चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
HAPPY HOLI
✍️“बुरा ना मानो होली है” – यह बोलकर मर्यादा ना करें पार ~ प्रेम,भक्ति और संयम के साथ मनाएं रंगों का त्यौहार। “रंग लगाओ, पर चरित्र पर दाग मत लगाओ।”
सुनिए प्रेमानंद जी महाराज का यह छोटा सा वीडियो- होली पर शराब, मांस और पराई स्त्री पर गलत नजर से दूर रहने की दी सलाह।
कृपया यह वीडियो नया है पुराना है यह सोचने और समझने में टाइम वेस्ट ना करें, भावनाओं को समझें।
आप सभी को होली की शुभकामनाएं। 🙏
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ होली से एक दिन पहले कप्तान का शहर में पैदल मार्च, शराब पीकर हुड़दंग काटने वालों की नहीं खैर; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आज शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों से की सुरक्षित होलिका दहन करने की अपील, तत्काल 112 यह संबंधित थाने में दें अफवाह फैलाने वालों की सूचना। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश, ड्रिंक एंड ड्राइव वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, इस दौरान सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय भी साथ रहे मौजूद।



2.📰✍️ डॉक्टर अपॉइंटमेंट ऐप बना जाल, दंपती के खातों से 18.61 लाख की साइबर ठगी, अनूपशहर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज; क्षेत्र निवासी पुनीत गर्ग ने 1 दिसंबर 2025 को गूगल पर ‘डॉ. नकुल’ सर्च कर मिले नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें ‘Dr Appointment’ नामक ऐप डाउनलोड कराया गया, जिसके बाद ठगों ने उनके खाते से 19 से 26 फरवरी के बीच उनके और उनकी पत्नी नेहा गर्ग के खाते से कुल 18.61 लाख लिए निकाल, ठगी का पता चलने पर दंपति के उड़े होश, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

3.📰✍️ अनूपशहर क्षेत्र में शादी में न ले जाने पर 12 वर्षीय छात्रा ने दी जान; अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कारोंजी में शनिवार दोपहर की घटना, कक्षा आठ में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा परिजनों द्वारा रिश्तेदारी की शादी में साथ न ले जाने पर नाराज होकर घर के कमरे में कुंदे से गई लटक, देर तक बाहर न आने पर परिजनों को घटना का चला पता, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के भय से बिना बताए किया अंतिम संस्कार।



4.📰✍️ शहर के कृष्णा नगर स्थित बालाजी दरबार में सीता-राम भगवान की मूर्ति स्थापना, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु; विधिवत पूजा पाठ के साथ संपन्न हुई मूर्ति स्थापना, महंत स्वामी परमदेव महाराज ने कहा भगवान सीताराम का आगमन भक्तों के लिए होगा कल्याणकारी, अंत में भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन, कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह सहित धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारी और सनातन प्रेमियों ने पहुंचकर धर्म लाभ किया अर्जित।


5.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के राजपुरा के पास पुलिस ने पकड़ा गांजे का जखीरा; पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम गांजा संग नशे के सौदागर सीतापुर निवासी व वर्तमान में रजपुरा में रह रहे अजीत उर्फ दादू को किया गिरफ्तार, करीब 70000 रुपए बताई जा रही है गांजे की कीमत, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर की मोतीबाग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भजन संध्या व फागुन महोत्सव, भक्ति की हुई वर्षा; इस अवसर पर सजाई गई राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां, फूलों की होली ने माहौल को बना दिया उल्लासपूर्ण, भजन-कीर्तन के बीच झूमते नजर आए श्रद्धालु, महिला मंडल की सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की दीं शुभकामनाएं, कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की रही उपस्थिति।


📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र के बड़ा बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने किया शुभारंभ; कार्यक्रम में चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, जिला मंत्री अरविन्द दीक्षित, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, पिंकी बोरा, आनंद जैन, नवीन गुप्ता, नरेंद्र सैनी, सचिन शर्मा, सोनू शर्मा, मनोज कुमार, गौरव भाटिया रहे मौजूद।


📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी का अलका मोटल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह; अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की अगुवाई व अजय गोयल, नवीन गर्ग, अरविंद गर्ग, दिवांशु कंसल के संयोजन में हुआ आयोजन, कार्यक्रम में राधा-कृष्ण झांकी, लठमार होली, फूलों व लड्डू मार होली रहे आकर्षण, महिलाओं-बच्चों ने गुलाल उड़ाकर लिया आनंद, सभी सदस्यों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को होली की दीं शुभकामनाएं।


📰✍️खुर्जा में राजपूत स्वर्णकार समाज का होली महोत्सव, राधा-कृष्ण फूलों की होली व संकीर्तन बना आकर्षण; श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज खुर्जा द्वारा आयोजित महोत्सव में राधा-कृष्ण की फूलों की होली व श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल के भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय, अध्यक्ष रवि वर्मा (हैप्पी) ने प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया, सचिव शैलेंद्र सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

➡️राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बुलंदशहर के 195 छात्र चयनित, कक्षा 9-12 तक मिलेगी 1000 रु प्रतिमाह; परीक्षा में 4100 से अधिक प्रतिभागियों में से जनपद को आवंटित 199 सीटों में 195 पर चयन, 4 सीटें एसटी वर्ग से आवेदन न मिलने पर रिक्त, चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा चार वर्ष तक प्रतिमाह 1000 रुपये, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कंपोजिट विद्यालय टिटौटा जहांगीराबाद से 11 चयन, बिसुंधरा से 7, शेरपुर सिकंदराबाद व पीपाला अगौता से 5-5, कैथाला गुलावटी से 4, जिलाधिकारी श्रुति व बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय ने दी बधाई।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️तेहरान में बड़ा दावा; सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की हमलों में मौत की पुष्टि, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित।
➡️ईरान की सरकारी मीडिया ने 1989 से सर्वोच्च धार्मिक व राजनीतिक नेता रहे अयातुल्लाह अली खामेनेई की हालिया हमलों में मौत की पुष्टि की, हमलों को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई बताया जा रहा, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद व्यवस्था के सबसे प्रभावशाली चेहरे रहे खामेनेई की मृत्यु के बाद देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, नए सुप्रीम लीडर के चयन व क्षेत्रीय राजनीति पर असर को लेकर अंतरराष्ट्रीय कयास तेज।

📰✍️फतेहपुर के आलियाबाद में बीएलओ अखिलेश कुमार ने स्कूल परिसर में लगाई फांसी, बेटी की 8 मार्च की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से थे आहत।
➡️बिंदकी क्षेत्र के आलियाबाद गांव निवासी शिक्षामित्र व बीएलओ अखिलेश कुमार ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर जान दी, जेब से मिले सुसाइड नोट में एसडीएम व बीईओ पर एसआईआर कार्य के दबाव व छुट्टी न देने का आरोप, 8 मार्च को बेटी की शादी तय थी, घटना के बाद परिजनों ने शव उठाने से इंकार किया, अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत।
News Editor: Dharmendra Mittal


