19 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव देने पर हुई सैलून संचालक शमीम की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 12 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा; कोतवाली देहात क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में 17 फरवरी की रात कमालपुर निवासी शमीम अहमद की हत्या मामले में पुलिस ने गिनौराशेख मार्ग से सोहेल को किया गिरफ्तार, पूछताछ में सोहेल ने कहा- शराब के नशे में शमीम कर रहा था गलत काम कराने का प्रयास व गाली-गलौज, जिससे क्षुब्द होकर पास पड़ी ईंट की पटिया से सिर फोड़कर कर दी हत्या।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत; सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी निवासी कक्षा 12 का छात्र 18 वर्षीय प्रवेश बुधवार शाम हिंदी की परीक्षा देकर गेसुपुर से बाइक से वापस लौट रहा था घर, रास्ते में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से उसकी हो गई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चालक की तलाश की शुरू।

3.📰✍️बुलंदशहर बाल उत्सव में छात्राओं की प्रतिभा का प्रदर्शन; पोस्टर मेकिंग में दृष्टि, रोशनी, ईशा, आरुषि व डॉली मंडल स्तर को चयनित। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने किया शुभारंभ। जिला समन्वयक ऋचा राणा, नोडल अधिकारी चिंतन चौधरी व गीतिका शर्मा का‌ रहा सहयोग। ‌

4.📰✍️शिकारपुर में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या; पुलिस ने पत्नी पूजा व उसके प्रेमी गौरव उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर ऑटो चालक नीरज की हत्या का किया खुलासा, दोनों ने 17 फरवरी की रात रानीवाला चौराहे के पास नीरज को शराब पिलाकर गमछे से गला दबाकर उतार दिया था मौत के घाट,   आरोपियों ने घटना को हादसा दिखाने के लिए हत्या कर उसका ऑटो दिया था पलट, पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की हुई पुष्टि, प्रयुक्त गमछा बरामद।

5.📰✍️मतदाता सूची को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ की बैठक; मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम ने ऑनलाइन फार्म व प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय व एडीएम वित्त अभिषेक सिंह भी रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज व नजरबंदी के विरोध में बुलंदशहर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मौन प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, मनरेगा बचाओ अभियान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग।

📰✍️छपरावत में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत, एसएसपी से कार्रवाई की मांग; प्रतिदिन कई डंपरों से मिट्टी खनन का आरोप लगाते हुए किसान चंद्रबोश ने पुलिस व खनन विभाग द्वारा इनकार के बाद एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई जांच व कार्रवाई की गुहार, जनपद में तेजी से फैल रहे अवैध खनन पर विभागीय चुप्पी पर लगातार उठ रहें हैं सवाल।

📰✍️स्वच्छ भारत मिशन समीक्षा में लापरवाही पर डीएम की सख्त, आंकड़ों के अंतर व कम व्यय पर जताई नाराजगी; बैठक में शौचालय निर्माण, ओडीएफ प्लस व अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान बुकलेट आंकड़ों के अंतर व प्रारूप कमियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को दी चेतावनी, अगली बैठक में सीएम डैशबोर्ड से जुड़े बिंदुओं का सही मिलान सुनिश्चित करने के निर्देश।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, शादी में जा रहे चार युवकों की दर्दनाक मौत।

➡️मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र में देर रात नगला देविया के पास अनियंत्रित कार गहरी नहर में जा गिरी, महावन से डीग शादी समारोह में जा रहे 20–25 वर्षीय राहुल वर्मा व मोहित निवासी बलदेव गढ़, अमित निवासी प्रेमनगर कलां समेत चार युवकों की मौके पर मौत, चौथे की शिनाख्त जारी, मोहित कानून का छात्र, अमित पढ़ाईरत और राहुल सिलाई का कार्य करता था।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: