चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शुरू हुई शहर की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने फीता काटकर किया शुभारंभ; बैंड की मधुर धुनों के बीच फीता काटकर, पूजा-अर्चना कर तथा शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर किया गया शुभारंभ, इस वर्ष प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में दुकानें व झूले बने आकर्षण का केंद्र। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह व अनिल शर्मा, डीएम श्रुति, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम न्यायिक भरत राम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रदर्शनी समिति सदस्य रहे मौजूद।




2.📰✍️शहर के मुख्य बाजार अंसारी रोड स्थित मैक्स फैशन शोरुम में ताला तोड़कर चोरी, गल्ले से 3.18 लाख नकदी लेकर फरार चोर; शोरुम मालिक पंकज अग्रवाल के मैक्स फैशन शोरुम में देर रात अज्ञात चोरों ने तोड़ा ताला, गल्ले में रखे 3 लाख 18 हजार रुपये चोरी कर हो गए फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की शुरू।


3.📰✍️ जिला अस्पताल के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को मिलीं खामियां ही खामियां, मरीजों की शिकायतों पर अधिकारियों को लगाई फटकार; सदर विधायक प्रदीप चौधरी के साथ बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना, निरीक्षण के दौरान मरीजों ने की डॉक्टरों द्वारा ठीक से जांच न करने, बाहर से दवाइयां लिखने और दुर्व्यवहार की शिकायत, जिसपर मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, सेवाओं में तत्काल सुधार और बाहर से दवाइयां लिखने पर रोक लगाने के दिए निर्देश।



4.📰✍️बुलंदशहर जिला जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, जेल प्रशासन पर उठे सवाल; जेल परिसर में गैर इरादतन हत्या के मामले में 3 मार्च 2026 से बंद सिकंदराबाद निवासी बंदी 32 वर्षीय मैजुद्दीन की आज हार्ट अटैक से हो गई मौत, जेल में 5 दिन के भीतर यह दूसरी और पिछले 6 महीनों में आधा दर्जन बंदियों की मौत होने से जेल प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं सवाल, बीते दिनों अधिवक्ताओं ने भी न्यायाधीश से की थी जेल अधीक्षक की शिकायत।

5.📰✍️यूजीसी एक्ट के विरोध में बुलंदशहर में प्रदर्शन, डीएवी तिराहे से काला आम तक रैली निकाल पीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन; क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज व विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने यूजीसी एक्ट के विरोध में निकाली रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्ट को ‘काला कानून’ बताकर की वापस लेने की मांग, प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन, इस दौरान किसान नेता ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कौशिक, व्यापारी नेता अनिल देशभक्त, रविन्द्र गोयल, सर्वेश गुप्ता व ठाकुर पृथ्वीराज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️गांव-शहर में गैस बुकिंग नियम अलग होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने उठाई आवाज; जियाउर्रहमान ने गैस एजेंसियों पर जाकर उपभोक्ताओं व संचालकों से बातचीत कर जानीं समस्याएं, कहा शहरों में 25 दिन व गांवों में 45 दिन बाद गैस बुकिंग की व्यवस्था ग्रामीणों के साथ है भेदभाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र भेजकर की गांव-शहर दोनों में हर 20 दिन में गैस बुकिंग की सुविधा लागू करने और एजेंसियों पर पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग।

📰✍️विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर योजना की ग्रीन बेल्ट में विकसित ‘महर्षि वन’ पार्क का राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया लोकार्पण; लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्र में 2.76 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हुआ है ‘महर्षि वन’ पार्क, पार्क में 7 ध्यान कुटियां, सप्त ऋषि व ब्रह्म ऋषियों की 12 प्रतिमाएं, दो जल सरोवर, योग अभ्यास स्थल, हरित विकास व प्रकाश व्यवस्था की बनाई गई हैं विशेष सुविधाएं । इस दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर व सचिव ज्योत्सना यादव रहे मौजूद।


📰✍️थाना अरनिया क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अभिषेक राघव की हथियारों के साथ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; सोशल मीडिया आईडी से पिस्टल की गोलियों से “राघव” लिखी फोटो और तमंचा-पिस्टल की तस्वीरों के साथ “नया स्टॉक आ चुका है” जैसे कैप्शन वायरल होने से मचा हड़कंप, बताया जा रहा है कि आरोपी पहले लूट के मामले में जा चुका है जेल, हाल ही में हथियार तस्करी में भी गया था पकड़ा, आरोपी व उसके भाई की आईडी से पोस्ट वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस।


📰✍️स्याना के चांदपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल मेरठ रेफर; हादसे में किरण पत्नी छत्तर उम्र 42 वर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि ममता पत्नी धर्मेंद्र सिंह उम्र 37 वर्ष व 5 वर्षीय कुश पुत्र ललित मलबे की चपेट में आकर हो गए घायल, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ हायर सेंटर किया गया रेफर, घटना के बाद परिजनों में मचा हाहाकार।

📰✍️जनगणना-2027 की तैयारी तेज, डायट बुलंदशहर में फील्ड ट्रेनर्स के तृतीय बैच का प्रशिक्षण शुरू, मोबाइल ऐप से डेटा संकलन की दी गई जानकारी; एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने जनगणना को विकास योजनाओं की आधारशिला बताते हुए प्रतिभागियों से पारदर्शिता व जिम्मेदारी से कार्य करने का किया आह्वान, मास्टर ट्रेनर्स डॉ० ललित यादव व उमेश कुमार ने सर्वे प्रक्रिया व मोबाइल ऐप के प्रयोग की दी जानकारी, नोडल स्वाति गोयल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ओडिशा के कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर यूनिट में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 झुलसे; घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने कई मरीजों को परिसर के नए भवन में शिफ्ट किया, आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी अस्पताल पहुंचे, हालात का जायजा लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रभावित मरीजों के इलाज में कोई बाधा न आने के निर्देश दिए।
News Editor: Dharmendra Mittal


