चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर के मुस्लिम धर्मगुरु, शहर क़ाज़ी व इमाम जामा मस्जिद हज़रत मौलाना ज़ैनुअल आबिदीन का इंतकाल; आज जुम्मे के दिन सुबह करीब 5:00 बजे फज्र के वक़्त ली अंतिम सांस, पिछले काफी समय से चल रहे थे बीमार, नमाज-ए-जनाजा के बाद बाईपास स्थित अंसारियान कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग।




2.📰✍️शहर के देवीपुरा इलाके में कच्चा दगड़ा स्थित जे भगवान टैक्सटाइल गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा; कार्यवाही में बड़े पैमाने पर मिला एक्सपायर्ड आटा, तेल, मिठाई, बिस्कुट और नमकीन, लगभग साढ़े तीन कुंतल एक्सपायर्ड व शीघ्र एक्सपायर खाद्य सामग्री विभाग ने कराई नष्ट, माल खरीदने के लिए फर्जी बिलों का किया गया था इस्तेमाल, तीन नमूने भेजे गए लैब, आरोपी सुभाष सिंह से पूछताछ के बाद शुरू होगी कानूनी कार्रवाई।

3.📰✍️बुलंदशहर में आईजीआरएस शिकायत का शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना कर दिया निस्तारण; विकास प्राधिकरण ने पीएम कार्यालय से आई आईजीआरएस शिकायत का एक ही दिन में दिखाया निस्तारण, रिपोर्ट में शिकायतकर्ता को सूचित करने की लिखी गई बात। फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता ने किसी भी प्रकार के संपर्क या सूचना से किया इंकार, कहा नहीं किया गया कोई संपर्क। शिकायतकर्ता ने भूड़ चौराहे से तहसील सदर तक डिवाइडर सौंदर्यीकरण पर खर्च करीब पांच करोड़ रुपये की अन्य विभाग से जांच कराने हेतु दोबारा भेजा पत्र।



4.📰✍️ बुलंदशहर के सभी उप निबंधक कार्यालयों में रिटायर्ड सैनिक तैनात; सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के आठों उप निबंधक कार्यालयों में तीन-तीन रिटायर्ड सैनिक किए गए हैं तैनात, एआईजी स्टांप एस.के. रावत ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मजबूत की जा रही है सुरक्षा, जिससे आमजन को सुरक्षित वातावरण में मिल सकें रजिस्ट्री सेवाएं।


5.📰✍️ सिकंदराबाद में पकड़े गए हलवाइयों से अवैध उगाही करते हुए दो नकली फूड इंस्पेक्टर; फूड ट्रेनिंग और लाइसेंस जांच के बहाने हलवाइयों से दो-दो हजार की कर रहे थे उगाही, क्षेत्र के गेसूपुर स्थित सौरभ मित्तल के मिठाई प्रतिष्ठान पर नकली इंस्पेक्टर बनाकर पहुंचे थे दोनों, ट्रेनिंग के नाम पर ले गए दो हजार रुपये, शक होने पर व्यापारी ने फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार को दी सूचना, तुरंत मौके पर पहुंचे दोनों को पकड़कर किया गया गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा; जिला कांग्रेस कमेटी की मनरेगा बचाओ यात्रा ठंडी प्याऊ मामन खुर्द से शुरू होकर हात्माबाद व नीमखेड़ा सहित कई गांवों से गुजरी, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भाजपा पर मजदूर-गरीब विरोधी होने का लगाया आरोप, विशाल वशिष्ठ, सुभाष गांधी, भजनलाल विमल, प्रशांत बाल्मीकि ने सभा को संबोधित किया।


📰✍️महाशिवरात्रि से पहले आहार स्थित अम्बकेश्वर महादेव मंदिर का डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण; पृथक मार्ग, बैरिकेटिंग, सीसीटीवी, पुलिस बल, पेयजल व मोबाइल शौचालय व्यवस्था के दिए निर्देश, इस दौरान एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल व सीओ विकास प्रताप चौहान रहे मौजूद।


📰✍️ 16 से 27 फरवरी तक चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान, 5 से 10 वर्ष के बच्चों को लगेगी वैक्सीन; बुलंदशहर सहित प्रदेश में खसरा-रुबेला उन्मूलन हेतु एमआर अभियान चलेगा, कक्षा 1 से 5 तक के 5–10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूलों व मदरसों में वैक्सीन दी जाएगी, सीएमओ ने एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी तैनात कर अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने 765 परिवारों में कराया समझौता; पारिवारिक विवाद से जुड़े 2225 मामलों की मीडियेशन सेल में सुनवाई के दौरान बुलंदशहर पुलिस ने 765 पति-पत्नी के बीच सुलह कर बसाए परिवार, शेष मामलों में समझौते के प्रयास जारी।

📰✍️गुलावठी में रामनगर निवासी गीता का फंदे से लटका मिला शव, पति से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका; वर्ष 2016 में पिलुखवा निवासी मूलचंद से हुई थी शादी, परिजनों के अनुसार पति से विवाद चल रहा था, रात गोद लिया बेटा दरवाजा न खुलने पर लौट गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

📰✍️खुर्जा जंक्शन पर सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में सराय नसरुल्ला निवासी राहुल की मौत; फुटओवरब्रिज छोड़ लाइन पार करते समय हादसा, वह नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत था और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन पकड़ने के दौरान रेलवे लाइन कर रहा था पार।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बाराबंकी में लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार।
➡️बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ पर लखनऊ से लौट रहे शोएब किदवई उर्फ बॉबी को बाइक सवार बदमाशों ने कार घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, हमलावरों की तलाश जारी।
News Editor: Dharmendra Mittal


