27 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण, पीएम दौरे से पहले हाईअलर्ट; पीएम दौरे से पहले एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश सिंह संग चोला -ककोड़ -झाझर से जेवर तक किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। उद्घाटन से पहले भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में बैठक, अधिकाधिक भीड़ जुटाने पर जोर।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने की खबर, गैस एजेंसियों पर सिलेंडर को लेकर मारामारी; स्याना अड्डा व पुराना काली नदी पुल के पास पेट्रोल पंपों पर फ्यूल खत्म, वलीपुरा पंप पर सामान्य पेट्रोल भी समाप्त, ड्राई पंपों से अन्य पंपों पर बढ़ा दबाव। वहीं, गैस सिलेंडर में भी चल रही कालाबाजारी, एजेंसी संचालक व हॉकरों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं के नाम पर हो रही फर्जी बुकिंग व डिलीवरी, बिना गैस लिए मैसेज मिलने से लोग परेशान, 25 दिन से किल्लत के बीच शहर के शहर के पुराने जेल मैदान में ब्लैकिंग की चर्चा।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ देर रात स्कूलों की छुट्टी के आए आदेश, बीएसए के छुट्टी के मैसेज के बाद भी रामनवमी पर खुले निजी स्कूल; जनपद के कई स्कूलों ने शासन आदेशों की उड़ाई धज्जियां, अधिकांश निजी स्कूल रहे संचालित, शासन के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी से अभिभावकों में नाराजगी।

3.📰✍️पहासू नगर पंचायत अध्यक्ष पति अजमल छोटे व ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत; पहासू निवासी पूर्व चेयरमैन व वर्तमान अध्यक्ष पति अजमल छोटे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लखनऊ, रास्ते में उन्नाव के पास भीषण हादसे में उनकी और ड्राइवर की हो गई मौत, खबर मिलते ही कस्बे में शोक।

4.📰✍️ टॉफी चोरी के शक में पिता बना हैवान, नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में 12 वर्षीय बेटी की पिता ने पीट-पीटकर की हत्या; ग्राम रतनपुर में पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू ने परचून दुकान से टॉफी का डिब्बा लाने के शक में बेटी पूजा (12) को डंडों से बेरहमी से पीटा जिससे उसकी हो गई मौत, बचाने आई मां आरती भी हुई घायल, घर बंद कर फरार हुआ आरोपी पिता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज तलाश की शुरू।

5.📰✍️ पहासू थाने पर धरना प्रदर्शन मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 17 पर मुकदमा, पहासू थाने पर जाम का आरोप; शिकारपुर रोड पर ट्राला जाम व शाहिद की हिरासत के विरोध में पहासू थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जियाउर्रहमान सहित 11 नामजद व 6 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, जियाउर्रहमान ने कार्रवाई को बताया मनमानी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा, कन्या पूजन के साथ व्रत सम्पन्न, घर-घर में जिमाए गए कन्या लांगुर; मां के दर्शन करने मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, खुर्जा स्थित नवदुर्गा शक्ति मंदिर में मां सिद्धिदात्री का सजा दरबार, शहर में देवी मंदिर, महाकाली, शीतल गंज, साठा, राजराजेश्वर, नर्मदेश्वरधाम व मनसा देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर की पूजा- अर्चना, उसके बाद कन्या लंगूरों को लगाया भोग, रात में निकली शोभायात्रा।

📰✍️श्रीराम जन्मोत्सव पर 151 दीपों से जगमगाया शहर के लाल तालाब स्थित शिव मंदिर, भजनों पर झूमीं महिलाएं; मंदिर में महिला मंडल ने 151 दीप जलाकर  मनाया श्रीराम जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन व नृत्य के साथ पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना। इस अवसर पर चित्रा मित्तल, शकुंतला बंसल, दीपाली, सुधा गुप्ता, रेनू अग्रवाल, हिरदेश गुप्ता, कुसुमलता, शोभा शर्मा, किरन शर्मा, उषा गोयल, कमलेश, मंजू, राजकुमारी, सीमा गुप्ता, अलका, सुषमा गुप्ता, वर्षा शर्मा व जैन बहन सहित अनेक महिलाएं रहीं उपस्थित।

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र में इको-कार भिड़ंत में 5 साल के मासूम केशव की मौत, 7 घायल; सीएचसी भेजे गए 7 घायल, शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस जांच में जुटी।

📰✍️ईरान की मदद को आगे आईं मुस्लिम महिलाएं, शहर के ऊपरकोट इमामबाड़ा में कैंप लगाकर दान किए नकदी और गहने; तीन दिवसीय कैंप में महिलाओं ने सोने-चांदी के गहने, बच्चों ने गुल्लक व पुरुषों ने नकदी देकर की ईरान की आर्थिक मदद, कैंप में प्राप्त हुई राशि से मेडिकल उपकरण खरीदकर भेजे जाएंगे ईरान।

📰✍️ सेवा भारती ने महानवमी पर किया कन्या लांगर पूजन; टांडा बस्ती में कन्याओं का पूजन कर कराया गया ‌भोजन, कार्यक्रम में संजय गर्ग, कृष्ण गोपाल, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग व मातृशक्ति रही मौजूद।

📰✍️शिकारपुर के सलेमपुर- शिवाली मार्ग पर जलभराव से 20 गांव प्रभावित, जर्जर सड़क से लोगों का निकलना दूभर; सलेमपुर से शिवाली मार्ग पर टूटी सड़क व जलभराव से 15-20 गांवों के लोग परेशान, मेरठ-बदायूं हाईवे से जुड़ा अहम मार्ग होने के बावजूद शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ सीतापुर में 69 वर्षीय डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत; शहर कोतवाली क्षेत्र के बट्सगंज निवासी चिकित्सक राजेन्द्र चौधरी ने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर पत्नी मौजूद, पुलिस कारणों की जांच में जुटी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: