29 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ 2 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में हाई अलर्ट; इस दौरान जिले के सभी हनुमान मंदिरों पर होंगे विशेष कार्यक्रम, जिले में प्रस्तावित है 26 शोभायात्राएं और 36 कार्यक्रम, सुरक्षा की दृष्टि से 37 हॉटस्पॉट किए गए हैं चिन्हित, ड्रोन से होगी निगरानी, प्रशासन ने पीस कमेटी व धर्मगुरुओं के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की बैठकें।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ बीती रात शिकारपुर में मस्जिद में इमाम हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट व पथराव, 10 गिरफ्तार; क्षेत्र के ड्ढोरी वाले मोहल्ले स्थित मस्जिद के बाहर मारपीट और पथराव की वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर दर्ज की एफआईआर, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, नियंत्रण में स्थिति, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर।

मामले में एसपी देहात तेजवीर सिंह की बाइट 👇

3.📰✍️वलीपुरा क्षेत्र में भूमाफियाओं पर आम का बाग काटकर अवैध कॉलोनी बसाने का आरोप, डीएम से शिकायत; भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी के आवास के सामने स्थित आम के बाग को काटकर अवैध कॉलोनी विकसित करने का आरोप लगाते हुए उनेदुल्ला खान ने डीएम से‌ की है शिकायत, मामले को हाईकोर्ट में विचाराधीन बताते हुए सत्ता पक्ष के नेता के बेटे समेत कई लोगों पर लगाए हैं आरोप, डीएम ने जांच के दिए निर्देश।

4.📰✍️जिला प्रदर्शनी में बीती रात फीकी रही ओपन स्टेज पर हुई साधो बैंड की प्रस्तुति, दो हफ्ते बाद भी नहीं जुटी भीड़; डीएम श्रुति व सीडीओ निशा ग्रेवाल ने किया शुभारंभ, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह रहे मौजूद, लेकिन कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या रही बहुत कम, अधिकांश कुर्सियां दिखीं खाली, कम भीड़ के बावजूद कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद श्रोताओं को रखा बांधे।

5.📰✍️ शहर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में रोटरी क्लब सिटी ने लगाया वाटर कूलर, अब श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल जल; मुख्य अतिथि प्रदीप अग्रवाल और क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनुराग मित्तल व सचिव अरविंद गर्ग को वाटर कूलर किया समर्पित, इस दौरान अरविंद गर्ग, डॉ सचिन अग्रवाल, अजय गोयल, अमित गर्ग, अजय मित्तल, अजय कंसल, जुगनेश बंसल, दिव्यांशु कंसल सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में लगा रक्तदान शिविर, 47 यूनिट रक्त संग्रह; प्रधानाचार्या सिस्टर प्रीतिका, सिस्टर एलिजाबेथ, सिस्टर मारिया, फादर विनीवर्सल व डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में ब्लड बैंक टीम ने कुल 47 यूनिट रक्त किया संग्रह, शिविर में शिक्षकों, अभिभावकों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

📰✍️ दिल्ली में ‘एशियाज लीडरशिप अवार्ड 2026’ से सम्मानित हुई बुलंदशहर की अधिवक्ता नेहा आजाद; द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित समारोह में नेहा को महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा मामलों में उत्कृष्ट पैरवी के लिए अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा किया गया सम्मानित, नेहा ने यह सम्मान पीड़ित महिलाओं के संघर्ष को बताया समर्पित।

📰✍️रविंद्र नाट्यशाला में ऑटोइम्यून बीमारियों पर राष्ट्रीय सेमिनार, विशेषज्ञों ने बढ़ते मामलों को बताया गंभीर संकेत; अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन व राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन, इस दौरान इन बीमारियों के आयुर्वेदिक उपचार और प्रबंधन पर की गई चर्चा। प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति, डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय, वैद्य ताराचंद शर्मा, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी व संयोजक वैद्य हितेश कुमार कौशिक ने किया उद्घाटन, कार्यक्रम में डॉ. अशोक द्विवेदी, डॉ. जगन्नाथ हर्यन, डॉ. अलख प्रकाश, डॉ. मंसूर अहमद, डॉ. सुरभि बंसल सहित कई लोग रहे मौजूद।

📰✍️ शहर के प्रेमनगर डीएम रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में महामंत्र जाप के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित; सुबह हनुमान चालीसा पाठ से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, जिसके बाद एकादशी पूजन, अखंड संकीर्तन, अखंड हनुमान चालीसा व अखंड सुंदरकांड पाठ कराया गया,  श्री रामलला बांके बिहारी सेवा समिति ट्रस्ट ने किया कार्यक्रम का आयोजन।

📰✍️अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; गृह क्लेश में जहर खाकर जान देने की लगाई जा रही है आशंका, उपचार के दौरान मौत, डेढ़ साल पहले गांव निवासी ऋषिपाल से हुई थी पूजा की शादी, चार माह का है बच्चा, मायके पक्ष की सूचना पर  मामले की जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️स्याना क्षेत्र में  गढ़-स्याना रोड स्थित बरौली क्षेत्र में हाईवे पर स्टंटबाजी, कार की छत पर बैठे युवकों का वीडियो वायरल; दो स्कॉर्पियो कारों की छत पर बैठे आधा दर्जन युवक हाईवे पर हुड़दंग व डांस करते आए नजर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  कार्रवाई की तैयारी में पुलिस।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद के लालकुआं इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू।

➡️ गाजियाबाद के लालकुआं स्थित साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में आजाद ऑयल एक्सपेलर कंपनी की प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई, आग ने तेजी से विकराल रूप लेकर पास की नारियल पैकिंग फैक्ट्री को भी चपेट में लिया, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, सीएफओ राहुल पाल के अनुसार सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: