चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
टॉप हैडलाइन: देवरिया में शिवरात्रि पर महिला अफसरों का अलग अंदाज; डीएम दिव्या मित्तल व एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने शिव जागरण में मंदिर परिसर में भक्तों के साथ नृत्य कर सभी का खींचा ध्यान, महिला अधिकारियों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर बना हुआ है चर्चा का विषय।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ लखनऊ में प्रस्तावित कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले हिरासत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान; पुलिस ने एनएच-509 पर लखनऊ जाते समय हिरासत में लिया, साथ में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, जिला सचिव कुंवर आदिल, सुरेंद्र उपाध्याय व भजनलाल विमल को भी गया रोका, जियाउर्रहमान ने इसे मजदूरों-गरीबों की आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप।




2.📰✍️ककोड़ के सुनपेड़ा में बाल विवाह रुकवाने पहुंची चाइल्ड लाइन टीम से अभद्रता, 18 नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा; नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाने पहुंची चाइल्ड लाइन प्रभारी अभिषेक कुमार व उपनिरीक्षक विनय कुमार की टीम से ग्रामीणों ने की धक्कामुक्की, परिजनों ने दरोगा विनय पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने व बालिग होने तक नारी निकेतन भेजने की धमकी देने का लगाया आरोप, टीम ने पुलिस बल बुलाकर बालिका को रेस्क्यू कर भेजा वन स्टॉप सेंटर।

3.📰✍️ सिटी के पन्नी नगर में गायत्री संस्कार पीठ का वार्षिकोत्सव संपन्न; महारुद्राभिषेक, 11 कुण्डीय महायज्ञ व आठ निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय वार्षिकोत्सव, इस दौरान की गई विश्व शांति व समृद्धि की कामना, वैदिक रीति से आठ निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कर नवविवाहिताओं को गृहस्थ जीवन की सामग्री की गई भेंट, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद।



4.📰✍️बुलंदशहर में कप्तान का बड़ा फेरबदल; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षक किए इधर से उधर। निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान को खुर्जा नगर से प्रभारी नाफिस सेल, पवन कुमार मलिक व सलीम अहमद को पुलिस लाइन से खुर्जा, उपनिरीक्षक हरिशंकर को रामघाट से जहांगीराबाद, राकेश चौधरी को अहार से जहांगीरपुर, मोना अग्रवाल को महिला थाना सहित 20 पुलिसकर्मियों के किए तबादले।


5.📰✍️शहर के मोती बाग स्थित जिला महिला समिति प्रांगण में अखंड रामायण पाठ; पंडित मनोज शर्मा व पंडित हरेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ का कराया शुभारंभ, कल 17 फरवरी को समापन पर होगा भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण। कार्यक्रम में शीला गोयल, कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, सुधा गोयल, हेमलता, बीना अल्हांस, आज्ञा टुटेजा, रीता त्यागी, निशा खेतान, अरुणा गोविंद, दीपिका, उषा शर्मा, आराधना शर्मा, मोनिका व वीना गर्ग आदि महिलाएं रहीं मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में कर-करेतर समीक्षा बैठक, लक्ष्य से पीछे विभागों को सख्त निर्देश; डीएम श्रुति ने परिवहन, स्टांप, वाणिज्य, आबकारी समेत विभागों को लक्ष्य पूर्ति के दिए सख्त निर्देश। बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव व नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार रहे मौजूद।


📰✍️जहांगीराबाद के प्रभुदयाल निवासी तेजिंदर उर्फ टोनी वर्मा का नई मंडी के सामने नाले में मिला शव; शनिवार शाम शादी से लौटते समय हुए थे लापता, बेटे रिंकू ने गुमशुदगी कराई थी दर्ज, देर रात नई मंडी के सामने नाले में मिला शव।

📰✍️ग्रामीण स्टेडियम अरनिया व लखावटी में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती, जेम पोर्टल से 20 फरवरी तक आवेदन; युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत अरनिया व लखावटी ग्रामीण स्टेडियम में आउटसोर्सिंग से एक-एक खेल प्रशिक्षक चयन हेतु जेम पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू, शारीरिक दक्षता व स्किल टेस्ट के आधार पर होगा चयन, इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी तक विकास भवन स्थित कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️टी-20 वर्ल्डकप में भारत का पाकिस्तान पर एक बार फिर वार; भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से पराजित कर वर्ल्डकप इतिहास में आठवीं जीत दर्ज की, शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पर कायम रखा दबदबा।

📰✍️आगरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, लग्न से पहले दूल्हे जितेन्द्र समेत दो की मौत; बाह क्षेत्र में नरहौली-जरार के बीच स्टेट हाइवे स्थित ढाबे के पास कार ने आम का पुरा निवासी जितेन्द्र व भाऊ पुरा निवासी सचिन को कुचला, 17 फरवरी को थी जितेन्द्र की शादी, बंट चुके थे कार्ड, चल रही थीं तैयारियां, हादसे से शोक में डूबा परिवार व गांव।
News Editor: Dharmendra Mittal


