20 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ 22 फरवरी को मेरठ आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलंदशहर से जाएंगे 13 पीसीएस अफसर व पुलिस बल; मेरठ रवानगी से पहले आज पुलिस लाइन ग्राउंड में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ब्रीफिंग कर अधिकारियों और पुलिस बल को सतर्कता व समन्वय के दिए निर्देश। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित 10 डिप्टी कलेक्टरों की लगाई गई है ड्यूटी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ शहर के मोतीबाग स्थित हर्ष जेटली गार्डन में 22 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन; ‘सहयोग एवं स्वाभिमान के सूत्रधार’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में महामण्डलेश्वर डॉ. राजेश्वरदास व महंत योगी राजकुमार नाथ रहेंगे मुख्य अतिथि, प्रांत सह संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वेदपाल रहेंगे मुख्य वक्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश अग्रवाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी मोतीबाग, शेख सराय, ब्रह्मपुरी, डिप्टी गंज व अराजियात की टीमें।

3.📰✍️दो माह में उखड़ी एक करोड़ की लागत से बनी सड़क, सिंचाई विभाग ने ठेकेदार को भेजा नोटिस; खुर्जा रोड से चांदपुर व यमुनापुरम होते हुए मेरठ हाईवे तक रजवाहे की पटरी पर बनी करीब एक करोड़ रुपये लागत की सड़क दो माह में ही लगी उखड़ने, गुणवत्ता पर सवाल उठे तो सिंचाई विभाग ने जांच कर ठेकेदार को जारी किया नोटिस, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए अन्य कार्यों की जांच की भी उठ रही मांग।

4.📰✍️ शहर के डीएवी फ्लाइओवर का अवैध कट बंद, एक करोड़ खर्च के बाद भी नहीं मिली जाम से राहत; दुर्घटनाओं का कारण बन रहे अवैध कट को लोक निर्माण विभाग व यातायात पुलिस ने करा दिया बंद, वाहनों को रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बनी रोटरी से मोड़ा, सड़क चौड़ीकरण व रोटरी निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये हुए खर्च, भारी खर्च के बाद भी नहीं दिखा कोई सुधार।

5.📰✍️ डीएम श्रुति ने ली खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की समीक्षा बैठक, त्योहारों से पहले विशेष अभियान चलाकर दूध-पनीर पर विशेष निगरानी के निर्देश; बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक 274 छापों में लिए गए 624 नमूने, जिनमें 254 पाए गए मानकविहीन, 230 वाद न्याय निर्णायक अधिकारी व 65 न्यायालय में दाखिल, 130 मामलों में 47 लाख अर्थदंड व एक मामले में 6 माह की‌‌ हुई जेल। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय व सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिटी क्षेत्र की सुनारों वाली गली में बीती शाम शादी की तैयारी के दौरान फायरिंग में 9 वर्षीय बालक के सिर में लगी गोली; सर्राफा व्यापारी रिंकू वर्मा की बेटी की शादी की तैयारी के दौरान चल रहे भात के कार्यक्रम में अचानक हुई फायरिंग में छज्जे पर खड़े सर्राफा व्यापारी हरीश वर्मा उर्फ़ हररो के 9 वर्षीय पोते रियांश के सिर में लगी गोली, नोएडा में चल रहा इलाज, हालत गंभीर।

📰✍️ बेसिक शिक्षा कार्यालय में ‘प्रगति स्वाभिमान एवं सफलता की ओर 2.0’ बाल उत्सव सम्पन्न; पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, प्रधानाचार्य अंशु बंसल, डिप्टी डायरेक्टर एमडीएम, वन स्टॉप सेंटर से रुचिका व बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।, बच्चों ने जेंडर स्टीरियोटाइप व बॉडी टॉक जैसे विषयों पर कॉमिक व पोस्टर प्रस्तुत किए, जनपद स्तर पर 30 वीडियो व 30 कॉमिक चयनित, टॉप 10 मंडल स्तर को रवाना। ऋचा राणा व चंदन चौधरी सहित सहित कई शिक्षकों को किया गया सम्मानित, बाल विवाह रोकथाम की भी दिलाई गई शपथ।

📰✍️चोला में किराना व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; क्षेत्र में दाऊदपुर निवासी किराना व्यापारी आकाश की दुकान में 18 फरवरी को घुसे युवकों ने लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर जान से मारने की दी धमकी, दुकान का तोड़ा सामान, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

📰✍️ चोला पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी गैंगस्टर जाकिर; दिल्ली से किया गया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से चल रहा था फरार, भेजा गया जेल।

📰✍️खुर्जा क्षेत्र में जीटी रोड पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ जा रहे खुर्जा देहात क्षेत्र हजरतपुर निवासी सोनू तोमर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में चालक समेत चार लोग घायल, एक की हालत  बताई जा रही है गंभीर।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️फतेहपुर में दुल्हन ने पालतू कुत्ते को लात मारने पर लौटाई बारात, मारपीट में कई घायल, उंगली फ्रैक्चर।

➡️फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित कान्हा गेस्ट हाउस में जयमाला के बाद बाराती द्वारा दुल्हन के पालतू कुत्ते को लात मारने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर बारात लौटा दी, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल व दुल्हन की उंगली फ्रैक्चर हुई, लव मैरिज कर चुके जोड़े की 18 फरवरी को तय शादी पुलिस समझौते के प्रयास के बावजूद टूट गई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: