10 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में गैस बुकिंग ठप, सिलेंडर डिलीवरी में लग रहा एक सप्ताह, पेट्रोल पंपों पर भी बढ़ीं कतारें; उपभोक्ताओं के अनुसार ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत, सामान्य 2–3 दिन की जगह करीब एक सप्ताह में मिल रहा सिलेंडर, पेट्रोल पंपों पर भी दिखीं वाहनों की लंबी लाइनें, लोग संभावित युद्ध स्थिति को बता रहे कारण, जिला पूर्ति अधिकारी से फोन पर नहीं हो पा रहा संपर्क।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️गर्मी के बीच एक बार फिर अचानक घने कोहरे ने चौंकाया बुलंदशहर, सुबह 4 बजे से कई इलाकों में कम हुई विजिबिलिटी; मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अचानक कई स्थानों पर छाया घना कोहरा, तेज गर्मी के बीच मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग हैरान, सड़कों पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, इससे पहले शनिवार और रविवार को भी जिले में देखा गया था ऐसा ही कोहरा।

3.📰✍️पहासू श्मशान घाट से 12 साल से रह रहे बिन्नामी बाबा संदिग्ध हालात में लापता; अलीगढ़ निवासी बिन्नामी बाबा के कमरे में खून के धब्बे मिलने से मचा हड़कंप, श्मशान घाट से काली नदी की ओर खून के निशान व जानवर के पैरों के मिले निशान, मौके से जानवर के दांत बरामद जबकि बाबा का कुत्ता मिला बेहोश, सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसएसपी पहुंचे, हत्या या हादसे समेत सभी एंगल से जांच जारी।

4.📰✍️खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहे पर उधार मांगने पर चिकन शॉप संचालक से मारपीट, दो भाइयों पर 5000 रुपये लूटने का आरोप; देर शाम दुकान बंद करते समय चिकन शॉप संचालक खलील खान से विकास ने 200 रुपये मांगे, पहले से 2000 रुपये उधार होने पर मना करने पर गाली-गलौज के बीच भाई सुधीर के साथ मिलकर की मारपीट, पीड़ित ने जेब से 5000 रुपये लूटने का भी लगाया आरोप, पुलिस ने घायल खलील को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर शुरू की जांच।

5.📰✍️  जहरीली अपमिश्रित शराब बनाने वाले 6 तस्कर गिरफ्तार, स्वाट टीम व छतारी पुलिस का बड़ा खुलासा; पुलिस ने कार्रवाई कर संजय कुमार, कौशेन्द्र कुमार, नितिन यादव, विशाल यादव, अक्षत शर्मा  तथा सोनू को किया गिरफ्तार। कब्जे से 35 लीटर अपमिश्रित शराब, मिस इंडिया मार्का के 24 पव्वे, 200 लीटर केमिकल, 1430 रैपर, फर्जी बारकोड स्टीकर, पैकिंग मशीन, 33 कार्टून, शराब बनाने के उपकरण तथा छोटा हाथी वाहन, अल्टो व फ्रोंक्स कार बरामद, आरोपी पानी में केमिकल व रंग मिलाकर नकली शराब बनाकर फर्जी रैपर-बारकोड लगाकर वाहनों से ठेकों व अन्य स्थानों पर करते थे सप्लाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में दो अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, सिकंदराबाद हाईवे व शिकारपुर चीखल मोड़ पर हुई घटनाएं; सिकंदराबाद के भटपुरा कट पर सड़क पार करते समय गांव गफूरगढ़ी निवासी नेमवती की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, वहीं शिकारपुर के चीखल मोड़ के पास खंडवाया निवासी विनीत पुत्र नरेंद्र शर्मा की बाइक को पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर, दोनों मामलों में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

📰✍️अनूपशहर के गांव तोरई में बारात निकलने से पहले रुका बाल विवाह, चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम की कार्रवाई में नाबालिग दूल्हे की शादी टली; चाइल्ड लाइन इंचार्ज अभिषेक यादव को सरकारी पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद पुलिस के साथ गांव तोरई में छापेमारी, सजधज कर नोएडा जाने को तैयार दूल्हे की मार्कशीट जांच में उम्र 18 वर्ष से कम निकली, टीम ने मौके पर ही बारात रुकवाकर परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम में कार्रवाई की चेतावनी दी।

📰✍️खुर्जा शीतला माता मेले में आरएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था, श्रद्धालुओं को लाइन में लगवाकर कराए दर्शन व रखी स्वच्छता; माता घाट स्थित मंदिर पर शीतला सप्तमी मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा नगर के स्वयंसेवकों ने अनुशासन व सेवा भाव से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कर दर्शन कराए, परिसर व आसपास सफाई बनाए रखी और लगातार मार्गदर्शन कर मेले की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

📰✍️बीबीनगर पुलिस ने 3 शातिर चोर दबोचे, 25 हजार नकद, कॉपर तार, चाकू व चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद; ग्राम सठला के पास से हिंगवाड़ा निवासी रोहित कुमार व जवासा निवासी गौरव और मनीष गिरफ्तार, पुलिस के अनुसार 24 जनवरी को तिबड़ा में किसान की ट्यूबवेल से कॉपर तार और 17 फरवरी को केशोपुर सठला में किराना दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी चोरी की थी, पूछताछ के बाद बरामदगी की गई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान को 26 शर्तों के साथ अनुमति; 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यक्रम को देर रात अफसरों की बैठक के बाद मंजूरी, पुलिस अधिकारियों व एलडीए स्मारक समिति की मौजूदगी में फैसला, आशियाना स्थित पासी किला चौराहे के पास सांस्कृतिक स्थल पर होगा आयोजन, शर्तों के उल्लंघन पर अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: