करने का आरोप लगाते हुए हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर मांगी भीख, कहा तहसील प्रशासन को सौंपेंगे भीख मांगकर जुटाई गई रकम, प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

5.📰✍️ नवनियुक्त एसपी देहात आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने संभाला कार्यभार, पहले दिन ही खुर्जा की सड़कों पर किया पैदल मार्च; कल बाबा भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर सीओ खुर्जा शोभित कुमार और पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, क्षेत्र के दाताराम चौक ,पदम सिंह गेट, गांधी रोड पर किया फ्लैग मार्च, इस दौरान उन्होंने आयोजकों से वार्ता कर की शांतिपूर्ण तरीके से शोभा यात्रा निकालने की अपील।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️औरंगाबाद के सूरजपुर टीकरी में दीवार ढहने से मासूम लक्ष्य की मौत, खेलते समय मलबे में दबा; गांव निवासी अमित के जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से पास खेल रहा उसका मासूम पुत्र लक्ष्य मलबे में गया दब, आनन फानन में परिजन उसे ले गए अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित, गरीब परिवार का इकलौता बेटा होने से गांव में शोक की लहर।

📰✍️सिकंदराबाद के आढा गांव में नए कक्ष व कंप्यूटर लैब का लोकार्पण, विधायक लक्ष्मी राज ने किया शुभारंभ; गांव के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने डबल स्टोरी कक्षों व आधुनिक कंप्यूटर लैब का किया लोकार्पण, विधायक ने कहा इससे बच्चों को मिलेंगी बेहतर शिक्षा व डिजिटल सुविधाएं, इस दौरान पुष्पेंद्र भाटी, टिनी भाटी व रविन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


📰✍️शिकारपुर के मीरापुर में भीषण आग, 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद की करीब 8 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर हो गई राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन पूरी नष्ट हो गई फसल, पीड़ित ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग।

📰✍️ककोड़ के वेलाना गांव में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता पर किया हमला; पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां-बाप रामभूल व काव्या पर हमला कर कर दिया गंभीर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती, मुकदमा दर्ज।


📰✍️शिकारपुर के डोमला हसनगढ़ में दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर गेहूं बोकर कब्जे का आरोप; शिकायतकर्ता भानु प्रताप सिंह ने एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, SDM ने जांच के दिए निर्देश, कहा जांच के बाद दोषियों पर की जाएगी कार्यवाही।
News Editor: Dharmendra Mittal


