चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बीती रात जिला प्रदर्शनी में ओपन स्टेज पर आयोजित कॉमेडी नाइट में उमड़ी भीड़, जमकर लगे हंसी के ठहाके, लेकिन एक बार फिर साउंड सिस्टम ने डाला खलल; उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, दिनेश कुमार धन्नू व चन्द्र भूषण मित्तल ने किया शुभारंभ। कॉमेडी कलाकार अमन भाटी, श्याम लाल व टीम ने शानदार दी प्रस्तुति। कम बजट के बावजूद हिट रही कॉमेडी व मिमिक्री नाइट, अब तक आयोजनों में माना जा रहा सबसे अच्छा कार्यक्रम, हालांकि साउंड सिस्टम की खराबी ने बीच-बीच में डाली बाधा।



2.📰✍️बुलंदशहर में मतदाता सूची शुद्धिकरण में 2.95 लाख मतदाताओं के कटे नाम, अब कुल 23.63 लाख वोटर; 4 नवंबर से शुरु अभियान से पहले जिले में थे कुल 26,63,718 मतदाता, जो अब घटकर रह गए हैं 23,68,222। हटाए गए नामों में अधिकांश वो लोग शामिल हैं जो लंबे समय पहले अपना घर या शहर छोड़कर अन्य स्थानों पर चुके हैं बस।

3.📰✍️शाहरुख हत्याकांड का खुलासा, बुलंदशहर पुलिस ने महिला समेत 2 आरोपी दबोचे; कोतवाली देहात के भईपुरा रोड मुर्गा फार्म के पास मिला था शाहरुख का शव, हत्याकांड में पुलिस ने स्याना अड्डा व चीलघर तिराहे से अरमान उर्फ अदनान निवासी दोहली व कमरजहां निवासी मुरादपुर को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद, मुख्य आरोपी शादान पहले से जेल में, पूछताछ में रंजिश व बदनामी के डर से हत्या का खुलासा।




4.📰✍️सिकन्द्राबाद क्षेत्र में गरजा बुलडोजर, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने बंचावली में 18 बीघा की दो अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त; बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर धर्मवीर, नरेश चौधरी व अन्य की करीब 10 बीघा तथा झाझर रोड पर कोल्ड स्टोर से पहले प्रवीन प्रधान की लगभग 8 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को मजिस्ट्रेट, पुलिस व होमगार्ड्स की मौजूदगी में किया गया ध्वस्त, कार्रवाई में सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित टीम रही मौजूद।

5.📰✍️ खुर्जा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शक्ति प्रदर्शन, प्रदीप नरवाल बोले- 2027 में यूपी से भाजपा की विदाई तय; खुर्जा स्थित मुंडाखेड़ा चौराहा अमर मैरिज होम में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में कांग्रेस समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए 2027 में भाजपा हटाने का किया दावा, कार्यक्रम में भजनलाल विमल, अमित जाटव, चंद्रपाल एडवोकेट, धर्मेंद्र महावर, फिरोज खान समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कल 11 अप्रैल को पुरानी जेल उपकेंद्र क्षेत्र में 8 घंटे बिजली कटौती; लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई रहेगी बाधित, एई टेक अभिषेक द्विवेदी व जेई टेक द्वारा जारी सूचना में उपभोक्ताओं से पेयजल व आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की गई।

📰✍️बुलंदशहर महोत्सव में ‘मिशन शक्ति’ सम्मान समारोह, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दीप्ति मित्तल रहीं मुख्य अतिथि; बेसिक शिक्षा विभाग के मिशन शक्ति समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल व सचिव सुरेंद्र तिवारी की मौजूदगी में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने दी प्रस्तुति, नारी सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर, रिचा राणा व चिंतन चौधरी ने किया संचालन। कार्यक्रम में स्वाति बालियान, सुनीता मलिक, पूर्णिमा सिंह, धर्मेंद्र सक्सेना, विनय कुमार, डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय रहे मौजूद।


📰✍️कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस बल का निरीक्षण कर खिलाड़ियों को किया सम्मानित; परेड की सलामी लेकर टर्नआउट, शस्त्र संचालन, अग्निशमन अभ्यास, पीआरवी/डायल-112 व नाइट चेकिंग रजिस्टर का किया निरीक्षण, मेरठ जोन की बास्केटबॉल-हैंडबॉल विजेता टीम को किया सम्मानित, मौके पर सीओ नगर प्रखर पाण्डेय व अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।


📰✍️विजिलेंस टीम पर अवैध वसूली के आरोप, बुलंदशहर के वलीपुरा कार्यालय पर भाकियू (टिकैत) का धरना-प्रदर्शन; मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में धरना देकर बिजली चोरी जांच के नाम पर शोषण, फर्जी वीडियो दिखाकर वसूली के लगाए आरोप। औरंगाबाद, लखावटी व पसोली में छापेमारी के बाद मोबाइल नंबर देकर संपर्क कराने पर अवैध वसूली की जताई आशंका।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा के नाबालिग विवाह मामले में पति फरमान खान पर केस, जांच में उम्र 16 वर्ष निकली।

➡️दिल्ली/इंदौर में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में महाकुंभ से चर्चित मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 पाई गई, शादी के समय उम्र करीब 16 वर्ष साबित होने पर अधिवक्ता प्रथम दुबे की याचिका पर महेश्वर थाने में पति फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो समेत धाराओं में केस दर्ज, आईजी अनुराग ने जांच शुरू होने की पुष्टि की।
News Editor: Dharmendra Mittal


