17 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बोर्ड परीक्षाओं का आगाज़, जिले में आज से शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षा, कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा; यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 109 केंद्रों पर 83,182 छात्र देंगे पेपर, नकलविहीन व शांतिपूर्ण संचालन हेतु जनपद को 7 जोन व 14 सेक्टर में बांटकर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात, राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम के 16 कंप्यूटरों से 1,727 कक्षों के सीसीटीवी की होगी लाइव मॉनिटरिंग।‌ वहीं, आज 27 केंद्रों पर करीब 9000 छात्रों ने दिया सीबीएसई हाईस्कूल का गणित पेपर।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️5 व 15 वर्ष आयु पूरी कर चुके बच्चों के आधार का बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य; जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि 5–7 वर्ष में पहला व 15–17 वर्ष में दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट न कराने पर आधार हो सकता है निष्क्रिय। जिससे स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षा व डीबीटी लाभ होंगे प्रभावित, डीएम की अभिभावकों से प्राथमिकता पर आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने की अपील।

3.📰✍️ गिरधारी नगर व शास्त्री नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का डीएम श्रुति ने किया औचक निरीक्षण; इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, लैब, ऑनलाइन- ऑफलाइन पंजीकरण की समीक्षा कर प्रविष्टियां दुरुस्त रखने, सभी मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने, लैब सूची प्रदर्शित करने व आशा भुगतान समय से करने के दिए निर्देश, साथ ही किसी एक केंद्र पर सामान्य प्रसव सुविधा शुरू कराने के दिए निर्देश।

4.📰✍️ सीकरी स्थित शिव शक्ति मंदिर में राष्ट्र चेतना मिशन ने दो निर्धन कन्याओं को गोद लेकर धूमधाम से कराई शादी; राष्ट्र चेतना मिशन और शिव शक्ति मंदिर समिति के तत्वाधान में हुआ आयोजन, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एडवोकेट व हेमंत सिंह की मौजूदगी में दो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराया गया संपन्न। प्रीतिभोज, वस्त्र, आभूषण, टेंट सहित सभी व्यवस्थाएं कर नव दंपत्तियों को फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी किया गया भेंट।

5.📰✍️ फूलों की होली के साथ संपन्न हुआ शहर के मोती बाग स्थित जिला महिला समिति प्रांगण में अखंड रामायण पाठ; पंडित मनोज व हरेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू अखंड रामायण पाठ का भक्ति भाव, प्रसाद वितरण व फूलों की होली के साथ हुआ समापन, कार्यक्रम में शीला गोयल, कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, सुधा गोयल, हेमलता, बीना अल्हांस, आज्ञा टुटेजा, रीता त्यागी, निशा खेतान, अरुणा गोविंद, दीपिका, उषा शर्मा, आराधना शर्मा, मोनिका व वीना गर्ग रहीं उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ टोल कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सिकंदराबाद के लुहारली टोल प्लाजा पर सुरक्षा कर्मी विशाल सोम को रात मिला था 27,950 रुपये‌ से भरा‌ लिफाफा, जिसकी उसने टोल कार्यालय में दी जानकारी, इसके बाद वाहन नंबर से यात्री का संपर्क निकाल पूरी रकम सौंप दी गई ‌वापस।

📰✍️खुर्जा एनएच-34 पर दशहरा फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; अरनिया थाना क्षेत्र के धरपा निवासी योगेंद्र अलीगढ़ से दोस्त शिव कुमार संग बाइक से लौटते समय उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां योगेंद्र को मृत घोषित किया गया जबकि गंभीर घायल शिव कुमार को कैलाश अस्पताल रेफर किया गया।

📰✍️ ‘मातृभाषा रत्न’ से सम्मानित हुई बुलंदशहर निवासी साहित्यकार सुधा गोयल; मातृभाषा संरक्षण में योगदान पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा किया गया सम्मानित। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने पत्र जारी कर की सम्मान की घोषणा।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पेड़ से टकराई महराजगंज में दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो, दरोगा की मौत, 5 घायल।

➡️आज सुबह करीब साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी में रामगढ़ताल थाना, गोरखपुर की टीम जालसाजी केस में कुशीनगर के खड्डा में दबिश देकर लौट रही थी तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई, दरोगा संतोष कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला दरोगा गीता, एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए, प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक को झपकी आना बताया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: