चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ खबर का असर: जिले के स्कूलों में फीस वृद्धि पर सख्ती, 7.23% से ज्यादा बढ़ोतरी पर रोक, छात्रों को किसी भी दुकान से सामान लेने के लिए नहीं किया जाएगा बाध्य; डीएम श्रुति ने स्कूलों को 7.23% से अधिक फीस न बढ़ाने, छात्रों को किसी दुकान से किताब-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य न करने और एनसीईआरटी को प्राथमिकता देने के सभी विद्यालयों को दिए गए निर्देश, उल्लंघन पर 1 से 5 लाख जुर्माना व मान्यता रद्द की चेतावनी, शिकायत हेतु ईमेल जारी, पीड़ित मानव ने पिछले कुछ दिनों से अभिभावकों द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद प्रमुखता से छापी थी खबर।




2.📰✍️बुलंदशहर में बदले एसपी सिटी और एसपी देहात, यूपी में चली आईपीएस और पीपीएस अफसरों की तबादला एक्सप्रेस; पीपीएस अभिषेक प्रताप अजेय होंगे बुलंदशहर के नए एसपी सिटी, कन्नौज से होकर आ रहे हैं ट्रांसफर। आईपीएस अंतरिक्ष जैन होंगे नए एसपी देहात, मेरठ से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं बुलंदशहर। वहीं वर्तमान एसपी सिटी शंकर प्रसाद का मुरादाबाद और एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह का अंबेडकर नगर हुआ तबादला।


3.📰✍️ जिला प्रदर्शनी में रातभर गूंजा मुशायरा; मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया शुभारंभ, देशभर के आए शायरों की सुबह 4 बजे तक गूंजती रहीं ग़ज़लें; निकुंज हॉल में बुधवार देर रात करीब 10:15 बजे राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और समिति उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह ने शमा रोशन कर कुल हिंद मुशायरे का किया शुभारंभ, संयोजक नदीम अख्तर की देखरेख व लखनऊ के नाजिम नदीम फरुख की निजामत तथा प्रो. नवाज देवबंदी की सदारत में मुंबई, सहारनपुर, मेरठ, चंडीगढ़, लखनऊ, मुजफ्फरनगर सहित देशभर से आए शायरों ने ग़ज़ल-नज़्मों से श्रोताओं को सुबह 4 बजे तक रखा बांधे, कार्यक्रम में ठीक-ठाक रही भीड़।




4.📰✍️बुलंदशहर सदर तहसील में लेखपालों का आंदोलन;, एक अधिकारी पर अभद्रता व उत्पीड़न के आरोप; उ.प्र. लेखपाल संघ ने 5 अप्रैल की बैठक में एक अधिकारी पर अभद्र भाषा, मानसिक उत्पीड़न व अत्यधिक कार्यभार के आरोप लगाते हुए जताया विरोध, कहा वर्तमान में लेखपालों पर कार्यों का अत्यधिक दबाव, साथ ही कई लेखपाल एक से अधिक क्षेत्रों का संभाल रहे हैं कार्यभार। आरोप है कि एक्सप्रेस-वे कार्य के दौरान एक लेखपाल के साथ न केवल अपमानजनक व्यवहार किया गया, बल्कि उसे धमकी भी दी गई, माफी व आश्वासन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लेखपाल।


5.📰✍️शहर के मोहल्ला साठा में खूनी संघर्ष; नशे में आरोपी ने किया जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 घायल; आरोप है कि अमित चौहान उर्फ पिंकू ने नशे में गाली-गलौज के विरोध पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, विरोध होने पर परिजनों संग लाठी-डंडे, तलवार, पत्थरों से किया हमला, पालतू कुत्ता छोड़कर काटा, पति-पत्नी व पुत्र गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती, डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर हालात किए काबू, आरोपी पर पहले भी कई मामले व मादक पदार्थ बरामदगी की चर्चा।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️यूपी में कल 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट; विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कल होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया युद्धस्तर पर जारी है रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य, अपडेटेड वोटर लिस्ट चुनावी तैयारियों के लिए मानी जा रही है अहम।

📰✍️प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, लाइसेंस निरस्त करने की मांग; जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूलों पर किताब, यूनिफॉर्म, जूते में कमीशन व अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए की कड़ी कार्रवाई व लाइसेंस निरस्त करने की मांग, कई पदाधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️बुलंदशहर पुलिस का बड़ा काम, 122 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए मार्च में अभियान चलाकर विभिन्न राज्यों से 122 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, करीब 30 लाख कीमत के फोन मिलने पर लोगों ने पुलिस का जताया आभार।


📰✍️बुलंदशहर में आयुक्त की समीक्षा बैठक; मेरठ मंडल आयुक्त भानू चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति व अधिकारियों संग बैठक कर की मतदाता सूची पुनरीक्षण व दावे-आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा, अंतिम प्रकाशन से पहले राजनीतिक दलों को सूचना देने व 5 वर्ष पुराने वाद लंबित न रखने, 1-3 वर्ष पुराने वाद 30 जून तक निपटाने के दिए निर्देश।

📰✍️ओलावृष्टि से 420 किसान प्रभावित, 15 गांवों में 208 हेक्टेयर गेहूं की फसल बर्बाद; खुर्जा तहसील के जटोला, भोजगढ़ी, खुटेना, डावर, गंगाबली, हबीबपुर, हिसोटी, सुरतपुर कला-खुर्द, हिसारा, सुरजवाली, नगलिया उदयभान, ऊंचागांव रसूलपुर, पला व खेड़ा सहित 15 गांवों में ओलावृष्टि, आंधी व बारिश से 208 हेक्टेयर गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त, 420 किसान प्रभावित, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने जल्द राहत राशि देने की बात कही।

📰✍️ शिकारपुर में किसान यूनियन अन्नदाता का प्रदर्शन, फसल नुकसान पर 100% मुआवजे की मांग; राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का शत-प्रतिशत मुआवजा, स्मार्ट मीटर व निजी स्कूलों की लूट पर की कार्रवाई की मांग।

📰✍️ पहासू में सौतेली मां का खौफनाक कृत्य, ढाई साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या; क्षेत्र के गांव सुरजावली में मामूली बात पर सौतेली मां ने ढाई वर्षीय बच्ची की बेरहमी से कर दी पिटाई, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दादरी में भारत विकास परिषद का दायित्व बोध समारोह; नई कार्यकारिणी ने ली शपथ; दादरी के मोहन कुंज धर्मशाला में भारत विकास परिषद शाखा के सत्र 2026-27 का दायित्व बोध व अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित, अध्यक्ष एनके शर्मा, सचिव रविन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग सहित नई टीम ने शपथ ली, मुख्य अतिथि डॉ नीरज कुमार सिंह, वक्ता राजीव गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, मुक्ता अग्रवाल मौजूद, बच्चों को सम्मानित किया गया।

News Editor: Dharmendra Mittal


