चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर बुलंदशहर में कार्यक्रमों की धूम, कलेक्ट्रेट से लेकर राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में भारतीय संविधान के निर्माता को नमन कर संविधान बचाने का लिया गया संकल्प।
➡️दिन में शहर में निकली भव्य शोभायात्रा; उमड़ी हजारों की भीड़, जगह जगह बरसाए गए फूल, कई जगह जाम की भी बनी स्थिति, इससे पहले सुबह अंसारी रोड चौराहे पर भी बड़ी संख्या में हुआ माल्यार्पण।
➡️कलेक्ट्रेट में डीएम व एसएसपी ने किया माल्यार्पण; सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि।
➡️ भाजपाइयों ने शहर के अंसारी रोड चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क में दी श्रद्धांजलि; जिला अध्यक्ष विकास चौहान रहे मुख्य अतिथि, इस दौरान चेयरमैन दीप्ति मित्तल, उपाध्यक्ष हितेश गर्ग, गौरव मित्तल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
➡️कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में संविधान बचाने का लिया संकल्प; जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मीकि, डॉ. एसडी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।




2.📰✍️अहमदगढ़ में आपस में भिड़े ‘फर्जी खनन अधिकारी’ और खनन माफिया, विवाद में टूटे गाड़ियों के शीशे, वीडियो वायरल; क्षेत्र में रात्रि के दौरान गले में किसान यूनियन का हरा गमछा व आई कार्ड डालकर खुद को खनन अधिकारी बताने वाले लोगों और खनन माफियाओं के बीच परमिशन को लेकर तीखी बहस व हॉक-टॉक का वीडियो वायरल, विवाद इतना बढ़ा कि गाड़ियों के तोड़े गए शीशे, सूत्रों के मुताबिक मौके पर देर से पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को थाने लाकर बिना कार्रवाई दिया छोड़, थाना अहमदगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।

3.📰✍️फर्जी दस्तावेजों से कराई जमानत का भंडाफोड़, सिटी कोतवाली पुलिस ने जमानतदार पर दर्ज किया मुकदमा; अलीपुर बिजोरी निवासी नसीर व रहीसुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की थी जांच, जांच में स्पष्ट हुआ कि गुलावठी थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी सलमान उर्फ सल्लू की फर्जी दस्तावेजों से कराई गई थी जमानत, जमानतदार का पता व कागजात फर्जी मिलने पर मुकदमा दर्ज, साथ ही आरोपी की जमानत निरस्त कराने के लिए कोर्ट में भेजी रिपोर्ट।



4.📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा का 26 अप्रैल को अधिष्ठापन समारोह, प्रांतीय संयोजक राकेश मित्तल नई टीम को दिलाएंगे शपथ; अध्यक्ष नमन गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, साथ ही मदर्स डे पर सभी सदस्यों को सपरिवार फिल्म दिखाने का भी लिया गया निर्णय। इस दौरान अनिल बंसल, नितिन सचदेवा, चन्द्र भूषण मित्तल, राजपाल सिंह वर्मा, ऋषि अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, विकास ग्रोवर, राजेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र वर्मा, आकाश गर्ग, माधव गर्ग, शिवम जिंदल और प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य सदस्य रहे उपस्थित।


5.📰✍️ शिकारपुर के कृष्ण कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में बवाल, दान की जमीन पर कब्जे को लेकर दो कमेटियां आमने-सामने, जांच अधिकारी को कमरे में बंद करने का आरोप; दान की जमीन व प्रबंधन को लेकर पूर्व व नई कमेटी में गहराया विवाद, शिशु शिक्षा समिति गाजियाबाद की जांच टीम के पदाधिकारी को परिसर में ताले में बंद करने का आरोप, सूचना पर ताला तोड़कर निकाला गया, वर्तमान कमेटी ने पुरानी कमेटी पर लाखों के गबन व अभिलेखों में छेड़छाड़ का लगाया आरोप, समिति ने पुरानी कमेटी भंग कर नई की गठित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ऑनेस्ट क्लब संस्कार शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, अमन गर्ग बने अध्यक्ष; शहर के भूड़ चौराहे स्थित एक होटल में महानिदेशक महेश अरोड़ा के सानिध्य में शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित, नई कार्यकारिणी में अमन गर्ग अध्यक्ष, क्षितिज अग्रवाल सचिव, अभिनव अग्रवाल कोषाध्यक्ष व तुषार अग्रवाल को मीडिया प्रभारी की सौंपी गई है जिम्मेदारी।


📰✍️पहासू में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, युवक की मौत, तीन घायल; क्षेत्र में सोमना रोड स्थित करौरा गांव के पास फतिहाबाद निवासी सोनू कश्यप पत्नी नेहा व दोस्त अभिषेक के साथ खुर्जा जाते समय खुशरूपुर जिरौली निवासी नीरज की बाइक से टकराए, हादसे में सोनू की मौके पर मौत, महिला समेत तीन घायल, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

📰✍️ सिकंदराबाद में अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने अंबेडकर ने पार्क में किया माल्यार्पण; इस अवसर पर विधायक लक्ष्मी राज सिंह, चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, नवीन राजपूत आदि उपस्थित रहे।

📰✍️शाहरुख हत्याकांड में एक और आरोपी भूरा गिरफ्तार; कोतवाली देहात पुलिस ने 6 अप्रैल को भईपुरा रोड मुर्गा फार्म के पास मिले शाहरुख के शव मामले में खुर्जानगर निवासी भूरा पुत्र जुल्फिकार को ग्राम कलौली मार्ग से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट की बरामद, मामले में पहले ही दो आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ; सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, बीजेपी विधायक दल ने सम्राट चौधरी को चुना अपना नेता, एनडीए की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा।

News Editor: Dharmendra Mittal


