चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ यूपी बजट स्पेशल: 9 लाख करोड़ पार यूपी बजट, लड़कियों की शादी को 1 लाख, 10 लाख रोजगार, 40 लाख टैबलेट, फ्री स्मार्टफोन हेतु 2374 करोड़; वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में बजट किया पेश, 400 करोड़ की बांटी जाएंगी स्कूटी, खुलेंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, बनेंगे तीन यूनिवर्सिटी, 7 स्मार्ट सिटी होंगे डेवलप।। बुलंदशहर में मास्टर प्लान 2031 हेतु 800 करोड़, जेवर एयरपोर्ट पास 430 करोड़ की खुर्जा इंडस्ट्रियल टाउनशिप, गंगा लिंक एक्सप्रेसवे, 30 ग्रीनफील्ड टाउनशिप, बुगरासी डिग्री कॉलेज व स्टेडियम प्रस्तावित, पर ठोस नई घोषणाओं के अभाव पर निराशा।
➡️ बुलंदशहर ICIA पूर्व अध्यक्ष सीए मुकुल शर्मा ने कहा, इस बार के बजट में भी की गई बुलंदशहर जिले की अनदेखी, अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए बनाया गया है बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों की शादी में अब एक लाख की मदद कर युवाओं को साधने की सरकार कर रही कोशिश।
➡️व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रांतीय महामंत्री अनिल देशभक्त ने कहा, यूपी बजट 2026-27 में व्यापारी वर्ग की अनदेखी, सरकार बांट रही चुनावी रेवड़ियां, ऑनलाइन व्यापार से बाजार सूने, भुखमरी के कगार पर छोटा व्यापारी।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने कल बुलंदशहर आएंगे मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, प्रशासनिक महकमे में गहमागहमी तेज; चार्ज संभालने के बाद पहली बार कल बुलंदशहर कलेक्ट्रेट का करेंगे निरीक्षण, उनके आने से पहले विशेष सफाई अभियान चलाकर चमकाया गया परिसर, तैयारियां पूरी करने के लिए रविवार को भी खुले थे दफ्तर, निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली व साफ-सफाई का लिया जाएगा जायजा।



2.📰✍️जनवरी माह में सीएम डैशबोर्ड में 72वें स्थान पर फिसला बुलंदशहर; 75 जिलों के राज्य में 72वां स्थान बता रहा बुलंदशहर में जन समस्याओं के निस्तारण की स्थिति, उत्तम प्रदर्शन कर ललितपुर प्रथम, शाहजहांपुर द्वितीय और हमीरपुर तृतीय स्थान पर।

3.📰✍️टीईटी बयान पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मलका पार्क कालाआम पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का फूंका पुतला; संसद में टीईटी पर दिए बयान से नाराज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने नारेबाजी कर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का फूंका पुतला, दोबारा परीक्षा के प्रस्ताव को अन्याय बताते हुए आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी।



4.📰✍️डिबाई के नगला सुमाली प्राथमिक विद्यालय में तिथि भोज, विद्यार्थियों ने दाल-चावल संग ‘खजला’ का लिया स्वाद; 99 नामांकित में से 91 छात्र रहे उपस्थित, दाल-चावल के साथ परोसी गई अलीगढ़ नुमाइश की प्रसिद्ध मिठाई खजला, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा पौष्टिक भोजन व विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ाना है आयोजन का उद्देश्य।


5.📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव गांगरोल में कांग्रेस का जनसंवाद, 13 फरवरी को मनरेगा बचाओ यात्रा; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की 13 फरवरी को ठंडी प्याऊ, मामन, कोलसेना, हाथमाबाद, नीमखेड़ा, चावली, मोहनकुटी होते कलेक्ट्रेट तक यात्रा निकालने की घोषणा, सुभाष गांधी व मुनेंद्र जाटव रहे मौजूद। इस दौरान कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी व ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र जाटव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️आईएमए पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल की माताजी उर्मिला देवी का निधन; 16 फरवरी को स्याना स्थित आवास पर होगी अरिष्ठी।

