चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ टॉप न्यूज: रामनवमी पर यूपी में 2 दिन का अवकाश घोषित; योगी सरकार ने 26 मार्च के साथ अब 27 मार्च को भी सरकारी छुट्टी का किया ऐलान, पहले केवल गुरुवार 26 मार्च की ही थी छुट्टी, अब सैटरडे संडे ऑफ वालों को चार दिन का मिलेगा लॉन्ग वीकेंड।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर में 18 बीघा अवैध कॉलोनियों पर गरजा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर; प्राधिकरण की टीम ने बहलीमपुरा दुर्गापुरम प्रथम रेलवे रोड पर सुशील कुमार शर्मा और विजय कुमार एडवोकेट की 11 बीघा तथा शिकारपुर बाईपास रोड स्थित राधानगर व शास्त्री नगर के सामने पंकज वर्मा, दीपक वर्मा व रविन्द्र की 7 बीघा में विकसित अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, कार्यवाही से अवैध कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप, सचिव ज्योत्सना यादव ने चेतावनी देते हुए कहा बिना मानचित्र स्वीकृति ना कराएं कोई निर्माण।

🎇 शहर के मोतीबाग स्थित LG Best Shop – Chandra Electronic and Furniture के 3 साल पूरे, थर्ड एनिवर्सरी के मौके पर कल 26 मार्च को शोरूम पहुंचकर सेलिब्रेशन के साथ आकर्षक ऑफरों का उठाएं लाभ।


2.📰✍️शहर के यमुनापुरम स्थित बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्यारे लाल जाटव के डिपार्टमेंटल स्टोर पर रेड मारने पहुंचे फर्जी खाद्य अफसर, भीड़ ने जमकर की धुनाई; आज दोपहर दो युवक कार से पहुंचकर खुद को खाद्य विभाग अधिकारी बताकर करने लगे जांच, बातचीत से शक होने पर स्टोर मालिक ने आईकार्ड मांगा तो घबराकर भागने लगे दोनों, मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर लिया पकड़ और जमकर की पिटाई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर किया गिरफ्तार।

जिला प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों की सूची


3.📰✍️ भाकियू अराजनीतिक के किसानों का अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र; चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में भाकियू अराजनीतिक के किसानों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर गंगा एक्सप्रेसवे मुआवजा बढ़ाने, गन्ना तौल कटौती रोकने, फसल मुआवजा, झूठे मुकदमे वापसी, स्मार्ट मीटर बंद समेत रखीं कुल 8 मांगें, किसानों ने कहा मांगें पूरी न होने पर किया जाएगा बड़ा आंदोलन। इस दौरान नरेंद्र राव, सर्वेश कुमार, सतेंद्र शर्मा, संजय चौधरी, राहुल चौधरी, प्रेम शर्मा, मोहित शर्मा, शैतान सिंह, चमन सिंह, कुलदीप चौधरी, भूरा ट्रेलर, अमित चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, पप्पू चौधरी, सुनील सिंह, छोटू चौधरी रहे मौजूद।




4.📰✍️भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस पर कवि सम्मेलन, ओजपूर्ण रचनाओं से गूंजा शहर का मोतीबाग इलाका; मोतीबाग स्थित हिन्दी साहित्य परिषद में राष्ट्र चेतना मिशन ने कवि सम्मेलन किया आयोजित, मुख्य अतिथि सीएफओ प्रमोद शर्मा व अध्यक्ष योगगुरू नरेन्द्र बंसल ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ, हरित तोमर ने किया संचालन। इस दौरान पूजा शुक्ला, विकास विजय त्यागी, डॉ. सुदेश यादव, डॉ. स्वदेश यादव, देवेंद्र देव आदि कवियों ने दी प्रस्तुति, कार्यक्रम के अंत में हेमंत सिंह, मयूर अग्रवाल, गौरव गर्ग ने कवियों को किया सम्मानित।


5.📰✍️खुर्जा गैस एजेंसी हंगामा कांड में कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण में भेदभाव को लेकर हंगामा व अभद्रता के वायरल वीडियो पर हुआ एक्शन, एजेंसी संचालक द्वारा तहरीर न देने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, मामले में कार्यवाही करते हुए नीटू यादव, रवि, सूरज, रामेश्वर दयाल व सचिन को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह व एसआई अंकित शर्मा रहे शामिल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जिला प्रदर्शनी में बदहाल साउंड सिस्टम से फ्लॉप हो रहे कार्यक्रम; ओपन स्टेज पर फीकी पड़ रही प्रस्तुति, आवाज स्पष्ट न होने से दर्शक कार्यक्रमों से बना रहे हैं दूरी, कार्यक्रम निर्धारण में भी दिख रही विविधता की कमी, समिति सदस्यों से बिना चर्चा तय किए जा रहे कार्यक्रम, मंच संचालन भी नहीं संतोषजनक, कम भागीदारी व जागरूकता के अभाव से आयोजक भी चिंतित।

📰✍️गुलावठी में पुलिस के हत्थे चढ़ा किशोर से कुकर्म के प्रयास में 2 महीने से फरार मदरसा शिक्षक; पास्को एक्ट में पिछले दो महीने से वांछित था मदरसा शिक्षक कारी अल्ताफ, जिसकी तलाश में लगातार पुलिस दे रही थी दबिश, पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा, लगातार तलाश के बाद पकड़ा गया आरोपी।




📰✍️बेलोन मेले में दर्दनाक हादसा, बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; बेलोन गांव में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान फिरोजाबाद के मिर्जानगर निवासी सीमा पत्नी मिलू लाल सुबह शौच के लिए खड़ी बसों के पीछे गईं, तभी रिवर्स ले रही बस ने दिया कुचल, मौके पर मौत, बस व चालक हिरासत में।



📰✍️डिबाई कस्बे में बीच सड़क चले घूंसे-लात, दो युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल; वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे पर लगातार घूंसे बरसाता दिखा जबकि आसपास खड़े लोग देखते रहे तमाशा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी में बदलेगा मौसम, 27–29 मार्च के बीच बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में उतार-चढ़ाव।
➡️लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार 27 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की शुरुआत होकर 29 मार्च तक प्रदेशभर में बारिश की संभावना, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट व बदलाव के संकेत, प्रभाव धीरे-धीरे पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा।
News Editor: Dharmendra Mittal


