चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में ‘जहर बना कुट्टू का आटा’, नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से तीन दर्जन से अधिक लोग पड़े बीमार, मिलावटखोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी; बीती रात शहर के अलग-अलग इलाकों से एक के बाद एक 39 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर पहुंचे जिला अस्पताल, इस खबर को सुन प्रशासनिक महकमें में मच गया हड़कंप, डीएम के आदेश पर फूड सेफ्टी विभाग की टीमों ने शहर में स्याना अड्डा, अनूपशहर रोड, शिकारपुर बाईपास व फतेहगंज मंडी सहित कई दुकानों-गोदामों पर शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी, करीब 400 किलो माल सीज, भरे गए 10 सैंपल।
➡️इन स्थानों पर की गई छापेमारी: फतेहगंज मंडी स्थित उमेश चंद एंड संस फर्म से कुट्टू के नमूने लेकर 350 किलो माल किया गया सीज। जांच के दौरान स्याना अड्डा स्थित गधुसूदन ट्रेडिंग कम्पनी, अनूपशहर रोड स्थित वासु किराना स्टोर, शिकारपुर बाईपास स्थित शिवम प्रोविजन स्टोर, भूड़ चौराहे के पास सुन्दर किराना स्टोर व नौशाद अली की दुकान सहित अन्य स्थानों से एकत्र किए गए नमूने।
➡️छापेमारी टीम: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी, अनिल कुमार कौशल, महेश कुमार, कमलेश कुमार, हरेन्द्र कुमार, राम मिलन राना, मनीषा शर्मा व बिहारी लाल शुक्ला कार्रवाई में रहे शामिल।



2.📰✍️ चांद का हुआ दीदार, कल मनाई जाएगी बुलंदशहर सहित पूरे भारत में ईद; कल सुबह 8:00 बजे शहर के ईदगाह में पढ़ी जाएगी ईद उल फितर की नमाज, इससे पहले आज अलविदा नमाज शांतिपूर्ण हुई संपन्न। ईदगाह और मस्जिद की बाउंड्री के अंदर ही पढ़ी जाएगी नमाज, खुले में नमाज पर सख्ती, सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात।

3.📰✍️बारिश से नुमाइश मैदान में भरा पानी, जलमग्न हुआ ओपन स्टेज मैदान; जगह-जगह पानी भरने से पूरे मैदान में फैल गई है कीचड़, आयोजकों को बदलना पड़ा कार्यक्रम स्थल, आज रात होने वाले ओपन स्टेज के कार्यक्रम अब निकुंज हाल में होंगे आयोजित, आज दिन में होने वाली नवाचार प्रदर्शनी भी बारिश और कीचड़ की वजह से हो गई रद्द, आगे के कार्यक्रमों में भी आयोजकों को करना पड़ सकता है बदलाव।




4.📰✍️बेमौसम आंधी-तूफान और अब बरसात से जनपद के किसानों की भी बढ़ी मुश्किलें, गिरा गेहूं, भीगी सरसों; रातभर बूंदाबांदी व तेज हवाओं ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, कई जगह गेहूं गिरी, भीगी कटी हुई सरसों, रुकी आलूकी खुदाई, मटर और चने को भी नुकसान की आशंका। पहले ही मंदी से परेशान हैं किसान, अब यह बारिश किसानों के लिए लेकर आ गई नई आफत।

5.📰✍️भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व नामित सभासदों का स्वागत समारोह आयोजित; जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और नियुक्ति पत्र सौंपकर किया सम्मानित, विकास चौहान ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवा, अनुभवी व महिला शक्ति के संतुलन से गठित की गई है टीम, यह टीम संगठन को करेगी मजबूत। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित विधायक देवेंद्र लोधी, प्रदीप चौधरी, सीपी सिंह व मीनाक्षी सिंह रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा; बारिश के बीच भी शहर के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की दिखी भीड़, लोगों ने व्रत रख की पूजा अर्चना।

📰✍️सीएम डैशबोर्ड में फरवरी में 55वें स्थान पर बुलंदशहर, डीएम ने लगाई फटकार; 67 परियोजनाओं में 33 पूरी, 21 समय सीमा में, 12 विलंबित, 1 शुरू ही नहीं हुई, डीएम श्रुति ने बैठक कर परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने और शून्य प्रगति वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी, इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, डीडीओ सुभाष नेमा समेत अधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️बुलंदशहर में 1–15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों पर सख्ती, बिना फिटनेस-बीमा वाले पर होगी कार्रवाई; एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा के कहा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अनफिट, ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जायेगी कार्रवाई, स्कूलों को समय पर फिटनेस कराने की सलाह।

📰✍️बुलंदशहर पंचायत वोटर लिस्ट से हटे 1.40 लाख डुप्लीकेट नाम, अब 21.69 लाख मतदाता; 16 ब्लॉक की 946 ग्राम पंचायतों में बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन के बाद हटाए गए 1,40,627 नाम, 15 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन।

📰✍️बुलंदशहर में व्यापारियों को राहत, 100 रुपए में आजीवन लाइसेंस, सीमा 12 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़; 1 अप्रैल 2026 से खाद्य कारोबारियों को सस्ता लाइसेंस व आजीवन मान्यता, बार-बार नवीनीकरण खत्म, सरकार के फैसले से लाखों व्यापारियों को लाभ।

📰✍️जहांगीराबाद में ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत; खालौर स्टेडियम के पास आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौत, सड़क पर गिरे सीमेंट बोरे, यातायात बाधित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे।

📰✍️अहमदगढ़ पुलिस ने 1100 नशे की गोलियों संग युवक दबोचा; खुसरूपुर चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, क्षेत्र में नशा फैला रहा था आरोपी, अवैध शस्त्र मामलों में भी पहले भी जा चुका जेल, मुकदमा दर्ज।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दादरी में एन.के. शर्मा बने भारत विकास परिषद अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित; होली चाइल्ड एकेडमी के एन.के. शर्मा 2026-27 सत्र के चुने गए अध्यक्ष, रविन्द्र गोयल सचिव, संजय गर्ग बने कोषाध्यक्ष, डॉ. अजय गुप्ता की मौजूदगी में हुआ चुनाव।

📰✍️आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो, नवरात्रि दर्शन से लौट रहे एक ही परिवार के 5 की मौत, 3 घायल; थाना चित्राहाट क्षेत्र में रात 11 बजे इटावा से कैलादेवी दर्शन कर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, हादसे में कांता प्रसाद, बेटे देवेंद्र, बहू सीमा, पोती आराध्या व नाती ऋषि की मौत, आदित्य, रश्मि व अवनीश घायल, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर निकाला बाहर।
News Editor: Dharmendra Mittal