📰✍️औरंगाबाद के बकोरा में महाराणा प्रताप पोस्टर फाड़ने पर बवाल; देर रात दलित समाज के जगपाल जाटव के पुत्र विमल की बारात लौटने के दौरान महाराणा प्रताप का पोस्टर फाड़ने के आरोप पर आमने-सामने आ गए ठाकुर व दलित समाज, सूचना पर इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह भारी पुलिस बल संग पहुंचे, तीन युवकों को हिरासत में लिया, अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, दो दरोगा गांव में तैनात।


📰✍️मृतक के नाम जारी हुआ ई-रिक्शा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, स्याना के राजा मोटर ड्राइविंग स्कूल पर फर्जीवाड़े का नोटिस; स्कूल ने शेखुपुर रौरा निवासी सुखवीर, जिसकी 1 मार्च 2025 को मृत्यु व 21 अप्रैल को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो चुका था, के नाम 1 से 10 अगस्त 2025 तक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र किया जारी, एआरटीओ सतीश चंद्र ने प्रबंधक को नोटिस भेजकर जवाब किया तलब।

📰✍️स्याना के माकड़ी में महिला कांवड़ियों से अभद्रता का आरोप, दो युवक हिरासत में लेकर छोड़े जाने पर नाराज़गी; हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहीं महिला कांवड़ियों ने डीजे बंद कराने को लेकर दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप, वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपियों को हिरासत में लिया पर छोड़े जाने पर कांवड़ियों ने जताई नाराज़गी।

📰✍️बुलंदशहर सदर के मौखेड़ा गांव में SIR फार्म भरने के बावजूद 2 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से गायब; गांव निवासी आबिद ने परिवार के 6 मतदाताओं के SIR फार्म किए थे जमा, ड्राफ्ट सूची में 4 नाम शामिल हुए जबकि 2 नाम गायब रहे, छूटे नाम जुड़वाने के लिए आबिद लगातार बीएलओ के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक उनकी दरखास्त पर नहीं हुई कोई कार्रवाई।

📰✍️रतनपुर भट्टा के पास तेज रफ्तार ओमनी की टक्कर से खाई में गिरा मोमोस का ठेला; कल शाम जहांगीराबाद से चाऊमीन-मोमोज बेचकर औरंगाबाद लौट रहा था समीर, रास्ते में ठेले को ओवरटेक करती तेज रफ्तार ओमनी वैन ने मार दी टक्कर, जिससे सड़क किनारे खाई में जा गिरा ठेला।

📰✍️गुलावठी में पुलिस ने पकड़ा ट्रांसफार्मर चोर गिरोह, 170 किलो तांबा व पिकअप संग 3 गिरफ्तार; पुलिस व स्वाट टीम ने बुगरासी निवासी इकराम, मेरठ निवासी तारीख उर्फ चुन्नू व अगौता निवासी मुशाहिद को किया गिरफ्तार, 170 किलो तांबा कीमत करीब 5 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर एचडीएफसी विवाद में ऋतु त्रिपाठी का पलटवार, आस्था सिंह पर झूठे आरोप व धमकियों का आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत।
➡️कानपुर में ‘मैं ठाकुर हूं’ बयान से चर्चा में आईं आस्था सिंह और इस्तीफा दे चुकीं ऋतु त्रिपाठी के बीच विवाद बढ़ा, ऋतु ने आरोप लगाया कि उन पर व उनके पति पर झूठे आरोप लगाए गए जिससे ऑनलाइन धमकियां मिल रहीं, सीसीटीवी में घटना कैद होने का दावा करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर चेतावनी दी कि किसी नुकसान की जिम्मेदार आस्था सिंह होंगी।
News Editor: Dharmendra Mittal


